Responsive Scrollable Menu

Self Improvement Tips: "वे ही जीते हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं" विवेकानंद जी के 5 आदर्श आपके विचार बदल देंगें

Self Improvement Tips: आज विवेकानंद जी का पूरा जीवन करोड़ों लोगो के लिए प्रेरणा है। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके बताए हुए जीवन मूल्यों को अपनाकर सफल जीवन कि शुरूआत करें। स्वामी जी संतुलित और अनुशासित जीवित जीते थे। वह मानते थे कि सकारात्मक सोच के साथ स्वस्थ शरीर सफलता की नींव है। तो चलिए आज उनके जीवन से जुड़े ऐसे 5 सिद्धांतों को जानते है। जो आपके जीवन में नई ऊर्जा को भर देंगे। 

। .सुबह जल्दी उठना सीखें 
सुबह के समय ध्यान या मौन में बैठने से मन शांत रहता है, और दिन में ऊर्जा बनी रहती है। हमारा सारा दिन काम कि भागदौड़ में निकल जाता है। सुबह सबेरे उठने से आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ेगी।

2.संतुलित और सात्विक भोजन करें
स्वामी जी का कहना था कि जैसा अन्न हम ग्रहण करते है वैसे ही विचार बनते है। अपने भोजन में ताजे फल ,हरी सब्जियां, स्प्राउट्स और नट्स को शामिल करें। जंक फूड और अत्यधिक तला-भुना कम खाएं। संतुलित और सात्विक भोजन आपके शरीर को सकारात्मक ऊर्जा देता है।

3. रोजाना व्यायाम करें

रोजाना व्यायाम करें

स्वामी जी स्वस्थ शरीर को स्वस्थ मन का आधार मानते थे। आप भी रोज कम से कम 30 मिनट योग, ध्यान या तेज चाल से वॉक करने की आदत डालें। इससे मन एकाग्र होता है। और शरीर में स्फूर्ति आती है। 

4. सकारात्मक सोच और अच्छी संगति अपनाएं 
नकारात्मक सोचने वालों से दूरी रखें। रोज प्रेरणा देने वाली किताबें पढ़ें और मन में अच्छे विचार रखें। किताबो से आत्मविश्वास मजबूत होता है। और अच्छे विचार आपको अच्छा इंसान बनाते है।

5. सेवा की भावना रखें
लोगों की मदद करना सीखे सामाज के लिए काम करे। लोगों के प्रति दया भाव रखे। और जरूरतमंदों की सहायता करें। इससे मन को सुकून मिलता है। और जीवन में सकारात्मकता आती है। इन जरूरी आदतों को जीवन का हिस्सा बनाए ये आदर्श आपको सफलता तक पहुंचने में सहायता करेंगें।

स्वामी जी के खास कोड्स जो आपकी सोच बदल देंगें

स्वामी जी के खास कोड्स जो आपकी सोच बदल देंगे
  • यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे, अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे।
  • खुद पर विश्वास रखें, तभी आप भगवान पर विश्वास कर पाएंगे।
  • उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।
  • दुनिया एक महान व्यायामशाला है जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।
  • वे ही जीते हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं, बाकी सभी मरे हुए के समान हैं।

यह भी पढ़ें: मानसून में केरल का नज़ारा दिल जीत लेगा, इन 7 जगहों की विजिट करें; यादगार रहेगी ट्रिप

Continue reading on the app

IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड का बड़ा दांव, आर्चर लौटे; क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू?

IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था, इसलिए दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी। इंग्लैंड ने मैच से पहले अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया, जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई, जबकि जोश टंग टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे।

पहले टी20 में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189/7 का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि बारिश के कारण इंग्लैंड अपनी पारी शुरू ही नहीं कर सका और मुकाबला रद्द करना पड़ा था। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज हारने के बाद भारत के लिए यह राहत की बात रही कि हार का सिलसिला आगे नहीं बढ़ा।

अभिषेक-श्रेयस का बल्ला चला था
पहले मैच में अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया था। शुरुआती दो ओवर में टीम 6 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रन और श्रेयस ने 47 गेंदों पर 68 रन बनाकर पारी को संभाल लिया। अभिषेक का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 347 रन 219 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और 7 पारियों में तीसरी बार 50 से ज्यादा रन बनाए।

क्या वैभव का डेब्यू होगा?
दूसरी ओर, संजू सैमसन की खराब फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई। उनकी पिछली तीन टी20 पारियों में स्कोर 5, 0 और 1 रहा। इसके बावजूद टीम प्रबंधन ने अब तक 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं दिया। बल्लेबाजी कोच और टीम प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल-11 इलेवन में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं।

भारतीय प्लेइंग-11 में क्या बदलाव होगा?
भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्कल ने भी कहा है कि टीम ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहती। ऐसे में पहले मैच वाली प्लेइंग-11 के साथ उतरने की संभावना है। भारत तीन स्पिनरों के संयोजन को भी बरकरार रख सकता है।

आर्चर की प्लेइंग-11 में होगी वापसी
उधर इंग्लैंड ने गेंदबाजी विभाग में 2 बदलाव किए। जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जबकि जोश टंग अपना पहला इंटरनेशनल टी20 खेलेंगे। आर्चर पहले मैच में नहीं खेले थे क्योंकि वह हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में व्यस्त थे। साकिब महमूद और ल्यूक वुड को बाहर किया गया।

कप्तान हैरी ब्रूक की अगुआई वाली टीम में फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल राशिद भी शामिल हैं। अच्छी खबर यह है कि पहले मैच में कंधे में हल्की चोट झेलने वाले फिल सॉल्ट पूरी तरह फिट हैं।

कैसा होगा पिच का मिजाज?
ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी मदद देती। पिछले साल इसी मैदान पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 304/2 का विशाल स्कोर बनाया था, जो पूर्ण सदस्य देशों के बीच टी20 में 300 रन का पहला स्कोर था। ऐसे में इस बार भी हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही।

आंकड़ों की बात करें तो भारत का चेस्टर-ली-स्ट्रीट में लगातार तीसरा मैच बिना नतीजे के रहा। वहीं अक्षर पटेल टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए 98वां मैच खेलकर एमएस धोनी की बराबरी करने से सिर्फ एक मुकाबला दूर हैं। उन्हें इस फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने के लिए भी सिर्फ एक विकेट की जरूरत।

दूसरी तरफ इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद टी20 अंतरराष्ट्रीय में 166 विकेट पूरे करते ही इस फॉर्मेट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे। ऐसे में दूसरे टी20 में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता।

इंग्लैंड: 1 फिल साल्ट, 2 जोस बटलर (विकेट कीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जैकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियाम डॉसन, 9 आदिल राशिद, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 जोश टंग। 

भारत (संभावित-11): 1 संजू सैमसन, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेट कीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 अर्शदीप सिंह, 10 रवि बिश्नोई, 11 वरुण चक्रवर्ती। 

Continue reading on the app

  Sports

15 साल शानदार रहे..., Ben Stokes ने X पर भावुक होकर क्रिकेट फैंस को दिया ये संदेश

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने एक भावुक नोट लिखकर अपने सफ़र को याद किया है और अपने पूरे करियर में मिले फैंस के सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। 35 साल के इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया था। उनके संन्यास का फ़ैसला तब आया जब वे सीरीज़ का दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे; इसकी वजह लंदन के एक नाइटक्लब में टीम के लिए तय आधी रात के कर्फ्यू को तोड़ने और वहां हुई हाथापाई से जुड़ा विवाद था।
 

इसे भी पढ़ें: Jofra Archer की धमाकेदार वापसी! भारत के खिलाफ दूसरे T20I के लिए England ने घोषित की प्लेइंग XI


वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने के कुछ ही दिनों बाद, बेन स्टोक्स ने अपने परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों और फ़ैन्स को संबोधित किया और इतने सालों तक मिले उनके सपोर्ट के लिए आभार जताया। स्टोक्स ने 2011 में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में डेब्यू किया और 2013 में उन्हें टेस्ट कैप मिली। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने समय के दौरान, उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन ऑल-राउंडर माना जाता था।

उन्होंने सभी फ़ॉर्मेट में कुल 279 इंटरनेशनल मैच खेले और इंग्लैंड की टीम के लिए 11,000 से ज़्यादा रन बनाए। उन्होंने 350 से ज़्यादा विकेट भी लिए। 2019 (50 ओवर) और 2022 (20 ओवर) में इंग्लैंड की वर्ल्ड कप जीत में उनकी अहम भूमिका थी। इस हफ़्ते की शुरुआत में, न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट मैच के बीच में ही, 35 साल के इस खिलाड़ी ने चौंकाने वाला ऐलान किया कि मैच के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे। इस ख़बर ने पूरी क्रिकेट दुनिया को हैरान कर दिया। अब स्टोक्स ने X पर एक इमोशनल मैसेज पोस्ट किया है, जो दिल को छू लेने वाला और मज़ेदार भी है।

स्टोक्स ने लिखा कि पिछले 15 साल बहुत ज़बरदस्त रहे हैं। मैदान के अंदर और बाहर, बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। मेरा समय पूरा हो गया था, और यह फ़ैसला मेरे अलावा कोई और नहीं ले सकता था। लेकिन इस बीच, मैं बस इतना कहना चाहता हूँ कि मैं इंग्लैंड के हर उस फ़ैन और क्रिकेट के हर उस फ़ैन से प्यार करता हूँ जिसने इतने सालों में मेरा साथ दिया है।
 

इसे भी पढ़ें: Women's T20 World Cup: अब Australia से फाइनल में भिड़ेगा England, Lord's में होगी कांटे की टक्कर


उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों से प्यार करता हूँ जिनके साथ मैंने इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए मैदान पर कदम रखा। मैं और भी बहुत कुछ कह सकता हूँ, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप समझ गए होंगे कि 15 सालों तक मैंने जो कुछ भी किया, उससे मुझे कितना प्यार था। मैं एक फ़ैन बनकर टीम को सपोर्ट करने के लिए उत्साहित हूँ, और कभी-कभी हॉस्पिटैलिटी में समय बिताना भी बुरा नहीं होगा। परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों, फ़ैन्स... मैं आप सभी से प्यार करता हूँ।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Sat, 04 Jul 2026 12:21:53 +0530

  Videos
See all

CM Dhami LIVE: BJP में सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM धामी ने बनाया रिकॉर्ड | Uttarakhand | 5 Year Term #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T07:15:01+00:00

Gujrat में Jaish-e-Mohammed की बड़ी साजिश रचने की हो रही थी तैयारी? ATS ने 8 संदिग्धों को धर दबोचा #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T07:15:51+00:00

CM Dhami: BJP में सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM धामी का जोरदार स्वागत तो देखो |Uttarakhand |5 Year Term #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T07:15:11+00:00

BLA Attack Pakistan: BLA का ग्वादर में हमला, Pakistan और China दहला | Baloch Liberation Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T07:13:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers