Responsive Scrollable Menu

NEET UG Counselling 2026: MCC ने रोकी Round 1 की Choice Locking, 31,728 सीटों पर एडमिशन का इंतजार; जानें नया अपडेट

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 उम्मीदवारों के लिए फिलहाल Choice Locking को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है। Medical Counselling Committee (MCC) ने Round 1 के लिए Choice Locking प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की है। MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उम्मीदवारों को नई टाइमिंग की घोषणा का इंतजार करने के लिए कहा गया है।

इसका सीधा मतलब है कि उम्मीदवार अभी Round 1 के लिए अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की Choice Lock नहीं कर पाएंगे। उन्हें MCC की ओर से नए शेड्यूल की घोषणा होने तक इंतजार करना होगा।

31,728 सीटों पर होना है एडमिशन
NEET UG Counselling 2026 के Round 1 में MBBS, BDS और BSc Nursing की कुल 31,728 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया होनी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे MCC की वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें, क्योंकि Choice Locking की नई तारीख कभी भी जारी की जा सकती है।

17 अगस्त को आना है Seat Allotment
मौजूदा काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार Round 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 अगस्त 2026 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 18 से 22 अगस्त 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

हालांकि Choice Locking में देरी के कारण आगे की तारीखों में बदलाव हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को पुराने शेड्यूल के बजाय MCC की ओर से जारी होने वाले नए अपडेट को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कुछ और महत्वपूर्ण लिस्ट भी जारी
इस बीच MCC ने 85 प्रतिशत कोटे के तहत CW कैटेगरी से संबंधित सप्लीमेंट्री लिस्ट भी जारी की है। इसमें Armed Forces Personnel के बच्चों और विधवाओं से संबंधित उम्मीदवार शामिल हैं।

इसके अलावा JIPMER Puducherry और Karaikal Internal Quota के लिए पात्र उम्मीदवारों की अतिरिक्त सूची भी जारी की गई है। इस लिस्ट में कुल 5,407 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।

उम्मीदवार क्या करें?
अभी उम्मीदवारों को Choice Locking के लिए कोई जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। MCC की ओर से नई टाइमिंग जारी होने के बाद ही उम्मीदवार अपनी पसंद लॉक करें। साथ ही काउंसलिंग से जुड़ी तारीखों, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज रिपोर्टिंग को लेकर किसी भी बदलाव के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Continue reading on the app

'Present Ma’am' बोलते-बोलते रट गए Elements! टीचर का ये Chemistry वाला जुगाड़ हुआ वायरल

School Viral Video: रोज-रोज Elements रटकर याद करना बच्चों को भला कितना पसंद आता है? लेकिन इस साइंस टीचर ने इसका ऐसा मजेदार जुगाड़ निकाला कि अटेंडेंस ही Chemistry की क्लास बन गई.अब टीचर का ये अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

1 गेंद, 2 गेंदबाज और 10 विकेट, क्रिकेट बॉल पर चलानी पड़ी आरी, क्या पहले भी हुआ है ऐसा

first time in cricket history split ball: हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ऑली रॉबिन्सन और जोश टंग ने धारदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को पहली पारी में महज 171 रनों पर ढेर कर दिया. दोनों ही गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-5 विकेट आपस में बांटे. पूरी पारी के 10 विकेट सिर्फ दो गेंदबाजों के नाम होने के बाद मैच बॉल को यादगार के तौर पर रखने का पेच फंसा. विवाद या असमंजस से बचने के लिए दोनों ने खेल भावना की मिसाल पेश करते हुए ग्राउंड स्टाफ से गेंद को आरी से दो बराबर हिस्सों में कटवाकर आपस में बांट लिया. Thu, 20 Aug 2026 18:13:26 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: Vande Mataram पर सियासत का नया बंटवारा! | Sonia Gandhi | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T13:17:11+00:00

ICICI Bank Officer Murder: दिव्या मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी ने बहन को भी मारा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T13:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers