Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

Alpha X Review: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पास हुई या फेल? फिल्म देखकर ऑडियंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Alpha X Review: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) की मचअवेटेड फिल्म अल्फा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 3 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म को देखने के लिए सुबह से ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली. ऐसे में अब फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पास हुई या फेल.

आलिया भट्ट की एंट्री ने जीता दिल

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म थिएटर्स में देखते हुए फैंस अपने रिएक्शन एक्स पर शेयर कर रहे हैं. लोगों को आलिया की परफॉर्मेंस काफी पंसद आई.  एक यूजर ने लिखा- 'आलिया भट्ट की एंट्री...रोंगटे खड़े कर देने वाली, अब तक की महिला-प्रधान एक्शन फिल्मों में सबसे जबरदस्त एंट्री में से एक. उनका औरा, स्क्रीन पर मौजूदगी और तेवर बिल्कुल अलग ही लेवल के हैं.' दूसरे ने लिखा- 'क्या मूवी है!!! आलिया, शरवरी, अनिल और बॉबी की जबरदस्त परफॉर्मेंस, सुपर डुपर हिट.'

 

शरवरी-बॉबी और अनिल की भी हुई तारीफ

एक यूजर ने एक्स पर लिखा- 'अल्फा YRF स्पाई यूनिवर्स की एक आम फिल्म है, इसलिए कुछ बहुत अलग या क्रांतिकारी होने की उम्मीद न करें. बस आराम से बैठें और फिल्म का मजा लें. आलिया और शरवरी बहुत खूबसूरत लग रही हैं और दोनों की स्क्रीन पर जबरदस्त मौजूदगी है. उन्होंने अपने एक्शन से फिल्म को बखूबी संभाला है.' वहीं, कई लोगों को बॉबी देओल और अनिल कपूर की एक्टिंग भी काफी पसंद आई है. 

ये भी पढ़ें- Explainer: 'Alpha' की रिलीज से पहले जानिए सबकुछ, एडवांस बुकिंग से लेकर बजट और स्टारकास्ट तक

कुछ लोग फिल्म देख हुए निराश

वहीं, जहां लोगों को फिल्म पसंद आई है तो दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी है जो अल्फा देख निराश हुए. एक यूजर ने रिव्यू देते हुए लिखा- 'YRF बस वही कर रहा है जो वो हमेशा करता है- स्पाई फिल्म में बिकिनी सीन का होना जरूरी है.' वहीं, एक ने कहा कि अल्फा देखना पूरी तरह से बर्बादी है. एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अल्फा देखने गया था, उम्मीद थी कि ये जासूसी वाली रोमांचक फिल्म होगी, लेकिन निराशा हाथ लगी. फिल्म कभी भी लय नहीं पकड़ती और कहानी का अंदाजा पहले ही लग जाता है, स्लो है और बैकग्राउंड म्यूजिक का भी कोई खास असर नहीं होता.'

करोड़ों का है अल्फा का बजट

बता दें, आलिया भट्ट की अल्फा का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 300 से 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें बड़े एक्शन सीक्वेंस, इंटरनेशनल शूटिंग, वीएफएक्स और स्टारकास्ट पर बड़ी रकम खर्च की गई है. यही वजह है कि ये साल की सबसे महंगी हिंदी फिल्मों में गिनी जा रही है. वहीं, अब ये फिल्म रिलीज हो गई है और क्या है अपना बजट निकालने में कामयाब होती है, ये तस्वीर कुछ ही दिनों में साफ हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- 'जहां आलिया, वहां गालियां', कॉमेडियन सुनील पाल ने Alia Bhatt पर साधा निशाना, समय रैना के शो से जुड़ा है मामला

Continue reading on the app

'पति किस करे तो ठीक, बस अफेयर न हो', तारक मेहता का उल्टा चश्मा की इस एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन्स को लेकर कही ऐसी बात

Simple Kaul on Cheating: टीवी इंडस्ट्री में फिल्मों और वेब सीरीज की तरह अब इंटीमेट और किसिंग सीन्स आम होते जा रहे हैं. कई कलाकार इन सीन्स को अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारी मानते हैं, जबकि कई बार इन्हीं सीन्स की वजह से कलाकारों की निजी जिंदगी में विवाद भी देखने को मिलते हैं. कई सेलिब्रिटी कपल्स के रिश्तों में ऑनस्क्रीन रोमांस को लेकर तनाव की खबरें भी सामने आती रही हैं. ऐसे में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सिंपल कौल ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है.

रिश्ते में बेवफाई स्वीकार नहीं की जा सकती

सिंपल कौल का कहना है कि एक कलाकार के लिए किसिंग या इंटीमेट सीन सिर्फ उसके काम का हिस्सा होता है और इसे निजी रिश्तों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि ऑनस्क्रीन रोमांस और असल जिंदगी में किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर रखने में बहुत बड़ा अंतर होता है. उनके मुताबिक, प्रोफेशनल काम को समझा जा सकता है, लेकिन रिश्ते में बेवफाई किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती.

'किसिंग सीन से कोई दिक्कत नहीं'

न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान सिंपल कौल ने कहा कि एक्टिंग एक ऐसा पेशा है, जहां कलाकार को कहानी और किरदार की मांग के अनुसार काम करना पड़ता है. ऐसे में अगर स्क्रिप्ट में किसिंग सीन या इंटीमेट सीन की जरूरत हो, तो उसे सिर्फ प्रोफेशनल नजरिए से देखा जाना चाहिए. 

उन्होंने कहा, "अगर कोई एक्टर किसिंग सीन या कोई भी इंटीमेट सीन करता है, तो वो सिर्फ अपने काम का हिस्सा निभा रहा होता है. उसे उसकी निजी जिंदगी से जोड़ना सही नहीं है. अगर मेरे पति या मेरे पार्टनर को भी अपने प्रोफेशन की वजह से ऐसा कोई सीन करना पड़े, तो मुझे उससे बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी, क्योंकि वो सिर्फ उनका काम है." सिंपल का मानना है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों और उनके परिवारों को इस बात की समझ होनी चाहिए कि पर्दे पर दिखने वाला रोमांस सच्चाई जीवन का हिस्सा नहीं होता.

'ऑनस्क्रीन इंटीमेसी और असली रिश्ते अलग-अलग चीजें हैं'

सिंपल कौल ने बातचीत के दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि पर्दे पर निभाए गए रोमांटिक या इंटीमेट सीन और सच्चाई जिंदगी में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ता रखना, दोनों बिल्कुल अलग बातें हैं. उन्होंने कहा, "अगर कोई अपने रिश्ते से बाहर जाकर किसी और के साथ सचमुच रिलेशनशिप रखता है, तो वो पूरी तरह अलग बात है. उसे मैं कभी सही नहीं मानूंगी." एक्ट्रेस के मुताबिक, किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे और ईमानदारी पर टिकी होती है. इसलिए काम के नाम पर रिश्तों में शक पैदा करना ठीक नहीं है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति रियल में अपने पार्टनर को धोखा देता है, तो उसे सही नहीं ठहराया जा सकता.

'चीटिंग की कोई दूसरी परिभाषा नहीं होती'

सिंपल कौल ने रिश्तों में वफादारी को सबसे जरूरी बताया. उनका कहना है कि अगर दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो उन्हें पूरी ईमानदारी के साथ उस रिश्ते को निभाना चाहिए. उन्होंने कहा, "चीटिंग तो चीटिंग ही होती है. इसकी कोई दूसरी परिभाषा नहीं हो सकती. अगर दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो उन्हें एक-दूसरे के प्रति ईमानदार और वफादार रहना चाहिए." सिंपल का मानना है कि विश्वास टूटने के बाद रिश्ते को पहले जैसा बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है. इसलिए किसी भी रिश्ते में ट्रांसपेरेंसी और भरोसा सबसे अहम होता है.

'कमिटमेंट नहीं चाहिए तो शुरुआत में ही साफ बोल दें'

बातचीत के दौरान सिंपल कौल ने आज के रिश्तों को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को किसी रिश्ते में लंबे समय तक नहीं रहना या कमिटमेंट नहीं करना है, तो उसे शुरुआत में ही ये बात साफ कर देनी चाहिए. उन्होंने कहा, "अगर किसी को कमिटमेंट नहीं चाहिए या उसे लगता है कि वो किसी एक इंसान के साथ नहीं रह सकता, तो उसे पहले ही अपने इरादे साफ कर देने चाहिए. इससे किसी का दिल नहीं टूटेगा और बाद में किसी को धोखा महसूस नहीं होगा." उनके मुताबिक, अगर किसी रिश्ते में रहते हुए किसी और के प्रति आकर्षण महसूस होने लगे, तो उसे छिपाने के बजाय अपने पार्टनर से ईमानदारी से बात करनी चाहिए.

'धोखा देना किसी भी हाल में सही नहीं'

सिंपल कौल ने कहा कि जिंदगी में परिस्थितियां बदल सकती हैं और इंसानों की भावनाएं भी बदल सकती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि पार्टनर से झूठ बोला जाए या उसे धोखा दिया जाए. उन्होंने कहा, "अगर रिश्ते में कोई बदलाव महसूस हो रहा है, तो अपने पार्टनर से खुलकर बात करें. लेकिन धोखा देना किसी भी हाल में सही नहीं है. सच बोलना हमेशा बेहतर होता है." उनका मानना है कि ईमानदारी किसी भी रिश्ते को सम्मानजनक तरीके से आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है.

ये भी पढ़ें: 'हां उन्होंने शादी की थी', संजय खान और जीनत अमान के रिश्ते पर एक्टर की बेटी ने किया खुलासा, मारपीट वाले विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी

Continue reading on the app

  Sports

उसको अभी समझ नहीं! वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर कपिल देव का रियलिटी चेक, बोले- साबित करके दिखाओ

इंग्लैंड दौरे पर गए वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस आस लगाए बैठे हैं कि उन्हें डेब्यू का मौका कब मिलेगा. वैभव को आयरलैंड के खिलाफ भी मैदान पर नहीं उतारा दया था. वैभव के डेब्यू पर क्रिकेट एस्कपर्ट्स के भी अलग-अलग राय बन रहे हैं. ऐसे में अब पूर्व कप्तान कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में डेब्यू पर रियलिटी चेक दिया है. Fri, 3 Jul 2026 17:24:13 +0530

  Videos
See all

India Vs Pakistan News : इंडियन आर्मी में 'बाज'...मुनीर आर्मी बोली-बाप रे बाप! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T12:10:48+00:00

India Space Power: अंतरिक्ष में भारत की छलांग, Vikram‑1 रचेगा इतिहास ! | World News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T12:09:19+00:00

पाकिस्तान से फिसला PoK ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T12:16:11+00:00

E-Rickshaw Shut Down | Chinese App: ई-रिक्शा चालक परेशान..सवारियों को खतरा ! | Cyber Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T12:07:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers