Cancer Symptoms: कैंसर के 5 ऐसे लक्षण जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
Cancer Ke Lakshan: शरीर में दिखने वाला हर लक्षण कैंसर होना नहीं होता, लेकिन अगर गंभीर संकेत नजर आएं या असामान्य बदलाव दिखे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. ऐसा करना आगे जाकर खतरनाक हो सकता है.
The post Cancer Symptoms: कैंसर के 5 ऐसे लक्षण जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए नजरअंदाज appeared first on News24 Hindi.
ईरान ने अमेरिका के सामने कर दिया सरेंडर? समझौते के बीच ट्रंप ने किया बड़ा दावा
America Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता अंतिम रूप देने के लिए बैठकें चल रही हैं। दोहा बैठक के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर बड़ा दावा किया है। ट्रंप का दावा है कि ईरान ने अमेरिका की लगभग सभी शतं मान ली हैं। कहा कि "हमें लगभग हर चीज मिल गई है। जबकि ईरान परमाणु और होर्मुज पर सख्त रवैया दिखा रहा था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ईरान ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है?
राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि हालिया टकराव के बाद ईरान, अमेरिका की लगभग सभी मांगों को मानने के लिए तैयार हो गया है। दोहा बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने चल रही राजनयिक वार्ता में लगभग सभी अमेरिकी शर्तों को मान लिया है, साथ ही इस बात पर जोर दिया है कि चर्चा का प्राथमिक उद्देश्य तेहरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना है।
CNBC को दिए एक नए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि सैन्य रूप से हारने के बाद ईरान ने अमेरिका की लगभग सभी अहम मांगें मान ली हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईरान के पास अभी भी कुछ मिसाइलें बची हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर अमेरिका उन्हें खत्म कर सकता है। कहा कि हमने उन्हें सैन्य रूप से पूरी तरह हरा दिया। उनके पास कुछ मिसाइलें बची हैं। हम उन्हें भी खत्म कर सकते हैं। मुझे लगता है कि वे हमारी लगभग सभी जरूरी बातों पर सहमत हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने छोड़ दिए अपने सारे बिजनेस? इंटरव्यू में राष्ट्रपति ने किए बड़े खुलासे
President Trump says Iran has agreed to nearly everything the United States demanded following the recent conflict.
— America 47 (@America47X) July 2, 2026
In a new interview with CNBC, President Trump stated that Iran has accepted nearly all of America's key demands after being militarily defeated. He added that… pic.twitter.com/kiIV2X22CP
परमाणु पर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत का सबसे बड़ा मकसद उसकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह खत्म करना है। उन्होंने बताया कि अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार बना सके। ट्रंप ने कहा कि हमारा लक्ष्य युद्ध नहीं, बल्कि ईरान को परमाणु हथियारों से दूर रखना है। दुनिया की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हों। उन्होंने यह भी दावा किया कि हालिया संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना की कार्रवाई से ईरान की रक्षा क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है और उसकी सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई है।
ईरान को तबाह करने का किया दावा
सैन्य कार्रवाई के असर पर बात करते हुए ट्रंप ने CNBC से कहा कि अमेरिकी हमलों से ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और रडार सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के कई शीर्ष सैन्य नेता मारे जा चुके हैं और उनके बाद बनाए गए नए नेताओं को भी निशाना बनाया गया। ट्रंप ने आगे दावा किया कि अमेरिका ने ईरान पर पूरी तरह सैन्य बढ़त हासिल कर ली है। उनके मुताबिक, अगर ईरान के पास अब भी कोई मिसाइल क्षमता बची है, तो उसे भी आसानी से खत्म किया जा सकता है।
अमेरिकन नेवी की तारीफ की
अमेरिकी नौसेना की प्रशंसा करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे पास महान नौसेना है, दुनिया की सबसे महान नौसेना। ये लोग अविश्वसनीय हैं। एक भी जहाज ईरान तक नहीं पहुंच पाया। वहां 300% मुद्रास्फीति है, उनकी आमदनी ठप है। इसलिए हम कुछ पैसा लेकर उन्हें खरीदेंगे। उन्हें भोजन की जरूरत है। उन्हें मक्का, गेहूं और सोयाबीन चाहिए, और हम यह सब अपने अमेरिकी किसानों से ही मुहैया करवाएंगे।
यह भी पढ़ें: अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में नहीं शामिल होगा बेटा मोजतबा, जानें वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation





















