राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला; इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को राहुल गांधी की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने सीबीआई और ईडी को राहुल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था। याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट ने CBI से मांगा था नया हलफनामा इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 20 जुलाई को सीबीआई के जवाब पर असंतोष जताया था। कोर्ट ने एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी को जांच की अब तक की स्थिति बताते हुए नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि सीबीआई का पहले दाखिल किया गया हलफनामा उसके पुराने आदेश के मुताबिक नहीं था। कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले सीबीआई के नई दिल्ली के एंटी करप्शन हेडक्वार्टर के संबंधित जोन के जॉइंट डायरेक्टर को व्यक्तिगत रूप से नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था। भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने याचिका दाखिल किया कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया था। उन्होंने CBI और ED से इसकी जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने आरोपों के वेरिफिकेशन के आदेश दिए थे। इस मामले में CBI विग्नेश शिशिर से पूछताछ भी कर चुकी है। कोर्ट में 6 मई को पहली बार सुनवाई हुई थी कोर्ट में 6 मई को पहली बार सुनवाई हुई थी। कोर्ट से एजेंसियों ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। फिर 6 दिन बाद कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने CBI और ED का पक्ष सुना। फिर अपने आदेश में कहा- अगर याचिकाकर्ता की शिकायत मिली है, तो उसमें लगाए गए आरोपों का कानून के अनुसार वेरिफिकेशन किया जाए। --------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले-सरकार के खिलाफ खड़े होने वालों की तारीफ हो:कहा- छात्रों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा हुई; प्रदर्शनकारियों से बातचीत का Video शेयर किया लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि सरकार की हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने वाले भारत के युवाओं का साहस सराहनीय है। पूरी खबर पढ़ें…
Aaj Ka Panchang 17 August 2026: आज रखा जा रहा है श्रावण मास के तीसरे सोमवार का व्रत, नोट करें जलाभिषेक का मुहूर्त, पढ़ें पंचांग
Aaj Ka Panchang 17 August 2026: आज यानी 17 अगस्त 2026 को सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के मुताबिक, आज के दिन आपको सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए. आज नाग पंचमी भी है, जिस कारण आज की तिथि और भी ज्यादा शुभ बन जाती है. इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और शिव जी का जलाभिषेक करते हैं. पंचमी तिथि का प्रारंभ 16 अगस्त को शाम 4:52 पर होने वाला है और इसका समापन 17 अगस्त को शाम 5 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार, नाग पंचमी की पूजा 17 अगस्त को आज होगी. चलिए अब जानते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 17 अगस्त 2026
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- दिन- सोमवार
- तिथि- पंचमी
- नक्षत्र- चित्रा
- सूर्योदय- सुबह 5:50 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:59 बजे
- करण- बालव, कौलव
- चंद्रमा- कन्या राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:58 से दोपहर 12:51 तक
- राहुकाल- 7:29 से शाम 9:08 तक
- दिशा शूल- पूर्व
- दिशा शूल उपाय- मसूर खाकर निकलें
ये भी पढ़ें- Sawan 2026 Shiv Chalisa & Aarti: सावन के दूसरे सोमवार पर करें शिव चालीसा और आरती का पाठ, पूरी होगी हर मनोकामना
आज का महामंत्र
ऊं नमो भगवते रूद्राय । धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में शाम 04 बजकर 19 मिनट तक उसके बाद तुला राशि में गोचर होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 50 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 59 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 17 अगस्त सुबह 10:17 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 17 अगस्त को शाम 09:50 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:31 मिनट से सुबह 05:19 मिनट तक
- अमृत काल- रात 10:15 मिनट से रात 11:56 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:58 से दोपहर 12:51 तक
आज का अशुभ समय
- राहुकाल- सुबह 07 बजकर 29 मिनट से सुबह 09 बजकर 8 मिनट तक
- यम गण्डक- सुबह 10:55 से दोपहर 12:30 मिनट तक रहेगा
- गुलिक काल- दोपहर 02:06 बजे से दोपहर 03:42 मिनट तक रहेगा
- आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:56 से दोपहर 01:47 बजे तक और दोपहर 03:29 बजे से शाम 04:20 मिनट तक
व्रत-पर्व
नाग पंचमी, कल्कि जयंती, सिंह संक्रांति
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- August 2026 Ekadashi: अगस्त में कब-कब है एकादशी व्रत? नोट करें कामिका और पुत्रदा एकादशी की सही तारीख और महत्व
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









