EPFO पोर्टल पर हुए बदलाव, अब नहीं कर पाएंगे UAN से जुड़े ये 2 काम, उमंग एप की लेनी होगी मदद, जानें पूरी प्रोसेस
कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन ने अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल में बड़ा अपग्रेड करते हुए UAN जनरेट करने और UAN एक्टिवेशन की सुविधा को बंद कर दिया है। अब इन दोनों सेवाओं को केंद्र सरकार के उमंग (UMANG) ऐप पर शिफ्ट किया गया है। नए UAN को जनरेट या एक्टिवेट करने के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया गया है।
इस नए बदलाव के बाद अब कोई भी कर्मचारी ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर सीधे नया UAN जनरेट नहीं कर पाएगा और नया यूएएन भी वेबसाइट से जारी नहीं होगा। यह बदलाव डेटाबेस के एकीकरण और सॉफ्टवेयर के आधुनिकीकरण के तहत किया गया है, ताकि ऑनलाइन सेवाएं पहले से अधिक तेज, पारदर्शी और विश्वसनीय बन सकें। जो सदस्य यूएएन नंबर भूल गए हैं, उनके लिए उसे दोबारा प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में आसान बना दी गई है।
जिन कर्मचारियों के पास पहले से पीएफ (PF) खाता है लेकिन UAN अलॉट नहीं हुआ है, वे भी उमंग ऐप में अपना मोबाइल नंबर सत्यापित कर और जरूरी विवरण भरकर अपने पुराने पीएफ खाते के साथ नया UAN लिंक और जनरेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको उमंग एप की मदद लेनी होगी।
उमंग ऐप से नया UAN जनरेट करने का तरीका
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें।
- गूगल प्ले स्टोर से Aadhaar FaceRD ऐप (फेस ऑथेंटिकेशन के लिए जरूरी) भी इंस्टॉल कर लें।
- उमंग ऐप को खोलकर उसमें EPFO Services सर्च करें और उसे ओपन करें।
- यहाँ आपको “UAN Services Through Face Auth” के तहत “UAN Allotment and Activation” का विकल्प चुनना होगा।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे से आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
- मांगी गई जरूरी जानकारियां (जैसे नाम, मोबाइल नंबर, आदि) भरें। वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका नया UAN जनरेट हो जाएगा।
उमंग ऐप से UAN एक्टिवेट करने का तरीका
- अगर आपके पास पहले से UAN नंबर मौजूद है, लेकिन वह एक्टिवेट नहीं है तो पहले उमंग ऐप के EPFO Services पर जाएं।
- अब ”UAN Activation” (UAN Services Through Face Auth के अंतर्गत) विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना UAN और आधार नंबर डालकर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना UAN एक्टिवेट करें।
सावन 2026 में कितने सोमवार? जानें तारीख, शुभ योग और भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय
सावन का पवित्र महीना इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। शिव भक्तों के बीच यह महीना काफी पावन और पवित्र माना गया है। 30 जुलाई से शुरू होने वाला या महीना 28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ समाप्त होगा। इस बार इस महीने में कुल चार सोमवार विचार मंगला गौरी व्रत पड़ने वाले हैं।
सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। चलिए हम आपको इस पूरे महीने में आने वाले सोमवार, मंगला गौरी व्रत कुछ शुभ योग और खास उपायों के बारे में बताते हैं। अगर आप भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सोमवार का व्रत करने के साथ कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं।
सावन में कब आ रहे हैं सोमवार
इस साल सावन में 4 सोमवार आने वाले हैं। पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सोमवार 17 अगस्त, चौथा और अंतिम सोमवार 24 अगस्त को पड़ने वाला है।
पहले सोमवार पर खास योग
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 3 अगस्त को पड़ने वाले सावन के पहले सोमवार पर कुछ अद्भुत योग बन रहे हैं। ये दिन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर है। वहीं इस दिन रेवती नक्षत्र और उत्तराभाद्रपदा का प्रभाव रहने वाला है। इस दिन धृति और सुकर्मा योग भी बन रहा है जो इस दिन की गई पूजा के फल को कई गुना बड़ा देते हैं।
जरूर करें ये उपाय
- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन के महीने में सोमवार का व्रत करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होता है। इस दौरान जो व्यक्ति ॐ नमः शिवाय का जाप करता है, उसके सारे दुख दर्द दूर हो जाते हैं। ये व्रत कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करता है और राहु केतु के अशुभ प्रभाव भी शांत होते हैं।
- सावन के महीने में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करने का विशेष महत्व माना गया है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन की समस्याएं। दूर हो जाती है।
- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का भी विशेष महत्व माना गया है। ध्यान रखें ये कटा फटा नहीं होना चाहिए। बेलपत्र चढ़ाते समय चिकनी सतह हमेशा शिवलिंग की तरफ होनी चाहिए।
- रुद्राभिषेक का इस महीने में विशेष महत्व माना गया है। इससे ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है और मनोकामना भी पूर्ण होती है।
- व्रत के साथ दान का भी सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इस दिन दही, चावल, मिश्री, दूध और सफेद वस्तुओं का दान जरूर करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।।
मंगल गौरी व्रत का विशेष महत्व
सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा करने के साथ-साथ हर मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाता है। इस बार 4 व्रत पड़ने वाले हैं। इसे सुहागन महिलाओं के अखंड सौभाग्य और सुख समृद्धि के आशीर्वाद से जोड़कर देखा गया है। बड़ी संख्या में महिलाएं ये व्रत करती हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News

















