यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने सोमवार को जोरदार हमला किया। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हुए इन हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं।
Agnipath Scheme : अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच का चार साल का कार्यकाल अक्टूबर 2026 में पूरा होगा. केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के तहत पहले बैच के अधिक अग्निवीरों को स्थायी सेवा देने पर विचार कर रही है, जिसमें अब 25 प्रतिशत नहीं, 50-75 प्रतिशत तक रिटेंशन का प्रस्ताव दिया जा सकता है. हालांकि, इस पर अभी सरकार या तीनों सेनाओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ अनऑफिशियल वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विकेटकीपर-बैटर अन्वय ने 87 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत अंडर-19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 285 रन का स्कोर खड़ा किया।
हंबनटोटा में खेले गए मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती चार ओवर में ही 11 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद वीके विनीत और कुशाग्र ओझा ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर पारी को संभाला।
हालांकि भारत 19वें ओवर में 81 रन पर चार विकेट खो चुका था। मुश्किल समय में अन्वय द्रविड़ और अर्जुन राजपूत ने शानदार जिम्मेदारी निभाई। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 145 रन की बेहतरीन साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
अर्जुन राजपूत ने 76 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन 221 रन के कुल स्कोर पर दिमंथा महाविथाना के शानदार थ्रो से रन आउट हो गए। इसके बाद भी अन्वय ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।
अन्वय ने श्रीलंकाई गेंदबाज चामिका हीनातिगाला के एक ओवर में लगातार छक्का और चौका लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में अपना पहला यूथ वनडे अर्धशतक पूरा किया। अपनी 87 रन की पारी में उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। आखिरकार 44वें ओवर में गिम्हान मेंडिस ने उन्हें आउट किया।
भारत की पूरी टीम 48 ओवर में 285 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से गिम्हान मेंडिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने सागर वीरक, यशवीर गौड़, अनमोलजीत सिंह, ईशान सूद और अन्वय द्रविड़ को अपना शिकार बनाया।
तीन मैचों की इस अनऑफिशियल वनडे सीरीज में भारत पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 321 रन का विशाल लक्ष्य चार गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल किया था। उस मैच में अन्वय सिर्फ 14 रन ही बना सके थे।
अन्वय द्रविड़ दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। मौजूदा सीरीज से पहले उन्होंने नवंबर 2025 में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अफगानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज में इंडिया बी अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 13 जुलाई से गॉल में दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। अन्वय की इस शानदार पारी के बाद उन पर सभी की नजरें रहेंगी।