Responsive Scrollable Menu

बारिश से रेलवे पटरी के नीचे की मिट्टी बही, बारिपदा-बांगिरिपोसी मार्ग पर ट्रेन सेवाएं निलंबित

बारिश से रेलवे पटरी के नीचे की मिट्टी बही, बारिपदा-बांगिरिपोसी मार्ग पर ट्रेन सेवाएं निलंबित

Continue reading on the app

वैश्विक अनिश्चितता के बीच कीमती धातुओं में तेजी, सोने-चांदी में 1 प्रतिशत तक की बढ़त

Gold Price Today: पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान संघर्ष को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच भारतीय कमोडिटी बाजार में सोमवार के सत्र में कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली. इस बीच, पीले धातु (सोने) और सफेद धातु (चांदी) की कीमतों में 1 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना पिछले बंद 1,54,506 रुपए से 1,649 रुपए यानी 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,155 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो कि दिन का हाई रहा.

आज कितने बढ़े सोने-चांदी के दाम?

खबर लिखे जाने तक गोल्ड 0.40 प्रतिशत यानी 614 रुपए की तेजी के साथ 1,55,120 रुपए पर ट्रेड करते नजर आया. हालांकि मौजूदा कीमतें अभी भी इस वर्ष के रिकॉर्ड उच्च स्तर 1,80,779 रुपए प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे हैं.

वहीं, चांदी की कीमतों में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई. सितंबर डिलीवरी वाला सिल्वर अपने पिछले बंद 2,35,924 रुपए 1,576 रुपए यानी 0.66 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,37,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला, और दिन के कारोबार में यह 1.08 प्रतिशत यानी 2,555 रुपए की तेजी के साथ 2,38,479 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ. चांदी का वार्षिक रिकॉर्ड उच्च स्तर 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है, जिससे मौजूदा भाव अभी काफी कम है.

विश्लेषकों ने सोने और चांदी की कीमतों के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखा है, साथ ही हालिया बढ़त के बाद अस्थिरता और स्थिरीकरण की संभावना पर भी जोर दिया है. इन कारण से सोने और चांदी की कीमतों पर नजर बनी हुई है.

पिछले सप्ताह एमसीएक्स पर भी बढ़ी थी कीमतें

पिछले सप्ताह, एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि चांदी में 1.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर सोने में लगभग 1 प्रतिशत और चांदी में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई. सोने की इस वृद्धि को सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की कम उम्मीदों से बल मिला, क्योंकि गैर-कृषि रोजगार के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे और मुद्रास्फीति स्थिर रही.

क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम?

मध्य पूर्व और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग ने भी सोने को समर्थन दिया. व्यापारी वैश्विक आर्थिक संकेतकों और फेडरल रिजर्व की बैठक के कार्यवृत्त पर भी नजर रख रहे थे, ताकि मौद्रिक नीति से संबंधित और संकेत मिल सकें.

मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं में मांग बनी हुई है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं जारी रहेंगी, तब तक सोने को मजबूत समर्थन मिलता रह सकता है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

KL Rahul Kiss Video: केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस करने का इशारा, फिर टूटा दिल

IND vs SL: गॉल टेस्ट के चौथे दिन के पहले सेशन में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किस करने का इशारा किया. जानिए क्यों? Tue, 18 Aug 2026 12:25:30 +0530

  Videos
See all

Meerut में महिला डॉक्टर की आत्महत्या या हत्या?| Doctor Death Mystery | Breaking News #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T07:06:55+00:00

Siddharthnagar : सरकारी जमीन पर बने मदरसे को बुलडोजर से ढहा दिया गया | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T07:05:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers