घर बुलाकर बॉयफ्रेंड की हत्या, कुल्हाड़ी से गर्दन काटी:फरीदकोट में हाथ-पैर व मुंह बांधा; पिता पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल
फरीदकोट में बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन महिला के पति-भाई और उसने मिलकर युवक के हाथ-पैर और मुंह बांधा। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। मृतक की पहचान पहचान धारा सिंह कॉलोनी निवासी अर्शदीप सिंह (26) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से गांव हसनभट्टी का रहने वाला था। पिता हरनेक सिंह ने बताया कि वह पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में हेड कांस्टेबल हैं और उनकी ड्यूटी चंडीगढ़ में है। उनका बड़ा बेटा अर्शदीप सिंह जो शादीशुदा था, पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था। संबंध रखने का दबाव बना रही थी महिला पिता ने कहा कि पूछने पर अर्शदीप ने बताया था कि गांव मचाकी कलां में विवाहित गांव पिपली की हरप्रीत कौर उस पर अपने साथ संबंध रखने का दबाव बना रही है। इस पर उन्होंने बेटे से कहा था कि वे पंचायत लेकर महिला के मायके गांव जाएंगे। हरनेक सिंह ने बताया कि रविवार को उनका बेटा घर पर नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद उन्हें शक होने पर वह गांव पिपली पहुंचे, जहां हरप्रीत कौर के घर से अर्शदीप सिंह का शव बरामद हुआ। कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या की पिता ने कहा कि उसके हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे। कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या की हुई थी। हरनेक सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या हरप्रीत कौर, उसके पति सिमरजीत सिंह, पिता चमकौर सिंह उर्फ कौर सिंह और भाई सतनाम सिंह ने मिलकर की है। उनके बयान के आधार पर थाना सदर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्शदीप सिंह को घर बुलाया गया था, जहां उसके हाथ-पैर और मुंह बांधकर तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला, उसके पति और भाई पर केस दर्ज कर लिया है। ------------------- हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:- अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने युवक की हत्या:तेजधार हथियार से मारा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा; पैसों का था लेन-देन अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें:-
EPFO पोर्टल पर हुए बदलाव, अब नहीं कर पाएंगे UAN से जुड़े ये 2 काम, उमंग एप की लेनी होगी मदद, जानें पूरी प्रोसेस
कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन ने अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल में बड़ा अपग्रेड करते हुए UAN जनरेट करने और UAN एक्टिवेशन की सुविधा को बंद कर दिया है। अब इन दोनों सेवाओं को केंद्र सरकार के उमंग (UMANG) ऐप पर शिफ्ट किया गया है। नए UAN को जनरेट या एक्टिवेट करने के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया गया है।
इस नए बदलाव के बाद अब कोई भी कर्मचारी ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर सीधे नया UAN जनरेट नहीं कर पाएगा और नया यूएएन भी वेबसाइट से जारी नहीं होगा। यह बदलाव डेटाबेस के एकीकरण और सॉफ्टवेयर के आधुनिकीकरण के तहत किया गया है, ताकि ऑनलाइन सेवाएं पहले से अधिक तेज, पारदर्शी और विश्वसनीय बन सकें। जो सदस्य यूएएन नंबर भूल गए हैं, उनके लिए उसे दोबारा प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में आसान बना दी गई है।
जिन कर्मचारियों के पास पहले से पीएफ (PF) खाता है लेकिन UAN अलॉट नहीं हुआ है, वे भी उमंग ऐप में अपना मोबाइल नंबर सत्यापित कर और जरूरी विवरण भरकर अपने पुराने पीएफ खाते के साथ नया UAN लिंक और जनरेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको उमंग एप की मदद लेनी होगी।
उमंग ऐप से नया UAN जनरेट करने का तरीका
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें।
- गूगल प्ले स्टोर से Aadhaar FaceRD ऐप (फेस ऑथेंटिकेशन के लिए जरूरी) भी इंस्टॉल कर लें।
- उमंग ऐप को खोलकर उसमें EPFO Services सर्च करें और उसे ओपन करें।
- यहाँ आपको “UAN Services Through Face Auth” के तहत “UAN Allotment and Activation” का विकल्प चुनना होगा।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे से आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
- मांगी गई जरूरी जानकारियां (जैसे नाम, मोबाइल नंबर, आदि) भरें। वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका नया UAN जनरेट हो जाएगा।
उमंग ऐप से UAN एक्टिवेट करने का तरीका
- अगर आपके पास पहले से UAN नंबर मौजूद है, लेकिन वह एक्टिवेट नहीं है तो पहले उमंग ऐप के EPFO Services पर जाएं।
- अब ”UAN Activation” (UAN Services Through Face Auth के अंतर्गत) विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना UAN और आधार नंबर डालकर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना UAN एक्टिवेट करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News





















