Phuket Flight Crash: एयर इंडिया के दोनों पायलट ड्रग टेस्ट पास नहीं कर पाए, केबिन क्रू के एक सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई
फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में घटना के बाद एयर इंडिया ने ड्रग टेस्ट का आदेश दिया. इस टेस्ट में एयर इंडिया के दो और पायलट शुरुआती ड्रग टेस्ट को पास नहीं कर पाए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम टेस्ट के नतीजों का सबको इंतजार है. इस बीच, दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटाया गया है. एयरलाइन ने नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत अपने सभी पायलटों को ड्रग टेस्ट करवाने का आदेश दिया था.
अब तक 300 से अधिक पायलट इस टेस्ट को करवा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल ड्रग टेस्ट के परिणाम समाने आने में करीब 24-48 घंटे का समय लग सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू के सदस्य ने शिकायत की है, इसमें आरोप लगाया गया कि पायलट ने पहले गांजा पिया था.
लखीसराय के बाद उज्जैन के महाकाल परिसर में नागचंद्रेश्वर मंदिर में मची भगदड़, कई श्रद्धालु घायल
Mahakal Complex Stampede: बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ के बाद अब मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर के ऊपरी तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के दौरान भगदड़ मचने की खबर है. बताया जा रहा है कि ये भगदड़ तब मची जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए थे. तभी हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास अचानक अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है.
Madhya Pradesh | Injuries reported after a stampede-like situation among the devotees at Mahakaleshwar Nath Chandeshwar Mandir in Ujjain. More details awaited.
— ANI (@ANI) August 17, 2026
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








