IIT Admission 2026: JEE Advanced नहीं दिया, फिर भी IIT में मिला एडमिशन! जानिए कैसे चुने गए 14 छात्र
IIT Kanpur Admission 2026: देश के लाखों छात्रों के लिए आईआईटी कानपुर ने एक खास अवसर उपलब्ध कराया है. अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड दिए बिना भी BTech और BS प्रोग्राम में प्रवेश मिल सकता है. इसी पहल के तहत नया सेशन 2026-27 के लिए 14 छात्रों का चयन किया गया है. यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए बनाई गई है, जिन्होंने अलग-अलग ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित की है. ऐसे छात्रों को अब आईआईटी में प्रवेश के लिए पारंपरिक JEE Advanced रैंक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
BTech व BS के लिए 14 छात्रों का चयन
ओलंपियाड कोटे के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून थी. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 17 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. इन सभी उम्मीदवारों के लिए 24 जून को आईआईटी कानपुर परिसर में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की गई. परीक्षा तीन घंटे की थी. इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से कुल 45 प्रश्न पूछे गए. प्रत्येक विषय से 15-15 प्रश्न शामिल थे. परीक्षा के बाद आईआईटी में BTech व BS के लिए 14 छात्रों का चयन किया गया. दो उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है, जबकि एक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुआ.
इन विभागों में मिला प्रवेश
चयनित छात्रों को अलग-अलग विभागों में दाखिला दिया गया है. इनमें सबसे अधिक छात्रों का चयन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में हुआ. विभागवार चयन इस प्रकार है
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 6 छात्र
- इंटेलिजेंट सिस्टम - 4 छात्र
- गणित एवं सांख्यिकी - 2 छात्र
- जैविक विज्ञान एवं बायोइंजीनियरिंग (BSBE) - 1 छात्र
- BS in Statistics and Data Science (BS-SDS) - 1 छात्र
चयनित छात्रों के अंक लगभग 135 से 160 के बीच रहे.
किस कोर्स में कितनी सीटें उपलब्ध हैं?
आईआईटी कानपुर ने ओलंपियाड कोटे के तहत विभिन्न विभागों में कुल 25 सीटें निर्धारित की हैं. विभागवार सीटों का विवरण इस प्रकार है-
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 6 सीटें
- बायोलॉजिकल साइंस एंड बायोइंजीनियरिंग - 2 सीटें
- केमिस्ट्री - 2 सीटें
- इकोनॉमिक्स साइंस - 6 सीटें
- इंटेलिजेंट सिस्टम - 4 सीटें
- मैथमैटिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स - 4 सीटें
- फिजिक्स - 4 सीटें
इन सीटों के लिए चयन पूरी तरह ओलंपियाड प्रदर्शन और संस्थान की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है.
क्या है IIT Kanpur की ओलंपियाड एडमिशन योजना?
आईआईटी कानपुर ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह विशेष प्रवेश योजना शुरू की है. इसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवार सीधे चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. इस योजना में छात्रों को जेईई एडवांस्ड की रैंक की आवश्यकता नहीं होती. हालांकि, संस्थान द्वारा आयोजित चयन परीक्षा और अन्य निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होता है.
कौन कर सकता है आवेदन?
- इस योजना के लिए कुछ आवश्यक पात्रता शर्तें तय की गई हैं.
- उम्मीदवार की आयु JEE Advanced के नियमों के अनुरूप होनी चाहिए.
- कक्षा 12 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषय अनिवार्य होने चाहिए.
- उम्मीदवार पहले JoSAA के माध्यम से किसी IIT में प्रवेश प्राप्त न कर चुका हो.
- जिन छात्रों का पहले IIT में प्रवेश रद्द हो चुका है, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.
अब आगे क्या होगा?
आईआईटी कानपुर ने चयन परिणाम घोषित कर दिया है. संस्थान के अनुसार अब चयनित छात्रों को निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद उन्हें संबंधित BTech और BS प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा. यह पहल उन छात्रों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जो ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और बिना जेईई एडवांस्ड के भी देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में पढ़ाई करने का सपना देखते हैं. इससे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर आगे बढ़ने का एक नया अवसर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: DU Admission 2026: लड़कियों के लिए डीयू के सबसे शानदार 7 कॉलेज, यहां से पढ़ाई के बाद खुलते हैं करियर के बड़े रास्ते
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 50
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 50
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_image" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_name" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "id" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 59
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 59
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "saved" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 60
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 60
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















