Responsive Scrollable Menu

संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी ने जीत ली अपनी पहली ट्रॉफी, सुपर जायंट्स ने द हंड्रेड में दर्ज की खिताबी जीत

Manchester Super Giants Won First Trophy In The Hundred: रविवार की रात मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और ट्रेंड रॉकेट्स के बीच द हंड्रेड का ग्रैंड फिनाले मुकाबला खेला गया, जिसमें जोस बटलर की कप्तानी में सुपर जायंट्स ने इस रोमांचक मैच में शानदार खेल दिखाते हुए खिताबी जीत दर्ज की. इसी के साथ संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी सुपर जायंट्स ने अपनी पहली ट्रॉफी आ गई है.

Continue reading on the app

देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी, जानें यूपी, बिहार और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Today: पूरे देश भर में लगातार बारिश का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश,  दिल्ली, बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का चेतावनी जारी की है. IMD के मुताबिक बंगाल की खाडी में एक और लो प्रेशर एक्टिव हो गया है, जिस कारण बंगाल से लेकर पूर्वोत्‍तर, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश जैसे कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

दिल्ली-NCR-हरियाणा में होगी बारिश

दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा में भी छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, डेविड धवन के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे सलमान खान

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भीषण बारिश की संभावना है. इसके साथ ही, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, बिजनौर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद,  समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और लखीसराय में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा हादसा, होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत
 

हिमाचल प्रदेश में बढ़ सकता है लैंडस्लाइड का खतरा

IMD ने पश्चिम बंगाल में 17 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही सिक्किम, असम और मेघालय में सप्ताह भर अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्य में 17-18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सप्ताह के ज्यादातर दिनों में भारी बारिश की आशंका है.

ये भी पढ़ें: कौन थी एक्ट्रेस अनन्या राज? जिनका एक महीने पहले हुआ था निधन, परिवार ने अब किया बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें: 50 हजार की भीड़, टूटी बैरिकेडिंग और करंट की अफवाह... लखीसराय के अशोक धाम में आखिर कैसे मची भगदड़?

 

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट में इतिहास दोहराने से चूकी टीम इंडिया, नहीं कर पाई 19 साल पहले जैसा कारनामा

प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 रन कम क्या बनाए, टीम इंडिया तो इतिहास रचने से ही चूक गई. गॉल टेस्ट में कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमट गई. Mon, 17 Aug 2026 10:53:25 +0530

  Videos
See all

UP News: UP के राशन कोटेदारों को CM योगी की बड़ी सौगात | CM Yogi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T06:20:11+00:00

LPG e-KYC Deadline: LPG e-KYC की डेडलाइन खत्म, अब क्या करें? | Gas Connection | Rules | Latest |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T06:44:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers