Responsive Scrollable Menu

Karan Aujla Concert: 'तू पागल है?' स्टेज पर फैन ने करण औजला पर फेंकी जैकेट, भड़के सिंगर Video Viral

Karan Aujla Viral Video: करण औजला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपना म्यूजिकल टूर दे रहे हैं। हाल ही में जब वहां अपने कॉन्सर्ट में करण परफॉर्म कर रहे थे तप एक फैन की हरकत से वह नाराज हो गए और स्टेज से ही फैन पर नाराजगी जाहिर कर दी, जिसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, कुछ पल की नाराजगी के बाद करण ने खुद को संभाला और फैन की जैकेट पर ऑटोग्राफ देने की पेशकश भी की।

स्टेज पर अचानक फेंकी जैकेट
एडिलेड में हुए कॉन्सर्ट के दौरान करण औजला परफॉर्म कर रहे थे। इसी बीच दर्शकों में मौजूद एक फैन ने अपनी जैकेट स्टेज की ओर फेंक दी। करण ने जैकेट उठाई और गाना पूरा किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की।

वायरल वीडियो में करण फैन को सामने आने के लिए कहते हुए दिखाई देते हैं। उनका कहना था कि अगर किसी को उनसे कुछ कहना है तो वह सामने आकर बात करे। सिंगर ने फैन को दोबारा इस तरह की हरकत न करने की हिदायत भी दी।

'तू पागल है?' फैन पर बरसे करण, बाद में दिया ऑटोग्राफ
फैन की पहचान होने के बाद करण का गुस्सा धीरे-धीरे शांत होता नजर आया। उन्होंने उससे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है और आखिर उसे चाहिए क्या। इसी दौरान करण ने मजाकिया अंदाज में उससे कहा, "तू पागल है?"

इसके बाद माहौल को हल्का करते हुए करण ने फैन से जैकेट वापस देने को कहा। उन्होंने कहा कि वह जैकेट पर साइन कर देंगे, लेकिन फैन को दोबारा ऐसी चीजें स्टेज पर नहीं फेंकनी चाहिए।

करण ने फैन को समझाते हुए कहा कि वह यहां किसी का मजाक उड़ाने नहीं आए हैं और ऐसी हरकतों से उनका समय भी खराब होता है। इसके बाद उन्होंने जैकेट पर ऑटोग्राफ देने की बात कही।

पंजाबी म्यूजिक के बड़े नामों में शामिल हैं करण औजला
करण औजला, जिनका असली नाम जस्करण सिंह औजला है, आज पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने शुरुआत बतौर गीतकार की थी और कई कलाकारों के लिए गाने लिखे। इसके बाद उन्होंने बतौर सिंगर अपनी अलग पहचान बनाई।

करण के नाम 'Don't Look', 'Chithiyaan', 'Mexico', '52 Bars', 'Winning Speech', 'Softly', 'Players', 'Admirin' You' और 'Tauba Tauba' जैसे कई लोकप्रिय गाने हैं।

Continue reading on the app

एयर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल! फुकेट-दिल्ली हादसे ने बढ़ा दी चिंता

ऐसा बताया जा रहा है कि एहतियातन दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है। अब यह पता लगाने के लिए कन्फर्मेटरी लैब टेस्ट कराए जा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20I इतिहास का सबसे छोटा मैच, 44 गेंद में हार-जीत का हो गया फैसला, कप्तान ने 400 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन

shortest ever t20i match: बारिश से प्रभावित मुकाबला में पहले बैटिंग करते हुए हांगकांग ने 5 ओवर में चार विकेट खोकर 52 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरे मलेशियाई ओपनर्स ने 2.2 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी. यह मुकाबला एशिया पैसिफिक क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी टक्कर थी. Tue, 18 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Sheikh Hasina को लेकर बड़ी ख़बर #sheikhhasina #bangladeshpm #viral #news #worldnews #trending #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T00:43:30+00:00

BJP New Team | Maharashtra Politics: BJP की नई टीम पर बोले CM फडणवीस #bjp #maharashtrapolitics #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T00:43:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers