Responsive Scrollable Menu

EPFO Pension: ईपीएफओ ने 1.49 लाख पेंशन पेमेंट ऑर्डर किए मंजूर, उमंग ऐप से ऐसे चेक करें स्टेटस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन करने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। संगठन ने सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2022 के आदेश के बाद अब तक 1.49 लाख से ज्यादा पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) मंजूर किए हैं।

जिन लोगों ने ज्यादा पेंशन के विकल्प के तहत आवेदन किया है, वे अपने आवेदन और पेंशन की स्थिति ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।

श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने 10 अगस्त को लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि ज्यादा पेंशन के लिए 15,24,365 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 5 अगस्त 2026 तक 11,595 आवेदन लंबित थे। ईपीएफओ की कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में 31 मार्च 2026 तक करीब 85 लाख पेंशनर थे। इस दौरान पेंशन के रूप में 15,819.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

अगर आपने भी ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो इसका स्टेटस घर बैठे कई तरीकों से देखा जा सकता है। इसके लिए UMANG ऐप, EPFO के आधिकारिक पोर्टल, एसएमएस, मिस्ड कॉल और हेल्पलाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

UMANG ऐप से ऐसे चेक करें पेंशन स्टेटस
सबसे आसान तरीका उमंग ऐप है। इसके लिए पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड करें। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें और 4 अंकों का एम-पिन बनाएं।

लॉगिन करने के बाद ऑल सर्विसेस में जाकर ईपीएफओ चुनें। इसके बाद इम्प्लॉयई सेंट्रिक सर्विसेस या पेंशनर सर्विसेस पर जाएं। यहां ट्रैक क्लेम विकल्प चुनकर अपना 12 अंकों का यूएएन दर्ज करें। रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को डालने के बाद आपको PPO से जुड़ी जानकारी, ट्रैकिंग आईडी और आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।

EPFO पोर्टल से भी कर सकते हैं चेक
EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर भी पेंशन की जानकारी देखी जा सकती है। नो योर पीपीओ नंबर विकल्प के जरिए बैंक अकाउंट या सदस्य आईडी की मदद से पीपीओ नंबर पता किया जा सकता है। इसके बाद ऑनलाइन सर्विसेस में जाकर नो योर पेंशन स्टेटस विकल्प चुनें। यहां पेंशन की क्रेडिट तारीख और भुगतान की जानकारी देखी जा सकती है।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG लिखकर एसएमएस भेजा जा सकता है। भाषा बदलने के लिए ENG की जगह HIN, PAN, GUJ, MAR, KAN, TEL, TAM, MAL या BEN लिखा जा सकता है।

इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर भी ईपीएफओ खाते से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर 1800 118 005 या 1800 114 470 पर EPFO की हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

Best Time To Eat Banana: केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, Gym Lovers ध्यान दें... कब खाएं केला?

Best Time To Eat Banana: केला खाने का सही समय क्या है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है, खासकर सुबह, खाली पेट या रात में इसे खाने को लेकर कई धारणाएं हैं. जिम जाने वाले लोगों के लिए भी यह जानना महत्वपूर्ण है कि उनके वर्कआउट रूटीन के हिसाब से केला कब खाना सबसे फायदेमंद होगा. इस खबर में हम केले के सेवन के सही समय और उसके फायदों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

38 साल के गेंदबाज ने T20I में ली हैट्रिक, झटके 6 विकेट, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़कर अब स्पेन ने इस टीम को रौंदा

ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद स्पेन ने अब उस T20I में लक्जमबर्ग को रौंद डाला है. स्पेन की इस धमाकेदार जीत में उसके 'वसीम अकरम' की बड़ी भूमिका रही है. Wed, 19 Aug 2026 11:17:52 +0530

  Videos
See all

Live : Asim Munir के खिलाफ Pakistan में विरोध प्रदर्शन, देश छोड़कर भागा! | Balochistan | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:16:03+00:00

MP News | बृहस्पति कुंड में मचा बवाल! महिलाओं ने एक दूसरे को नोचा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:10:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers