Responsive Scrollable Menu

देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी, जानें यूपी, बिहार और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Today: पूरे देश भर में लगातार बारिश का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश,  दिल्ली, बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का चेतावनी जारी की है. IMD के मुताबिक बंगाल की खाडी में एक और लो प्रेशर एक्टिव हो गया है, जिस कारण बंगाल से लेकर पूर्वोत्‍तर, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश जैसे कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

दिल्ली-NCR-हरियाणा में होगी बारिश

दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा में भी छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, डेविड धवन के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे सलमान खान

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भीषण बारिश की संभावना है. इसके साथ ही, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, बिजनौर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद,  समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और लखीसराय में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा हादसा, होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत
 

हिमाचल प्रदेश में बढ़ सकता है लैंडस्लाइड का खतरा

IMD ने पश्चिम बंगाल में 17 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही सिक्किम, असम और मेघालय में सप्ताह भर अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्य में 17-18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सप्ताह के ज्यादातर दिनों में भारी बारिश की आशंका है.

ये भी पढ़ें: कौन थी एक्ट्रेस अनन्या राज? जिनका एक महीने पहले हुआ था निधन, परिवार ने अब किया बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें: 50 हजार की भीड़, टूटी बैरिकेडिंग और करंट की अफवाह... लखीसराय के अशोक धाम में आखिर कैसे मची भगदड़?

 

 

Continue reading on the app

50 हजार की भीड़, टूटी बैरिकेडिंग और करंट की अफवाह... लखीसराय के अशोक धाम में आखिर कैसे मची भगदड़?

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय में  अशोक धाम मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आखिर अशोक धाम मंदिर में कैसे भगदड़ मची, इसकी वजह भी अब सामने आ गई है. दरअसल, आज सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी है. ऐसे में  मंदिर में  सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही थी. 

कैसे मची लखीसराय के अशोक मंदिर में भगदढ़?

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी. लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मामले में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े छह और सात बजे के बीच मंदिर में भीड़ अचानक बढ़ने लगी. उन्होंने बताया कि अप्रत्याशित भीड़ का पहले से अंदेशा था, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारी भी की थी. जिलाधिकारी ने कहा कि भारी भीड़ के चलते खेत के साइड में लगी बैरिकेडिंग टूट गई और उसके बाद एक के बाद एक करके लोग गिरने लगे.

बिजली का खंभा गिरने की खबर के बाद मची भगदड़

वहीं एसडीपीओ शिवम कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "सात लोगों की मौत की खबर है. कहा जा रहा है कि वहां बिजली का एक खंभा गिर गया और लोग बिजली की चपेट में आ गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हम पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही सही वजह बता पाएंगे."

दो ट्रेनें आने के बाद मंदिर में बढ़ गई भीड़

लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया, "भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई थी. सुबह करीब 6.30-6.45 बजे दो ट्रेनें आईं, जिससे भीड़ और बढ़ गई. हमने भीड़ का अंदाजा लगाते हुए इंतजाम किए थे. लेकिन बाद में पता चला कि भीड़ की वजह से एक तरफ की बैरिकेडिंग टूट गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, हमने तुरंत 10-15 लोगों की टीम को वहां भेजा."

डीएम ने बताया कि बैरिकेडिंग टुटने के बाद कई महिलाएं वहां गिर गईं. एंबुलेंस, बाइक एंबुलेंस और ऑटो एंबुलेंस वहां पहले से मौजूद थे. जिसके चलते  घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया. जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है. वहीं भगदड़ में मरने वालों की खबरों पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि व्यवस्था पर्याप्त थी और इस पर अभी कुछ कहना नहीं चाहेंगे.

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम

भगदड़ की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. स्थिति को नियंत्रित में कर लिया गया है. फिलहाल भगदड़ के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. हादसे के बाद मंदिर परिसर में मातम और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही मृतकों की पहचान और हादसे में घायल श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

सीएम सम्राट चौधरी ने जताया हादसे पर दुख

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, "लखीसराय के अशोकधाम में हुई घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है. हादसे में श्रद्धालुओं की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख पहुंचा है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के उचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें."

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट में इतिहास दोहराने से चूकी टीम इंडिया, नहीं कर पाई 19 साल पहले जैसा कारनामा

प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 रन कम क्या बनाए, टीम इंडिया तो इतिहास रचने से ही चूक गई. गॉल टेस्ट में कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमट गई. Mon, 17 Aug 2026 10:53:25 +0530

  Videos
See all

एयरपोर्ट पर कूल लुक में दिखीं Esha Deol | #eshadeol #bollywood #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T07:33:53+00:00

सलमान की सेल, दंगे का खेल? Kanpur Stampede | UP News | Anwarganj | UP Police | Alam Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T07:34:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers