Rahul Gandhi: मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने क्या किया ? UGC-NET की 3 परीक्षाएं कैंसिल होने पर भड़के राहुल गांधी
Rahul Gandhi on UGC NET Exam: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने UGC-NET की 3 परीक्षाएं रद्द होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि NTA ने 2 महीने के बाद पेपर रद्द किया। देश में शिक्षा व्यवस्था बची ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तरह की NTA अपनी गलती स्वीकार नहीं करती ।
यह एक 'एक्सट्रैक्शन मशीन'- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर कहा, ''मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने अभी क्या किया है। सोशियोलॉजी, इंग्लिश और कॉमर्स के लिए UGC-NET परीक्षाएं 22 से 30 जून के बीच हुईं। लगभग 2 महीने बाद, NTA ने तीनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया क्योंकि उसने गलत पेपर सेट किए थे और पुराने सवाल दोहराए थे।
हज़ारों उम्मीदवार जिन्होंने सालों तक तैयारी की, फ़ॉर्म भरे, फ़ीस दी और दूर-दराज़ के सेंटरों तक यात्रा की, उन्हें अब सितंबर में यह सब फिर से करना होगा। गलती NTA करती है, लेकिन सज़ा छात्र भुगतते हैं। मैंने कोटा, देहरादून और प्रयागराज में यह बात कही थी और मैं इसे कहता रहूंगा। यह अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं है। यह एक 'एक्सट्रैक्शन मशीन' (निचोड़ने वाली मशीन) है। यह आपके पैसे, आपके साल, आपकी मानसिक सेहत और आपका आत्मविश्वास ले लेती है और बदले में कुछ नहीं देती।
यहां तक कि नौकरी भी नहीं। NTA अभी भी असली सवाल का जवाब नहीं देगी। क्या परीक्षा से पहले ये पेपर लीक हुए थे? मोदी सरकार के बाकी सभी विभागों की तरह, NTA कभी नहीं मानती कि उसकी गलती है। गड़बड़ी वाले बाकी सभी पेपरों की तरह, मुझे पूरा यकीन है कि इसके लिए किसी की जवाबदेही तय नहीं होगी। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा पहला कदम था, आखिरी नहीं। NTA के नेतृत्व की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।''
Modi ji, look at what your NTA has just done.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 17, 2026
UGC-NET exams for Sociology, English and Commerce were held between 22 and 30 June. Nearly two months later, NTA has cancelled all three because it set faulty papers and repeated old questions.
Thousands of candidates who prepared… https://t.co/TUMhhMhjvL
राहुल गांधी ने छात्रों से क्या कहा ?
राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि पीएम मोदी द्वारा एक ऐसी व्यवस्था बनाई गई है, जो परीक्षा ठीक से नहीं करवा सकती है, और फिर परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को दोषी बताती है। आपके साल छीने जा रहे हैं और जब तक PM मोदी इसका जवाब नहीं देते, हम रुकेंगे नहीं। बता दें कि NTA द्वारा एक बार फिर से UGC-NET की 3 परीक्षा को फिर से रद्द करना पड़ा है, अब फिर से इन पेपर को दोबारा कराया जाएगा।
कब होंगे एग्जाम ?
UGC-NET के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर दोबारा से होंगे। पेपर में फैक्चुअल, टाइपिंग, ट्रांसलेशन और ग्रामर से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायत के बाद ये फ़ैसला करना पड़ा है। NTA ने पेपर में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां मानी है।
ये परीक्षाएं 9 सितंबर और 10 सितंबर को होंगी। इंग्लिश का पेपर 9 सितंबर सुबह 9 बजे शुरू होगा। कॉमर्स का पेपर 9 सितंबर दोपहर 3 बजे से होगा और सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को सुबह 9 बजे होगा। छात्रों को इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।
Nitin Nabin Team:बीजेपी में आज होगा बड़ा बदलाव! राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में शामिल हो सकते हैं ये दिग्गज चेहरे
Nitin Nabin Team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी संगठन में होने जा रहा यह फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर जैसे राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है।
युवा चेहरों को तरजीह और महिलाओं को 33% आरक्षण
सूत्रों का कहना है कि पार्टी की नई कार्यकारिणी में नए और पुराने चेहरों के बीच संतुलन साधने पर पूरा जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही, संगठन में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा, जिसका मतलब है कि कुल 38 पदों में से 13 पद महिला पदाधिकारियों को बांटे जाएंगे।
हाल ही में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (UG) परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर हुए छात्र-नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों और उसके बाद धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद, नवीन की इस नई टीम में युवाओं को भी मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने की पूरी संभावना है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे पार्टी Gen Z (जेन-जी) तक अपनी पहुंच आसान बना सकेगी और खुद पार्टी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सहजता से काम करने का मौका मिलेगा।
स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर की वापसी की चर्चा
इस नई सूची को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। और तेज तर्रार महिला नेत्री नवनीत राणा। को टीम में जगह मिल सकती है। विशेष तौर पर स्मृति ईरानी की एंट्री काफी अहम हो सकती है, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में अमेठी सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को शिकस्त देकर सुर्खियों में आई थीं।
इसके अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री। और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर की वापसी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। यदि उन्हें टीम में शामिल किया जाता है, तो यह संकेत होगा कि पार्टी का फोकस साल 2027 के उत्तरार्ध में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों पर भी है। इन दिग्गजों के अलावा विनोद तौढ़ेक (विनोद तावड़े), संजय भाटिया और सुनील बंसल को भी नई टीम में स्थान मिलने की संभावना जताई जा रही है।
चुनावी राज्यों और 2029 के लिहाज से महत्वपूर्ण है यह फेरबदल
नितिन नवीन ने इस साल 20 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था, जिसके बाद से ही उनकी नई टीम के गठन का इंतजार किया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नई टीम को अंतिम रूप देने के लिए कई दौर की बैठकें की हैं। अब देखना यह होगा कि पार्टी आज ही नितिन नवीन की नई कार्यकारिणी की सूची जारी करती है या इस हफ्ते के अंत तक इसका ऐलान होता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









