Responsive Scrollable Menu

Alpha के कलेक्शन में दूसरे दिन आया उछाल, आलिया और शर्वरी की फिल्म ने कर डाली इतने करोड़ की कमाई

Alpha Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ स्टारर 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पहले दिन उम्मीद से कमजोर शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार को कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज की, जिससे मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं. YRF स्पाई यूनिवर्स की इस फीमेल-सेंट्रिक स्पाई थ्रिलर ने दूसरे दिन 21.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ये संकेत दिया है कि वीकेंड में इसका प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है.

शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है, जबकि इसकी कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है. फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन का खास कैमियो भी देखने को मिलता है. करीब 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए शुरुआती वीकेंड बेहद अहम माना जा रहा है.

Continue reading on the app

IIT Admission 2026: JEE Advanced नहीं दिया, फिर भी IIT में मिला एडमिशन! जानिए कैसे चुने गए 14 छात्र

IIT Kanpur Admission 2026: देश के लाखों छात्रों के लिए आईआईटी कानपुर ने एक खास अवसर उपलब्ध कराया है. अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड दिए बिना भी BTech और BS प्रोग्राम में प्रवेश मिल सकता है. इसी पहल के तहत नया सेशन 2026-27 के लिए 14 छात्रों का चयन किया गया है. यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए बनाई गई है, जिन्होंने अलग-अलग ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित की है. ऐसे छात्रों को अब आईआईटी में प्रवेश के लिए पारंपरिक JEE Advanced रैंक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. 

BTech व BS के लिए 14 छात्रों का चयन 

ओलंपियाड कोटे के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून थी. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 17 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. इन सभी उम्मीदवारों के लिए 24 जून को आईआईटी कानपुर परिसर में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की गई. परीक्षा तीन घंटे की थी. इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से कुल 45 प्रश्न पूछे गए. प्रत्येक विषय से 15-15 प्रश्न शामिल थे. परीक्षा के बाद आईआईटी में BTech व BS के लिए 14 छात्रों का चयन किया गया. दो उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है, जबकि एक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुआ.

इन विभागों में मिला प्रवेश

चयनित छात्रों को अलग-अलग विभागों में दाखिला दिया गया है. इनमें सबसे अधिक छात्रों का चयन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में हुआ. विभागवार चयन इस प्रकार है

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 6 छात्र
  • इंटेलिजेंट सिस्टम - 4 छात्र
  • गणित एवं सांख्यिकी - 2 छात्र
  • जैविक विज्ञान एवं बायोइंजीनियरिंग (BSBE) - 1 छात्र
  • BS in Statistics and Data Science (BS-SDS) - 1 छात्र

चयनित छात्रों के अंक लगभग 135 से 160 के बीच रहे.

किस कोर्स में कितनी सीटें उपलब्ध हैं?

आईआईटी कानपुर ने ओलंपियाड कोटे के तहत विभिन्न विभागों में कुल 25 सीटें निर्धारित की हैं. विभागवार सीटों का विवरण इस प्रकार है-

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 6 सीटें
  • बायोलॉजिकल साइंस एंड बायोइंजीनियरिंग - 2 सीटें
  • केमिस्ट्री - 2 सीटें
  • इकोनॉमिक्स साइंस - 6 सीटें
  • इंटेलिजेंट सिस्टम - 4 सीटें
  • मैथमैटिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स - 4 सीटें
  • फिजिक्स - 4 सीटें

इन सीटों के लिए चयन पूरी तरह ओलंपियाड प्रदर्शन और संस्थान की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है.

क्या है IIT Kanpur की ओलंपियाड एडमिशन योजना?

आईआईटी कानपुर ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह विशेष प्रवेश योजना शुरू की है. इसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवार सीधे चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. इस योजना में छात्रों को जेईई एडवांस्ड की रैंक की आवश्यकता नहीं होती. हालांकि, संस्थान द्वारा आयोजित चयन परीक्षा और अन्य निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस योजना के लिए कुछ आवश्यक पात्रता शर्तें तय की गई हैं.
  • उम्मीदवार की आयु JEE Advanced के नियमों के अनुरूप होनी चाहिए.
  • कक्षा 12 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषय अनिवार्य होने चाहिए.
  • उम्मीदवार पहले JoSAA के माध्यम से किसी IIT में प्रवेश प्राप्त न कर चुका हो.
  • जिन छात्रों का पहले IIT में प्रवेश रद्द हो चुका है, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.

अब आगे क्या होगा?

आईआईटी कानपुर ने चयन परिणाम घोषित कर दिया है. संस्थान के अनुसार अब चयनित छात्रों को निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद उन्हें संबंधित BTech और BS प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा. यह पहल उन छात्रों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जो ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और बिना जेईई एडवांस्ड के भी देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में पढ़ाई करने का सपना देखते हैं. इससे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर आगे बढ़ने का एक नया अवसर मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: DU Admission 2026: लड़कियों के लिए डीयू के सबसे शानदार 7 कॉलेज, यहां से पढ़ाई के बाद खुलते हैं करियर के बड़े रास्ते

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi reaction: डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Vaibhav Sooryavanshi on his debut: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. इस तरह वैभव भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. हालांकि, डेब्यू मैच में वैभव सिर्फ 14 रन ही बनाए. मैच के बाद अब वैभव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. Sun, 5 Jul 2026 09:02:17 +0530

  Videos
See all

Barq on CM Yogi: 'भारत में रामराज कहना गलत है', CM योगी के बयान पर क्या बोले बर्क? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T05:15:33+00:00

West Bengal News: पत्रकार के किस सवाल पर गुस्सा हो गए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T05:09:57+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Mission Sudarshan Chakra:चीन-Pak की मिसाइलों का होगा खेल खत्म! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T05:14:47+00:00

West Bengal News: पत्रकार के सवाल पर क्यों गुस्सा हो गए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T05:07:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers