Responsive Scrollable Menu

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय सहयोग के विषयों पर चर्चा की

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय सहयोग के विषयों पर चर्चा की

Continue reading on the app

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले – ‘हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना, अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। दरअसल उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू धर्म को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। नितिन नवीन ने कहा है कि जब हिंदू देवी-देवताओं का अपमान होता है तब विपक्षी नेता चुप्पी साध लेते हैं, जबकि चुनाव के समय आस्था की बात करने लगते हैं।

दरअसल अपने संबोधन में नितिन नवीन ने कहा है कि सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति देश की पहचान है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब ऐसे बयानों और राजनीतिक रणनीतियों को अच्छी तरह समझती है और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर किसी तरह का दोहरा रवैया स्वीकार नहीं करेगी।

राम मंदिर का जिक्र किया

वहीं अपने भाषण के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल चुनावी वादे नहीं किए, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का भी काम किया है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कामों ने देश की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती दी है। उनके मुताबिक, जो दल पहले इन मुद्दों पर सवाल उठाते थे, वही आज आस्था की राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।

नितिन नवीन ने समर्थकों से की ये अपील

दरअसल बीजेपी अध्यक्ष ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि केवल चुनाव के समय धार्मिक भावनाओं की बात करना और बाकी समय चुप रहना जनता के सामने साफ दिखाई देता है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की सोच विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चलने की रही है। नितिन नवीन ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे सरकार की उपलब्धियों और सांस्कृतिक कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं ताकि भ्रम फैलाने वाली राजनीति का जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जा सके।

उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल पर भी बोले बीजेपी अध्यक्ष

वहीं नितिन नवीन ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों का भी विस्तार से जिक्र किया है। उन्होंने दावा किया है कि वर्ष 2017 से पहले राज्य की पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और माफिया राज से जुड़ी रहती थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इस तस्वीर को बदलने का काम किया है। उनके अनुसार, कानून व्यवस्था मजबूत होने से निवेश बढ़ा है और राज्य विकास के नए दौर में पहुंचा है।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक्शन में बुमराह, गिल्लियां उड़ाने को बेकरार भारत का सुपरस्टार

jasprit bumrah practice: आखिरी बार आईपीएल 2026 में एक्शन में दिखने वाले जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की जर्सी में तहलका मचाने की तैयारी में हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया. Sun, 5 Jul 2026 19:49:44 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Case : चढ़ावा चोरी के आरोपियों के 1 साल पुराने चैट में जो मिला, हैरान रह गए सब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T15:05:36+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका महायुद्ध की खबरें | Trump | Khamenei Funeral | N18G | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T15:15:22+00:00

Breaking News: Mumbai में बारिश का कहर जारी, पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत; कई वाहन क्षतिग्रस्त #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T15:05:20+00:00

Operation Kalnemi | Rubika Liyaquat | VHP पर आरोप मढ़ रहे Anurag Bhadouria, रुबिका ने फिर जो लपेटा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T15:14:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers