Responsive Scrollable Menu

रात के 2 बजे लहंगा पहन लड़की ने 'झल्ला वल्लाह' पर लगाए जबरदस्त ठुमके, एक्सप्रेशन देख लोग बोले- 'वंस मोर...'

रात के 2 बजे लहंगा पहन लड़की ने 'झल्ला वल्लाह' पर लगाए जबरदस्त ठुमके, एक्सप्रेशन देख लोग बोले- 'वंस मोर...'

Continue reading on the app

दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में श्रीलंका, मेंडिस-सोनल ने खेली दमदार पारी

दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में श्रीलंका, मेंडिस-सोनल ने खेली दमदार पारी

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू पर किसे कहा थैंक्यू? कहा- मैं हमेशा टीम के लिए बेस्ट देने की कोशिश करूंगा

Vaibhav Sooryavanshi debut message: भारतीय क्रिकेट के नए स्टार वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक डेब्यू के बाद अपने फैंस और शुभचिंतकों को पहला संदेश दिया। महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले वैभव ने कहा कि उन्हें लोगों का प्यार और समर्थन देखकर बेहद खुशी हुई और वह हर बार टीम इंडिया के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जबकि वैभव ने इससे भी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली।

आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद: वैभव
डेब्यू मैच के बाद वैभव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'आप सभी के संदेशों से मैं अभिभूत हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर्स का लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद। देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है और मैं हर बार अपनी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। आप सभी का दिल से धन्यवाद।' 

vaibhav sooryavanshi insta post

'भारत के लिए खेलने का सपना पूरा हुआ'
इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में भी अपनी खुशी जाहिर की थी। वैभव ने लिखा, 'यह वही सपना है जिसे हम सभी ने मिलकर देखा था। मेरे अच्छे और मुश्किल समय में साथ खड़े रहने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद। मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।'

वैभव ने आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन किया था
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह आईपीएल 2026 के शानदार प्रदर्शन के दम पर मिली। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इस मामले में साई सुदर्शन का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

हालांकि, आयरलैंड दौरे पर उन्हें टी20 डेब्यू का मौका नहीं मिला था। भारत वह सीरीज 0-2 से हार गया था। इसके बाद लगातार वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग उठने लगी। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने पहले अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा बनाए रखा।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में संजू सैमसन लगातार चौथी बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद दूसरे टी20 में उन्हें बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया।

वैभव ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में निडर बल्लेबाजी का परिचय दिया। उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए, लेकिन इस दौरान दो शानदार छक्के लगाकर अपने इरादे जता दिए। हालांकि भारत यह मुकाबला चार विकेट से हार गया और इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बावजूद वैभव का आत्मविश्वास और उनका भावुक संदेश क्रिकेट फैंस का दिल जीत गया।

Sun, 05 Jul 2026 10:59:42 +0530

  Videos
See all

Jammu Kashmir: Shopian में आतंकियों की घेराबंदी...सेना का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी | JK Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T06:47:13+00:00

Weather News: पानी-पानी हुई मायानगरी, थमी रफ्तार! #mumbairain #weatehrnews #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T06:43:44+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat : भारत का एयर डिफेंस बना दुश्मनों का काल! #shorts #viral #nkp #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T06:36:09+00:00

UP Politics: बाबर बनाम रामराज...UP में छिड़ा सियासी संग्राम! | UP News | CM Yogi | Ziaur Rahman Barq #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T06:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers