अमरनाथ यात्रा में शिवभक्तों के लिए 'सुरक्षा कवच' बनी भारतीय सेना, 24 घंटे दे रही मेडिकल सहायता
श्रीनगर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारतीय सेना 24 घंटे मेडिकल सहायता उपलब्ध करा रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ऊंचाई वाले दुर्गम मार्गों पर तैनात सेना की मेडिकल टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। समय पर उपचार और त्वरित राहत के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा जारी रखने में मदद मिल रही है।
अमरनाथ यात्रा में शिवभक्तों के लिए 'सुरक्षा कवच' बनी भारतीय सेना, 24 घंटे दे रही मेडिकल सहायता
अमरनाथ यात्रा में शिवभक्तों के लिए 'सुरक्षा कवच' बनी भारतीय सेना, 24 घंटे दे रही मेडिकल सहायता



Samacharnama















