खामेनेई का अंतिम संस्कार: पिता के अंतिम सफर में बेटे मोजतबा के शामिल होने पर संशय, बड़ी वजह आई सामने
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि इस बीच उनके बेटे मोजतबा खामेनेई के अंतिम संस्कार में सार्वजनिक रूप से शामिल होने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह सुरक्षा चिंताओं को बताया जा रहा है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अयातुल्ला हकीम इलाही ने कहा कि मोजतबा खामेनेई लोगों के बीच आना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना मुश्किल माना जा रहा है। इलाही ने बताया कि अधिकारियों ने सुरक्षा जोखिम का हवाला देते हुए उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि खामेनेई के निधन के बाद ईरान में गहरा शोक है और बड़ी संख्या में लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं। समर्थक इसे अपूरणीय क्षति मान रहे हैं और दिवंगत नेता के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। सलमान खुर्शीद कांग्रेस की ओर से तेहरान जाएंगे और खड़गे का शोक संदेश वहां पहुंचाएंगे।
खुर्शीद ने कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से मित्रतापूर्ण संबंध रहे हैं और दुख की इस घड़ी में भारत का ईरान के साथ खड़ा होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि अतीत में कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ईरान ने भारत का समर्थन किया था।
खामेनेई का अंतिम संस्कार ईरान के हालिया इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में माना जा रहा है। कई दिनों तक चलने वाले शोक कार्यक्रमों में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या मोजतबा खामेनेई अपने पिता को अंतिम विदाई देने के लिए सार्वजनिक रूप से सामने आएंगे या सुरक्षा कारणों से दूरी बनाए रखेंगे।
संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान से तक्षशिला स्थलों पर पुनर्निर्माण हटाने को कहा
संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान से तक्षशिला स्थलों पर पुनर्निर्माण हटाने को कहा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24


















