A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

राजस्थान: सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, अवधि बढ़ी, अब 10 जुलाई तक हो सकेंगे तबादले, आदेश जारी

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर दी गई छूट की अवधि को 5 दिन और बढ़ाते हुए अब 10 जुलाई 2026 तक कर दिया है। 3 जुलाई 2026 को प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। पहले यह समयसीमा 5 जुलाई 2026 तक तय की गई थी।

​यह आदेश राज्य के सभी सरकारी विभागों, निगमों, बोर्डों और स्वायत्तशाषी संस्थाओं पर समान रूप से लागू होगा। हालांकि अब विभागीय मंत्रियों द्वारा तैयार की गई तबादला सूचियों को जारी होने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। सीएमओ की हरी झंडी के बाद ही अंतिम सूची जारी की जा सकेगी।

खबर है कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम सहित अन्य प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण कई विभागों में तबादलों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। वही राज्य के कई भाजपा विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार से तबादलों के लिए समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसके बाद अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन श्रृंखला के अध्यापकों के तबादलों पर लगी रोक को आगामी आदेश तक यथावत रखा गया है। मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों, नर्सिंग ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्मिकों के तबादलों पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

​तबादलों में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

तबादलों में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता, मेडिकल बोर्ड अथवा सक्षम स्तर द्वारा प्रमाणित असाध्य रोग (यथा कैंसर, मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े, किडनी के गंभीर अथवा अन्य प्राण घातक रोग) से ग्रसित कार्मिक, दीर्घावधि सेवा, दिव्यांग कर्मियों तथा राजकीय सेवारत पति-पत्नी प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • ​एकल महिलाएं, विधवाएं और परित्यक्ता महिला कर्मचारी।
  • ​गंभीर या लालाज बीमारियों (जैसे कैंसर, हृदय, मस्तिष्क, फेफड़े या किडनी की
  • गंभीर बीमारी) से पीड़ित कर्मचारी, जिनका मेडिकल बोर्ड से प्रमाण पत्र हो।
  • ​दिव्यांग कर्मचारी और लंबे समय से दूरदराज के क्षेत्रों में सेवा दे रहे कार्मिक।
  • ​पति-पत्नी केस (स्पौस केस), जहां दोनों ही सरकारी सेवा में हों और एक ही स्थान पर आना चाहते हों।

Continue reading on the app

Gold Outlook: इस हफ्ते गोल्ड में तेजी से निवेशकों ने लीं राहत की सांस, जेपी मॉर्गन ने दिया 4500 डॉलर का टारगेट

Gold Outlook: गोल्ड में तेजी का यह मई के बाद पहला हफ्ता है। अंततरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4200 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। इस हफ्ते गोल्ड में 2.2 फीसदी की तेजी आई। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी देश और विदेश में गोल्ड में तेजी दिखी

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में हो रही देरी पर BCCI का रिएक्शन आया, राजीव शुक्ला बोले- हम भी मानते...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया डेब्यू का इंतजार लंबा होता जा रहा। हालांकि, इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टीम मैनेजमेंट का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वैभव बेहद टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और उन्हें सही समय आने पर भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका जरूर मिलेगा।

वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 रहा था, जिसके बाद उन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बावजूद उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला।

वैभव के डेब्यू में देरी पर BCCI का बयान
टीम इंडिया फिलहाल शीर्ष क्रम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर भरोसा जता रही। यही बल्लेबाजी क्रम इस साल टी20 विश्व कप में भी सफल रहा था। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर पहले भी साफ कर चुके हैं कि सिर्फ एक खिलाड़ी को मौका देने के लिए टीम का संतुलन नहीं बिगाड़ा जाएगा।

अंतिम फैसला कप्तान और कोच का होता: राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला ने कहा, 'हम भी मानते हैं कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल में इसे साबित भी किया है। लेकिन टीम मैनेजमेंट और कोच के खिलाफ जो टिप्पणियां की जा रही हैं, वे सही नहीं। अंतिम फैसला कप्तान और कोच का होता है। वे परिस्थितियों को बेहतर समझते हैं और जब सही समय आएगा, तब वैभव को जरूर मौका मिलेगा।'

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे फैसलों को टीम मैनेजमेंट की समझ पर छोड़ देना चाहिए और इस मुद्दे पर बेवजह विवाद नहीं होना चाहिए। हालांकि, वैभव को टीम में शामिल करने की मांग लगातार तेज हो रही है। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर, कपिल देव, रवि शास्त्री और मोहम्मद कैफ भी उन्हें जल्द प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत कर चुके हैं।

दूसरी ओर, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की हालिया फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हाल के मैचों में वह लगातार बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन्हें और अभिषेक शर्मा को लंबा मौका देना चाहता है।

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भी हाल ही में कहा था कि वैभव को डेब्यू कराना जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज हैं और संजू सैमसन विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। वैभव को भी मौका मिलेगा, लेकिन सही समय और सही परिस्थिति में।

Sat, 04 Jul 2026 12:57:59 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh News: भरतपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस पर पुलिस की बड़ी रेड | POCSO Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:42:51+00:00

UP News : नितिन नवीन का सीएम योगी ने किया स्वागत #nitinnabin #cmyogi #upnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:44:36+00:00

Iran America War Update: अलविदा अली खामेनेई | Ali Khamenei | Iran | Khamenei Funeral | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:45:01+00:00

Big Breaking on Ketan Murder Case LIVE: ये है केतन के मर्डर की असली वजह | Siya Goyal | Chetan | Pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:43:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once