Responsive Scrollable Menu

Pakistan में विदेशी महिलाओं से दुष्कर्म, मंत्री Ishaq Dar के पोते पर करोड़ों की Crypto के लिए अपहरण का आरोप

पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। शुरुआती जांच में जहां इसे अपहरण, फिरौती और यौन उत्पीड़न का मामला माना जा रहा था, वहीं अब जांच एजेंसियां करोड़ों रुपये की डिजिटल मुद्रा क्रिप्टो से जुड़े विवाद की भी पड़ताल कर रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार, इस मामले में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते रज़ा डार का नाम भी आरोपियों में शामिल है, जिससे यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पीड़िता एस्ट्रिड गैब्रिएला रॉबिन्सन ब्राचो ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया है। अपने बयान में उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान पहुंचने के कुछ ही समय बाद वह और उनकी साथी स्टेफानी एड्रियाना जिस घर में ठहरी थीं, वहां हथियारबंद लोग घुस आए और दोनों को बंधक बना लिया।

पीड़िता के अनुसार, हमलावर लगातार उस कंप्यूटर के बारे में पूछते रहे जिसमें बड़ी मात्रा में डिजिटल मुद्रा से जुड़ी संपत्ति मौजूद थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनसे उस धन तक पहुंच देने वाले गोपनीय संकेत और अन्य जानकारियां मांगीं। जब उन्होंने जानकारी देने में देरी की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उनसे कहा गया कि यदि पैसा दे दिया जाए तो उनकी जान बच जाएगी, अन्यथा दोनों की हत्या कर दी जाएगी।

पीड़िता ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया कि उन्हें घर की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में ले जाया गया, जहां दो लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया, जबकि एक अन्य आरोपी हथियार लेकर बाहर निगरानी करता रहा। उनका कहना है कि विरोध करने और रोने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा चुप रहने के लिए धमकाया गया।

गौरतलब है कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि रज़ा डार ने उनका मोबाइल फोन लेकर उनके परिचितों से संपर्क किया और धन की मांग की। शुरुआत में किसी ने जवाब नहीं दिया, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनकी साथी स्टेफानी की मां ने लगभग एक लाख अमेरिकी डॉलर की व्यवस्था कर दी। पीड़िता का कहना है कि धन मिलने के बाद आरोपियों ने उनके पासपोर्ट लौटाए और उन्हें हवाई अड्डे की ओर ले जाने लगे।

रास्ते में पीड़िता ने कथित तौर पर एक आरोपी को फोन पर यह कहते हुए सुना कि "मुखिया के निर्देश अलग हैं।" इसके कुछ समय बाद वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान दोनों महिलाओं ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, शोर मचाया और राहगीरों की मदद से एक यातायात पुलिसकर्मी तक पहुंचीं, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित निकाला गया।

बता दें कि इस मामले में रज़ा डार, हसन रज़ा, सिकंदर खान और साजिद अली समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लाहौर की एक अदालत ने सभी आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों और कथित रूप से वसूली गई रकम की बरामदगी अभी बाकी है। अदालत ने पुलिस को जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। आरोपियों की अगली पेशी आठ जुलाई को निर्धारित की गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, दोनों विदेशी महिलाएं मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के बाद पाकिस्तान छोड़ चुकी हैं। हालांकि अधिकारियों ने उनकी वर्तमान स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि यदि पीड़िताएं वास्तव में देश से बाहर चली गई हैं तो मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के सामने कुछ कानूनी और प्रक्रिया संबंधी चुनौतियां आ सकती हैं।

गौरतलब है कि पुलिस जांच के अनुसार दोनों महिलाओं की मुलाकात वर्ष 2025 में सिंगापुर में एक डिजिटल करेंसी परियोजना के दौरान रज़ा डार से हुई थी। बाद में उन्हें कारोबारी वीजा पर पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया गया। महिलाओं का आरोप है कि लाहौर पहुंचने के तुरंत बाद उनका अपहरण कर उन्हें एक मकान में बंधक बनाया गया, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया और रिहाई के बदले धन की मांग की गई। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Continue reading on the app

शिवहर में चूल्हे की लकड़ी को लिए चले लाठी-डंडे, एक की मौत… 6 से अधिक घायल

बिहार के शिवहर में चुल्हे की लकड़ी रखने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. चचेरे भाइयों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट जगत के 6 विकेटकीपर... जिन्होंने टेस्ट सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा रन, 59 साल से वर्ल्ड रिकॉर्ड है कायम

6 wicketkeeper Most runs in a series in Test: क्रिकेट इतिहास में विकेटकीपर सिर्फ स्टंप के पीछे ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं. डेनिस लिंडसे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है जो 59 साल बाद भी कोई विकेटकीपर नहीं तोड़ पाया. भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. Sun, 5 Jul 2026 19:02:36 +0530

  Videos
See all

Sudhanshu Trivedi On Opposition: चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T14:42:16+00:00

Breaking News Live |Ram Mandir Donation Scam News | राम मंदिर दान चोरी पर बहुत बड़ा खुलासा! |CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T14:44:47+00:00

Iran America War Update:अमेरिका से खामेनेई की हत्या का बदला लेगा ईरान? Iran vs US | Breaking | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T14:45:03+00:00

Breaking News: Bharat Tiwari encounter पर Pappu Yadav की CBI जांच की मांग | Samrat Choudhary | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T14:47:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers