Responsive Scrollable Menu

चंपत राय का इस्तीफा किया या मंजूर, जानें बैठक में क्या-क्या हुआ?

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. इसके साथ ही ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया. दोनों के इस्तीफों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए ट्रस्ट की विशेष बैठक आयोजित की गई थी. इसको लेकर कुछ देर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी. 

बैठक में क्या-क्या हुआ?

बैठक में सबसे पहले चंपत राय औऱ अनिल मिश्रा के इस्तीफा पर चर्चा का प्रस्ताव पेश किया गया. बता दें कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद चंपत राय अब ट्रस्ट के महासचिव नहीं रहेंगे.  हालांकि, ट्रस्ट के नियमों के अनुसार वे सदस्य बने रह सकते हैं, लेकिन उनके पास पहले जैसी प्रशासनिक जिम्मेदारियां या महत्वपूर्ण अधिकार नहीं होंगे.

खबर अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

IND VS ENG: क्या बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा तीसरे T-20 मैच के दौरान नॉटिंघम का मौसम

IND VS ENG 3rd T20I Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा. 7 जुलाई को खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि एक बार फिर इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिलना तय ही है. मगर, एक बार फिर बारिश मैच का मजा खराब कर सकती है, क्योंकि मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. तो आइए इस मैच के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि तीसरे टी-20 के दौरान नॉटिंघम का मौसम कैसा रहने वाला है. 

7 जुलाई को कैसा रहेगा नॉटिंघम का मौसम

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. अब सवाल उठता है, तो क्या बारिश इस मैच को प्रभावित कर सकती है. एक्यूवेदर के अनुसार, मंगलवार को नॉटिंघम में बारिश की संभावना 16% बताई जा रही है. दोपहर में बारिश की संभावना 16% है, जो रात में घटकर शून्य हो रही है. ये क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है और एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. मंगलवार को नॉटिंघम का तापमान 24 से 16 डिग्री तक रह  सकता है. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 64% रहने की संभावना है.

कैसी रहेगी नॉटिंघम की पिच?

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों, दोनों के लिए मददगार मानी जाती है. मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलता है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है. हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच सपाट होती जाती है और बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं.

इस मैदान पर बड़े स्कोर भी अक्सर देखने को मिलते हैं. टेस्ट मैच के चौथे और पांचवें दिन पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी कुछ टर्न और उछाल मिलने लगता है. कुल मिलाकर, ट्रेंट ब्रिज की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां अच्छी गेंदबाजी और बैलेंस बैटिंग दोनों की परीक्षा होती है.

नॉटिंघम में टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो वो अच्छा रहा है. भारतीय टीम ने इस ऐतिहासिक मैदान पर अब तक कुल 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 

वापसी पर होगी टीम इंडिया की नजर

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था. तो दूसरा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब ऐसे में टीम इंडिया तीसरे टी-20 मैच को जीतकर सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, ये काम आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करना चाहेगी.

दोनों टीमों की संभावित-11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

ये भी पढ़ें: तीसरे T20 मैच में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, मैनचेस्टर की हार का जिम्मेदार होगा बाहर, इस खिलाड़ी की होगी वापसी

Continue reading on the app

  Sports

Vinesh Phogat Case: विनेश फोगाट केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, WFI को भी निर्देश

Delhi High Court Details on Vinesh Phogat Case: विनेश फोगाट को भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस में दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने डब्ल्यूएफआई को भी निर्देश दिया कि वह नोटिस पर फैसला लेने से पहले विनेश फोगाट को व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दें. Mon, 6 Jul 2026 17:50:25 +0530

  Videos
See all

तीसरी बार दूल्हे बने आमिर खान? नई तस्वीरों ने मचाई हलचल | Aamir Khan Wedding News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T12:44:37+00:00

43°C की गर्मी में भी ठिठुरता है ये इंसान! डॉक्टर भी रह गए हैरान | Shocking Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T12:46:23+00:00

MUMBAI RAIN: मुंबई में आफत की बारिश । रेड नाउकास्ट अलर्ट जारी । Mumbai Monsoon । IMD Alert । Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T12:45:08+00:00

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका युद्ध की खबर| Khamenei Last Rites |Funeral | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T12:44:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers