मेक्सिको सिटी में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम जिस होटल में ठहरी है, मेक्सिको के फैन्स उसके बाहर जमा हो गए और हो-हल्ला करने लगे. कुछ प्रशंसकों ने खिलाड़ियों की एक झलक पाने की इच्छा जताई, जबकि कुछ ने मजाक में कहा कि वे इंग्लैंड टीम की नींद खराब करना चाहते थे.
Large numbers of fans gathered outside the hotel hosting England's football team in Mexico City. Police and National Guard personnel maintained security. Some supporters said they wanted to see the players, while others joked that they hoped to disrupt the team's sleep.
भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबले के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड में कथित एडल्ट विज्ञापन के प्रसारण ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने इस मामले को सिर्फ एक विज्ञापन का मुद्दा नहीं, बल्कि करोड़ों बच्चों और परिवारों से जुड़े सामाजिक सरोकार का विषय बताया है.
इंडिया-ए ने गॉल में खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका-ए को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंडिया-ए ने दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। मैच के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज गुरनूर बरार रहे, जिन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट लेकर श्रीलंका-ए की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। यह उनके छोटे से फर्स्ट क्लास करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
गुरनूर बरार को हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला था। उन्होंने 3 वनडे की सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी और कुल 7 विकेट झटके थे। गुरनूर पंजाब से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और ऊंचे कद और मजबूत डील डौल की वजह से वो पिच से अतिरिक्त उछाल हासिल करते हैं और श्रीलंका-ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने ये दिखाया भी। इंडिया-ए के लिए इस प्रदर्शन के बाद ऐसी उम्मीद जग रही कि जल्द ही गुरनूर की भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री हो सकती है।
इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले गए गए मैच की अगर बात करें तो चौथे दिन मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी 541/9 पर समाप्त की थी। बी साई सुदर्शन ने शानदार 168 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और सरांश जैन ने अर्धशतक लगाए। यश ठाकुर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए और बाएं हाथ के स्पिनर केशारा नुवांथा ने पांच विकेट हासिल किए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे दिन रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे।
541 रन के जवाब में दूसरी पारी खेलने उतरी श्रीलंका-ए की शुरुआत बेहद खराब रही। आकिब नबी और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया, जबकि गुरनूर बरार ने शुरुआती दो झटके देकर टीम को 11वें ओवर में ही 49/4 के स्कोर पर पहुंचा दिया। पहली पारी में शतक लगाने वाले कप्तान सहान अराच्चिगे भी सस्ते में आउट हो गए।
इसके बाद आशेन बंडारा ने अकेले मोर्चा संभाला। उन्होंने सिर्फ 86 गेंदों में 87 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे। अंजला बंडारा (17) के साथ उनकी 70 रन की साझेदारी ने कुछ देर के लिए भारतीय गेंदबाजों को रोके रखा। हालांकि गुरनूर बरार ने वापसी करते हुए पहले अंजला बंडारा और फिर आशेन बंडारा को आउट कर श्रीलंका ए की उम्मीदें खत्म कर दीं।
निचले क्रम में केशारा नुवांथा (26), दिलुम सुदीरा (21) और असांका मनोज (नाबाद 12) ने कुछ रन जरूर जोड़े, लेकिन टीम सिर्फ 209 रन पर सिमट गई। बरार ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए, जबकि सरांश जैन ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
भारत ए को जीत के लिए सिर्फ 33 रन का लक्ष्य मिला, जिसे बी साई सुदर्शन और अमन मोखाडे ने महज 6.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। इससे पहले इंडिया-ए इसी दौरे पर अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच खेली गई त्रिकोणीय वनडे सीरीज भी जीत चुकी थी। अब टीम ने टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर शानदार दौरे का समापन किया।