फराह खान के कुक दिलीप मुंबई में जीते हैं लग्जरी लाइफ, मगर गांव में भाती है सादगी, मधुबनी में बनवाया पक्का घर
मशहूर डायरेक्टर फराह खान के कुक दिलीप लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. वे अपने यूट्यूब व्लॉग्स से फैंस को सेलेब्स के घरों की झलकियां दिखाते हैं. उन्होंने बिहार के मधुबनी में मौजूद अपना घर दिखाया है. वे मुंबई में भले लग्जरी लाइफ जीते हों, मगर गांव में मौजूद घर बड़ा साधारण है. वे अब इसे अपने यूट्यूब की कमाई से नया लुक दे रहे हैं. दिलीप के घर में अभी प्लास्टर और खिड़कियां लगना बाकी है. मुंबई की चकाचौंध के बीच रहने वाले दिलीप की सादगी लोगों को भा रही है. गांव से उनका जुड़ाव फैंस का दिल जीत रहा है.
Viral Video: न चेन, न पूरा ढांचा… फिर भी सड़क पर सरपट दौड़ रही है 'आधी' साइकिल
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. इंस्टाग्राम पर एक रील्स तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर ऐसी साइकिल दौड़ाता नजर आ रहा है, जिसका न तो ढांचा है और न ही उसमें कोई चेन लगी है.
The post Viral Video: न चेन, न पूरा ढांचा… फिर भी सड़क पर सरपट दौड़ रही है 'आधी' साइकिल appeared first on Prabhat Khabar.




News18

















