Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 17 August 2026: आज रखा जा रहा है श्रावण मास के तीसरे सोमवार का व्रत, नोट करें जलाभिषेक का मुहूर्त, पढ़ें पंचांग

Aaj Ka Panchang 17 August 2026: आज यानी 17 अगस्त 2026 को सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के मुताबिक, आज के दिन आपको सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए. आज नाग पंचमी भी है, जिस कारण आज की तिथि और भी ज्यादा शुभ बन जाती है. इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और शिव जी का जलाभिषेक करते हैं. पंचमी तिथि का प्रारंभ 16 अगस्त को शाम 4:52 पर होने वाला है और इसका समापन 17 अगस्त को शाम 5 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार, नाग पंचमी की पूजा 17 अगस्त को आज होगी. चलिए अब जानते हैं आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 17 अगस्त 2026

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

  • दिन- सोमवार
  • तिथि- पंचमी 
  • नक्षत्र- चित्रा
  • सूर्योदय- सुबह 5:50 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:59 बजे 
  • करण- बालव, कौलव
  • चंद्रमा- कन्या राशि 
  • शुभ मुहूर्त- 11:58 से दोपहर 12:51 तक
  • राहुकाल- 7:29 से शाम 9:08 तक
  • दिशा शूल- पूर्व
  • दिशा शूल उपाय- मसूर खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Sawan 2026 Shiv Chalisa & Aarti: सावन के दूसरे सोमवार पर करें शिव चालीसा और आरती का पाठ, पूरी होगी हर मनोकामना

आज का महामंत्र

ऊं नमो भगवते रूद्राय । धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में शाम 04 बजकर 19 मिनट तक उसके बाद तुला राशि में गोचर होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 50 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 59 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 17 अगस्त सुबह 10:17 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 17 अगस्त को शाम 09:50 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:31 मिनट से सुबह 05:19 मिनट तक
  • अमृत काल- रात 10:15 मिनट से रात 11:56 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:58 से दोपहर 12:51 तक

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल- सुबह 07 बजकर 29 मिनट से सुबह 09 बजकर 8 मिनट तक
  • यम गण्डक- सुबह 10:55 से दोपहर 12:30 मिनट तक रहेगा
  • गुलिक काल- दोपहर 02:06 बजे से दोपहर 03:42 मिनट तक रहेगा
  • आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:56 से दोपहर 01:47 बजे तक और दोपहर 03:29 बजे से शाम 04:20 मिनट तक

व्रत-पर्व

नाग पंचमी, कल्कि जयंती, सिंह संक्रांति

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- August 2026 Ekadashi: अगस्त में कब-कब है एकादशी व्रत? नोट करें कामिका और पुत्रदा एकादशी की सही तारीख और महत्व

Continue reading on the app

यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:ओडिशा में अधिकारियों को छुट्‌टी से वापस बुलाया; 2.37 लाख से ज्यादा लोग रिलीफ कैंप भेजे गए

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का नया क्षेत्र बना है इसके चलते IMD ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 15 जिलों में सोमवार को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरलम में आज मौसम साफ रहेगा। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इधर, ओडिशा में लगातार 2 दिन से हो रही भारी बारिश से बालासोर, भद्रक और जाजपुर में जनजीवन पर असर पड़ा है। अबतक 2.37 लाख से ज्यादा लोगों को रिलीफ कैंप पहुंचाया गया है। ओडिशा सरकार ने पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है। सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और जो छुट्टी पर थे, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा है। भद्रक, मयूरभंज, क्योंझर और बालासोर में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। उत्कल यूनिवर्सिटी के कई पेपर कैंसिल कर दिए गए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… मौसम से जुड़े अपडेट्स… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 18 अगस्त 19 अगस्त देश के प्रमुख शहरों का तापमान

Continue reading on the app

  Sports

One-Day Cup: सरफराज खान के पिता का चेला या अपने पिता से क्रिकेट सीखने वाला, किसकी टीम जीतेगी फाइनल?

Leicestershire vs Middlesex Final: वनडे कप का फाइनल अगले महीने खेला जाएगा. हालांकि, उसके फाइनल की लाइन-अप अभी से तय हो गई है. Mon, 17 Aug 2026 08:05:36 +0530

  Videos
See all

UP News: गैंगवॉर से दहला इलाका, प्रयागराज में एक बदमाश गिरफ्तार | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:46:01+00:00

Udhampur News: रामनगर में आर्मी का सर्च ऑपरेशन! | Security Forces | Indian Army | Search Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers