27 कैमरों के सामने अंपायर ने ही कर दी बॉल 'टेंपरिंग', क्रिस गेल का वो छक्का, जो वेस्टइंडीज के लिए काल बन गया
साल 2006 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड टेस्ट में गेल के बल्ले से निकला एक मॉन्स्टर सिक्स वेस्टइंडीज के लिए ऐसा काल बना कि पूरी की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. यह कहानी क्रिकेट के उस 'बटरफ्लाई इफेक्ट' की है, जहां एक छक्के ने गेंद बदली, गेंद की रगड़ ने हवा का रुख बदला और शेन बॉन्ड के तूफान ने वेस्टइंडीज को तहस-नहस कर दिया.
VIDEO: तालिबान शासन में ऐसी हरकत... लाइव मैच में रहमानउल्ला गुरबाज का कैप ले उड़ा फैन, देखते रह गई सिक्योरिटी
अफगानिस्तान में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. यही कारण है कि श्पागीजा क्रिकेट लीग के एक मैच में करीब 15000 की संख्या में दर्शक रहमत वली मसरूर नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे. इस दौरान एक फैन रहमानउल्ला गुरबाज का कैप लेकर भाग गया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.





















