Moto G77 Power: 8 जुलाई को होगी एंट्री, 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
Motorola भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस फोन को 8 जुलाई को भारत में पेश करेगी। हालांकि लॉन्च से पहले ही Motorola ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर फोन की लिस्टिंग कर दी है, जिससे इसके लगभग सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। यह स्मार्टफोन खास तौर पर बड़ी बैटरी, दमदार डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।
Moto G77 Power: मिलेंगे ये खास फीचर्स
Moto G77 Power में 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा। वहीं MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन इसे अधिक मजबूत बनाता है।
MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलेग
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। Motorola का RAM Boost फीचर वर्चुअली RAM बढ़ाने की सुविधा देगा, जबकि microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।
7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी सबसे बड़ी खासियत
Moto G77 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन 59 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम होगा।
ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy S25 Ultra पर सबसे बड़ी छूट: अब 82 हजार में पाएं प्रीमियम फोन, Amazon दे रहा बंपर डिस्काउंट
50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।
Android 16 और अन्य फीचर्स
Moto G77 Power Android 16 के साथ बॉक्स से बाहर आएगा। Motorola ने इस स्मार्टफोन के लिए एक Android OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth 5.4 और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
कलर ऑप्शन और और अन्य डिटेल्स
फिलहाल Motorola ने Moto G77 Power की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन Pantone Impenetrable, Pantone Nautical Blue, Pantone Fuchsia Red और Pantone Laurel Green जैसे चार आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी आधिकारिक कीमत और उपलब्धता की जानकारी 8 जुलाई को लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी।
नोएडा में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना #delhincr #heavyrain #rains #noidarain #tazakhabar #trending
नोएडा, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना हुआ और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। #noida #rain #noidarain #uttarpradesh #weatherupdate #monsoon #rainfall #noidanews #upnews #breakingnews #weathernews #indiaweather #monsoonupdate #delhincr #rainalert You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat




Haribhoomi


















