A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Samsung Galaxy M47 5G की सेल भारत में हुई शुरू, Amazon सेल में मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानिए ऑफर

Amazon Prime Day Sale के शुरू होने के साथ ही Samsung Galaxy M47 5G की पहली सेल भी शुरू हो गई है। इस सेल में यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम आपको इस फोन की कीमत के साथ ऑफर और फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।

Continue reading on the app

'कॉकटेल 2' में दीपिका पादुकोण से हो रही तुलना पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ऐसी बात

Kriti Sanon On Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. जी हां, फिल्म की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है. इस फिल्म में कृति सेनन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं कई लोग ऐसे हैं जो कृति सेनन की तुलना 'कॉकटेल' में वेरोनिका का यादगार किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण से शुरू कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर लगातार हो रही इस तुलना के बीच अब कृति सेनन ने खुद पहली बार इसपर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि जैसे ही वो 'कॉकटेल 2' का हिस्सा बनेंगी, उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से होना तय है. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि उनकी फिल्म का किरदार पूरी तरह अलग है और इसे वेरोनिका से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

'तुलना होगी, ये पहले से पता था'

आपको बता दें कि हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कृति सेनन ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि किसी भी सफल फिल्म के सीक्वल या फ्रेंचाइजी का नया पार्ट जब नई स्टारकास्ट के साथ बनाया जाता है, तो दर्शकों के बीच तुलना होना नेचुरल है. खासकर तब, जब पहली फिल्म का कोई किरदार लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका हो. कृति ने कहा, "जैसे ही मैंने 'कॉकटेल 2' के लिए हां कहा, मुझे पता था कि तुलना शुरू हो जाएगी. जब किसी हिट फिल्म का सीक्वल बनता है और पूरी कास्ट बदल जाती है, तो लोग पुराने किरदारों और नए कलाकारों की तुलना जरूर करते हैं. ये बिल्कुल नार्मल बात है."

दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए कही बड़ी बात

कृति सेनन ने बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण की खुलकर तारीफ भी की. उन्होंने माना कि पहली 'कॉकटेल' में दीपिका द्वारा निभाया गया वेरोनिका का किरदार हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार महिला किरदारों में से एक माना जाता है. उन्होंने कहा, "दीपिका उस फिल्म में शानदार थीं. 'कॉकटेल' उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. वेरोनिका का किरदार आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है और दर्शक उसे बेहद पसंद करते हैं." कृति ने माना कि जब किसी एक्टर या एक्ट्रेस ने किसी किरदार को इतनी मजबूती से निभाया हो, तो दर्शकों के मन में तुलना होना नेचुरल है.

'मैंने कभी खुद पर दबाव नहीं लिया'

हालांकि, कृति सेनन ने साफ किया कि उन्होंने कभी इस बात का दबाव महसूस नहीं किया कि उन्हें वेरोनिका जैसा किरदार निभाना है या दीपिका की एक्टिंग को दोहराना है. उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्हें साफ समझ आ गया था कि उनका किरदार पूरी तरह अलग है और कहानी भी नए अंदाज में आगे बढ़ती है. कृति ने कहा, "जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तभी मुझे समझ आ गया था कि मेरा किरदार 'एली' बिल्कुल अलग है. वो न तो वेरोनिका जैसी है और न ही उसे वैसा बनाने की कोशिश की गई है. इसलिए मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं किसी पुराने किरदार को रिप्लेस कर रही हूं."

'ऊपरी तौर पर समानता दिख सकती है'

कृति सेनन ने आगे बताया कि पहली नजर में दर्शकों को दोनों किरदारों में कुछ समानताएं जरूर महसूस हो सकती हैं. उनके मुताबिक, दोनों ही किरदार मॉडर्न सोच रखने वाली, आत्मविश्वासी और बेफिक्र लड़कियां हैं. लेकिन कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, दोनों के व्यक्तित्व और जीवन यात्रा में बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है. उन्होंने कहा, "पहली नजर में दोनों थोड़ी-बहुत एक जैसी लग सकती हैं, क्योंकि दोनों मॉडर्न हैं और अपने तरीके से जिंदगी जीती हैं. लेकिन फिल्म आगे बढ़ने पर पता चलता है कि दोनों की सोच, परवरिश, फैसले और जिंदगी का सफर पूरी तरह अलग है."

'एली' का किरदार है बिल्कुल नया

कृति ने ये भी साफ किया कि 'कॉकटेल 2' में उनका किरदार 'एली' एक नई पहचान के साथ लिखा गया है. ये फिल्म पहली 'कॉकटेल' की दुनिया से प्रेरित जरूर है, लेकिन इसमें दर्शकों को नई कहानी और नए किरदार देखने को मिलती है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने कभी इस फिल्म को किसी पुराने किरदार की जगह लेने के तौर पर नहीं देखा. उनके लिए ये एक बिल्कुल नया किरदार था, जिसे अपने अंदाज में निभाने का मौका मिला.

ये भी पढ़ें: 'शारीरिक संबंध बनाने होंगे...' इस एक्ट्रेस से फिल्म के बदले हुई गंदी डिमांड, अब सुनाई आपबीती

Continue reading on the app

  Sports

ind vs eng weather: क्या दूसरा टी20 भी बारिश में धुल जाएगा? डरा रहा मैनचेस्टर का मौसम!, जानें हर घंटे की रिपोर्ट

ind vs eng weather: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पहले टी20 में भारतीय टीम की बल्लेबाजी शानदार रही थी। लेकिन बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका था। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दूसरे मैच में भी मौसम खेल बिगाड़ेगा या फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा। 

वैसे, मैनचेस्टर का मौसम तो डरा रहा है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, मैनचेस्टर में मैच के दौरान बारिश की संभावना 50 फीसदी से कुछ अधिक है। मैच के शुरू होने के बाद तो मौसम खलल डालता नहीं दिख रहा है। लेकिन शाम 5 से 7 बजे के बीच बारिश की संभावना है। ऐसे में दूसरी पारी के दौरान मैच में खलल पड़ सकता है। पहला मैच में भी बारिश में धुल गया था। मौसम खराब होने की वजह से दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। 

वैसे, पहले टी20 की अगर बात करें तो भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने सिर्फ 6 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाकर पारी को संभाला और भारत को 188 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था। इस प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा, खासकर इसलिए क्योंकि इससे पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

ind vs eng manchester today weather

हालांकि, इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की हो रही। क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें पहले टी20 में डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की तिकड़ी पर भरोसा जताया। यह फैसला टीम संयोजन के हिसाब से सही माना गया था। लेकिन संजू सैमसन की लगातार खराब फॉर्म और ईशान किशन के लगातार रन आउट होने से फैंस की नाराजगी बढ़ गई। सोशल मीडिया पर भी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग तेज हो गई।

भारत की चिंता सिर्फ टॉप ऑर्डर तक सीमित नहीं। उपकप्तान तिलक वर्मा भी इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी और धीमी गेंदों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं। साल 2026 में खेले गए 12 टी20 मैचों में वह सिर्फ 12 छक्के ही लगा सके। फिनिशर की भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज के लिए यह आंकड़ा काफी साधारण माना जा रहा।

इसके बावजूद दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना फिलहाल कम नजर आती। माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को खुद को साबित करने का एक और मौका देना चाहता है। ऐसे में सभी की नजरें अब मैनचेस्टर के मौसम, भारत की प्लेइंग इलेवन और इस बात पर रहेंगी कि क्या टीम सीरीज में बढ़त बनाने का मौका हासिल कर पाती है।

Sat, 04 Jul 2026 14:48:06 +0530

  Videos
See all

Parliament Monsoon Session: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र |Modi | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T10:13:15+00:00

केतन हत्याकांड में सिया और चेतन की प्लानिंग एक और सबूत | Ketan Murder Case | Pune News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T10:08:29+00:00

पायरेसी को लेकर Telegram को मिला नोटिस | Notice To Telegram | OTT | IB Ministry #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T10:10:39+00:00

Ali Khamenei Funeral LIVE: खामेनेई के जनाजे पर हमला करेगा इजरायल? | Mosad | Netanyahu | Iran Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T10:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once