Responsive Scrollable Menu

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन का मामला, केंद्र ने मेटा को जारी किया नोटिस

केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े पेड विज्ञापनों को लेकर मेटा को नोटिस जारी किया है. मंत्रालय ने मेटा से 7 दिनों में जवाब मांगा है. अगर मेटा जवाब देने में विफल रहता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

Continue reading on the app

आषाढ़ मास में तुलसी पूजा से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस भूलकर भी न तोड़े ये नियम

आषाढ़ मास में तुलसी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के अनुसार इस महीने तुलसी की सेवा, घी का दीपक जलाना और भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करना शुभ फलदायी माना जाता है. वहीं रविवार, एकादशी और द्वादशी पर तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचने की धार्मिक मान्यता है.

Continue reading on the app

  Sports

ind vs eng: 'वैभव सूर्यवंशी को देख अजीब लगा...' इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले जैकेब बेथेल ने क्यों कहा ऐसा?

ind vs eng: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल भी अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत के लिए ऐतिहासिक डेब्यू करने वाले वैभव की बेथेल ने खुलकर तारीफ की और उन्हें अविश्वसनीय प्रतिभा बताया।

मैनचेस्टर में दूसरे टी20 के बाद 22 साल के बेथेल ने कहा कि 7 साल छोटे खिलाड़ी के खिलाफ खेलना उनके लिए भी अजीब अनुभव था। उन्होंने कहा, 'यह कहना थोड़ा अजीब लगता है कि मैं अपने से सात साल छोटे खिलाड़ी के खिलाफ खेल रहा हूं। मैंने उसे भारत में बल्लेबाजी करते देखा है और आज भी देखा। उसका बैट स्विंग और उसकी टाइमिंग शानदार है। वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।'

दिलचस्प बात यह है कि जब 2021 में जैकब बेथेल ने घरेलू क्रिकेट में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया था, तब वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 10 साल के थे। अब 2026 में दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने नजर आए।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार भारत की प्लेइंग-11 में मौका मिला। उन्होंने संजू सैमसन की जगह टीम में स्थान हासिल किया और मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

हालांकि वैभव की पारी ज्यादा लंबी नहीं चली। उन्होंने 14 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी पारी में 2 शानदार छक्के लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खास बात यह रही कि उनका एक छक्का इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की रफ्तार भरी गेंद पर आया, जिसने फैंस को काफी प्रभावित किया।

वैभव को टीम इंडिया में जगह उनके आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर मिली। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 पारियों में 776 रन बनाए और 237.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके बाद इंडिया ए के लिए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

दूसरी ओर, टीम इंडिया की जीत का इंतजार अभी भी जारी है। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब बचाने के बाद भारत पहले आयरलैंड से 0-2 से सीरीज हार चुका। अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी चार विकेट से हार मिली। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, इसलिए इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

Sun, 05 Jul 2026 14:17:07 +0530

  Videos
See all

PoK के ददयाल में पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स तैनात | PoK Protest | Pakistan Army | Muzaffarabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T08:35:25+00:00

Agra Crime: आगरा बाथरूम मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा | UP Police | Latest | Shocking #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T08:45:36+00:00

Vice President Odisha Visit: 9 जुलाई को ओडिशा दौरे पर उपराष्ट्रपति...तैयारियां अंतिम चरण में | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T08:36:27+00:00

Prayagraj में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे CM Yogi | Shyama Prasad Mukherjee Jayanti #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T08:44:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers