india a vs Sri lanka a: साढ़े 6 फीट लंबे गेंदबाज का श्रीलंका में आया तूफान, झटके 10 विकेट; टीम इंडिया में होगी एंट्री?
इंडिया-ए ने गॉल में खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका-ए को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंडिया-ए ने दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। मैच के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज गुरनूर बरार रहे, जिन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट लेकर श्रीलंका-ए की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। यह उनके छोटे से फर्स्ट क्लास करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
गुरनूर बरार को हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला था। उन्होंने 3 वनडे की सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी और कुल 7 विकेट झटके थे। गुरनूर पंजाब से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और ऊंचे कद और मजबूत डील डौल की वजह से वो पिच से अतिरिक्त उछाल हासिल करते हैं और श्रीलंका-ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने ये दिखाया भी। इंडिया-ए के लिए इस प्रदर्शन के बाद ऐसी उम्मीद जग रही कि जल्द ही गुरनूर की भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री हो सकती है।
इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले गए गए मैच की अगर बात करें तो चौथे दिन मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी 541/9 पर समाप्त की थी। बी साई सुदर्शन ने शानदार 168 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और सरांश जैन ने अर्धशतक लगाए। यश ठाकुर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए और बाएं हाथ के स्पिनर केशारा नुवांथा ने पांच विकेट हासिल किए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे दिन रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे।
541 रन के जवाब में दूसरी पारी खेलने उतरी श्रीलंका-ए की शुरुआत बेहद खराब रही। आकिब नबी और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया, जबकि गुरनूर बरार ने शुरुआती दो झटके देकर टीम को 11वें ओवर में ही 49/4 के स्कोर पर पहुंचा दिया। पहली पारी में शतक लगाने वाले कप्तान सहान अराच्चिगे भी सस्ते में आउट हो गए।
इसके बाद आशेन बंडारा ने अकेले मोर्चा संभाला। उन्होंने सिर्फ 86 गेंदों में 87 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे। अंजला बंडारा (17) के साथ उनकी 70 रन की साझेदारी ने कुछ देर के लिए भारतीय गेंदबाजों को रोके रखा। हालांकि गुरनूर बरार ने वापसी करते हुए पहले अंजला बंडारा और फिर आशेन बंडारा को आउट कर श्रीलंका ए की उम्मीदें खत्म कर दीं।
निचले क्रम में केशारा नुवांथा (26), दिलुम सुदीरा (21) और असांका मनोज (नाबाद 12) ने कुछ रन जरूर जोड़े, लेकिन टीम सिर्फ 209 रन पर सिमट गई। बरार ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए, जबकि सरांश जैन ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
भारत ए को जीत के लिए सिर्फ 33 रन का लक्ष्य मिला, जिसे बी साई सुदर्शन और अमन मोखाडे ने महज 6.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। इससे पहले इंडिया-ए इसी दौरे पर अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच खेली गई त्रिकोणीय वनडे सीरीज भी जीत चुकी थी। अब टीम ने टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर शानदार दौरे का समापन किया।
बुमराह ने रेड बॉल से प्रैक्टिस शुरु की:इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें; इंग्लैंड वनडे और श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर नजर
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने अहमदाबाद में लाल एसजी बॉल से गेंदबाजी करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। बुमराह IPL से ब्रेक के बाद गुजरात डोमेस्टिक टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। वे इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से इंटरनेशनल में वापसी कर रहे हैं। 968 दिन बाद खेलेंगे वनडे बुमराह ने आखिरी वनडे 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था। इंग्लैंड सीरीज के साथ वह 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। इसके अलावा उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। वे अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी नहीं खेले थे। बुमराह IPL 2026 में फ्लॉप रहे बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए IPL 2026 में 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए। उनका औसत 102.50, इकोनॉमी 8.36 और बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 1 विकेट रहा। टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 पारियों में 14 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने। उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर भी नजर इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद भारत 15 से 27 अगस्त तक श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला टेस्ट गॉल और दूसरा कोलंबो में होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारत के लिए बुमराह की वापसी बेहद अहम है। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डेब्यू कैप मिलते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी:भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने, इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 15 साल 99 दिन में पहला मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















