मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 'जन नायगन' पायरेसी केस में दो आरोपियों की जमानत खारिज
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 'जन नायगन' पायरेसी केस में दो आरोपियों की जमानत खारिज
यादों में नसीम बानो: हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार, बेटी सायरा के खातिर छोड़ी एक्टिंग
मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। आज की पीढ़ी जब सायरा बानो का नाम सुनती है तो उनके सामने एक खूबसूरत, शालीन और प्रतिभाशाली अभिनेत्री की छवि उभरती है। सायरा बानो की ये चमकती विरासत जिस महिला से आई, वह खुद अपने समय की सबसे बड़ी स्टार थीं। हम बात कर रहे हैं सायरा बानो की मां नसीम बानो की। हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर में, जब महिलाओं का फिल्मों में काम करना आसान नहीं माना जाता था, तब नसीम बानो ने अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाई। उन्हें उस समय की 'ब्यूटी क्वीन' कहा जाता था और हिंदी सिनेमा की शुरुआती महिला सुपरस्टारों में गिना जाता है।




Samacharnama




















