Responsive Scrollable Menu

Israel में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया Independence Day, राजदूत जे.पी. सिंह भी हुए शामिल

(हरिंदर मिश्रा) यरूशलम, 16 अगस्त इज़राइल में भारतीय समुदाय ने जाफा के सेंट एंथनी गिरजाघर में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक बड़े सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन करके देश के साथ अपने गहरे जुड़ाव को दर्शाया। शनिवार को गिरजाघर में कोंकणी समुदाय द्वारा आयोजित एक समारोह में भारतीय कोंकणी समुदाय के लोगों ने कन्नड़, कोंकणी, गोअन और हिंदी भाषाओं में शानदार गायन और नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भारत के साथ उनके गहरे जुड़ाव को दिखाया, जिससे स्वतंत्रता दिवस का जश्न और भी रंगीन और उत्साहपूर्ण हो गया।

भारत ने 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इजराइल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह ने फादर संतोष लोबो और गिरजाघर समुदाय के अन्य प्रमुख सदस्यों के साथ इस समारोह में हिस्सा लिया। सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए भारत-इजराइल संबंधों को मजबूत करने में प्रवासी समुदाय की भूमिका पर जोर दिया और प्रवासी समुदाय को दोनों देशों के बीच ‘एक जीवंत सेतु’ बताया।

बताया जा रहा है कि इजराइली अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में 40,000 से अधिक भारतीय काम कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, बड़ी संख्या में अन्य भारतीय भी वहां के कार्यबल में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। इजराइल में भारतीय गोरखा समुदाय के सदस्यों ने भी गर्व और एकजुटता के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

कार्यक्रम में प्रथम सचिव गरिका तेजेश्वर ने तिरंगा फहराया और इजराइल में काम कर रहे भारतीय देखभाल कर्मियों के उल्लेखनीय कार्य की सराहना की।

Continue reading on the app

Sicily के संग्रहालय से Antonello da Messina की 4 पेंटिंग चोरी हुईं

इटली के सिसिली में मेसिना शहर के क्षेत्रीय संग्रहालय से पुनर्जागरण काल के चित्रकार एंटोनेलो दा मेसिना की चार पेंटिंग चोरी हो गईं। इन पेंटिंग्स की कीमत करोड़ों यूरो बताई जा रही है।संस्कृति विभाग के अधिकारियों और इटली की मीडिया ने रविवार को यह खबर दी। उन्होंने बताया कि यह चोरी तब हुई जब शहर में पारंपरिक ‘अज़म्पशन’ छुट्टी का जश्न मनाने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे।

समाचार एजेंसी ‘लाप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम चोरों ने मुमी संग्रहालय के अलार्म और सुरक्षा प्रणाली में सेंध लगाकर 1473 के ‘सैन ग्रेगोरियो पॉलीप्टिक’ के बचे हुए पांच पैनल में से तीन पैनल चुरा ले गए। साथ ही, उन्होंने ‘पिएटा’ में वर्जिन मैरी और मृत ईसा मसीह को दिखाने वाले दोतरफा कलाकृति वाले पैनल (चित्र पट्टिका) को भी चुरा लिया, जिसे एक मजबूत सुरक्षित प्रदर्शन वीथिका में रखा गया था। उन्होंने सैन ग्रेगोरियो पॉलीप्टिक के सभी पांच पैनल उनके फ्रेम से निकाल लिए, लेकिन भागते समय दो पैनल एक दीवार के पीछे छोड़ दिए।

कला विशेषज्ञ अल्बर्टो फ़िज़ ने चोरी हुई कलाकृतियों की कीमत सात करोड़ यूरो से आठ करोड़ यूरो के बीच आंकी है।

Continue reading on the app

  Sports

दिग्वेश राठी नहीं सुधरेंगे! प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद दिया नोट बुक सैंड ऑफ, क्लेश होते-होते बचा

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में प्रियांश आर्य और दिग्वेश राठी के बीच बवाल होते-होते बच गया. आउट दिल्ली वारियर्स के लिए खेलने वाले प्रियांश आर्य को दिग्वेश ने जब आउट किया तो उन्होंने नोटबुक सैंड ऑफ देकर जश्न मनाया. हालांकि, अच्छी बात ये रही की प्रियांश ने इस पर रिएक्शन नहीं किया, जिसके कारण मामला आगे नहीं बढ़ा. Mon, 17 Aug 2026 07:38:45 +0530

  Videos
See all

Bihar Protest: 19 अगस्त को राजभवन तक मार्च करेगी RJD: Tejashwi Yadav #bihar #studentprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T02:45:37+00:00

Nitin Nabin's new BJP team: बीजेपी के संगठन में होने जा रहा बड़ा बदलाव? #ytshorts #viral #bjp #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T02:47:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers