Responsive Scrollable Menu

मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले – ‘विभाजन के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं थे’, पढ़ें यह खबर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोगों को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को शरणार्थी कहना उचित नहीं है। उनके अनुसार ये लोग संघर्ष के योद्धा थे, जिन्होंने अपनी पीढ़ियों से जुड़ी संपत्ति, कारोबार और घर छोड़कर भारत को चुना। भागवत ने कहा कि उनका फैसला केवल रहने की जगह बदलने का नहीं, बल्कि अपने विश्वास और जीवन मूल्यों को बचाने का था।

दरअसल नागपुर में सिंधु एजुकेशन सोसाइटी के 75वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि भारत के विभाजन के समय देश को एक बनाए रखने की कोशिश सफल नहीं हो सकी, लेकिन जो लोग भारत आए उन्होंने अपने धर्म और पहचान के साथ समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन के लिए भारत को चुना, इसलिए उन्हें केवल शरणार्थी कहना उनके संघर्ष को छोटा करना होगा।

मोहन भागवत ने शिक्षा और संस्कारों को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत

वहीं अपने संबोधन में मोहन भागवत ने शिक्षा व्यवस्था पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मकसद सिर्फ नौकरी हासिल करना नहीं होना चाहिए। अगर पढ़ाई केवल रोजगार तक सीमित रह जाएगी तो समाज मजबूत नहीं बन पाएगा। उनके मुताबिक, अच्छी शिक्षा वही है जो इंसान को सही-गलत का फर्क समझाए और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दे।

मुश्किलों का सामना करना ही सफलता की असली पहचान: मोहन भागवत

दरअसल उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम होती है। किताबों से ज्ञान मिलता है, लेकिन व्यवहार और संस्कार शिक्षकों के आचरण से सीखने को मिलते हैं। भागवत ने यह भी कहा कि जीवन में मुश्किलें हर किसी के सामने आती हैं, लेकिन उनसे भागने के बजाय उनका सामना करना ही सफलता की असली पहचान है। जो लोग चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं, वही आगे बढ़ते हैं और समाज के लिए उदाहरण बनते हैं।

RSS के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों पर भी दिया बड़ा अपडेट

दरअसल मोहन भागवत ने संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 10 से 12 जुलाई तक कर्नाटक के बेलगावी में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आयोजित करेगा। इस बैठक में संगठन के भविष्य के कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा होगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ के प्रचारकों के जीवन पर आधारित 100 वीडियो जारी किए जाएंगे। साथ ही ‘डॉ. हेडगेवार : आधुनिक युग के शालिवाहन’ विषय पर तैयार विशेष वीडियो का भी सार्वजनिक प्रसारण किया जाएगा। 5 जुलाई को नागपुर में ‘सनमार्ग माइंड वेलनेस सेंटर’ का उद्घाटन भी प्रस्तावित है, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के शामिल होने की संभावना है।

Continue reading on the app

पांच महीने पहले कहीं खो गए “लड्डू गोपाल”, नहीं मिला सुराग, ग्वालियर IG ने गठित की एसआईटी

कहते हैं भक्त और भगवान के बीच एक ऐसा सम्बन्ध होता है जिसे वो ही समझ पाता है और महसूस करता है, हम सभी ने इसके कई उदाहरण हमारे धार्मिक ग्रंथों और किस्से कहानियों के माध्यम से सुने हैं लेकिन ग्वालियर में एक ऐसा ही घटनाक्रम हुआ है जिसे सुनकर इस रिश्ते की अहमियत समझ आती है, मामला “लड्डू गोपाल” की  मूर्ति से जुड़ा है।

दरअसल ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलकापुरी में रहने वाली विजया शर्मा की “लड्डू गोपाल” की मूर्ति की तलाश तीन थानों की पुलिस करेगी , आईजी पुलिस अरविंद सक्सेना ने सीएसपी किरण अहिरवार के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं आईजी ने कहा है कि टीम में ऐसे पुलिस कर्मी रखे जाएँ जिनकी भगवान के श्रद्धा और आस्था हो।

मामला कुछ ऐसा है, 29 जनवरी को विजया शर्मा अपनी बहन माधवी शर्मा के साथ कान्हा जी की पोशाक लेने महाराज बाड़ा गई थी उन्होंने वहां खरीदारी की और फिर उन्होंने माधौगंज से सब्जी के ठेले पर सब्जी खरीदी यहीं किसी ठेले पर उनके लड्डू गोपाल रह गए, जब उन्हें ध्यान आया और तलाश किया तो वे नहीं मिले।

पांच महीने से तलाश रही है “लड्डू गोपाल” को 

उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई , पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले लेकिन कुछ मालूम नहीं चला , इस दौरान  विजया कई बार पुलिस थाने गई वरिष्ठ अधिकारियों से मिलीं लेकिन कोई लाभ नहीं मिला उनके लड्डू गोपाल कहीं नहीं मिले, विजया आज आईजी अरविंद सक्सेना से मिलीं उन्हें पूरी बात बताई, आईजी ने विजया शर्मा की भावना का आदर करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

आईजी ने SIT गठित करने के निर्देश दिए 

आईजी ने मीडिया को बताया कि भक्त का उसके भगवान के प्रति भाव देखकर मैंने उन्हें भरोसा दिया है पुलिस उनके लड्डू गोपाल की तलाश करने का पूरा प्रयास करेगी, उन्होंने सीएसपी किरण अहिरवार को निर्देश दिए कि महाराज बाड़ा क्षेत्र के तीन थानों के स्टाफ को मिलाकर एक एसआईटी बनाये और उसमें ऐसे लोग शामिल करें जो भगवान में आस्था और श्राद्ध रखते हों और जितनी जल्दी हो सके लड्डू गोपाल की तलाश करें।

विजया ने की 5000 रुपये इनाम की घोषणा 

विजया के मुताबिक कान्हा जी के बिना उनका घर सूना हो गया है किसी का मन नहीं लगता कोई ठीक से खाना नहीं खाता, लड्डू गोपाल से बहुत अधिक स्नेह करने वाली विजया रोते हुए कहती हैं, मेरे कान्हा जी मेरे सपने में आये थे उनका कहना है वो कष्ट में हैं उन्हें चोट लगी है, उन्होंने लड्डू गोपाल ढूंढ कर लाने वाले को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup के बीच 1477 करोड़ में इस खिलाड़ी की डील, फुटबॉल ट्रांसफर में टूटा रिकॉर्ड, 1000 करोड़ का मुनाफा

एक तरफ फुटबॉल वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ी अपना पूरा जोर लगाकर देश को जिताने पर लगे हैं तो वहीं पर्दे के पीछे ट्रांसफर बिजनेस का एक्शन भी जोर-शोर से जारी है. इसी एक्शन के बीच इस ट्रांसफर विंडो की सबसे बड़ी डील पर मुहर लग गई है. Thu, 02 Jul 2026 20:58:18 +0530

  Videos
See all

Ram Gopal Yadav On Ram Mandir Donation Controversy: 'राम मंदिर चंदे में 20,000 करोड़ का घोटाला' #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T17:08:36+00:00

UP Election 2027: कांग्रेस ने सपा से मांग ली आधी सीटें? राजेंद्र पाल गौतम का बड़ा बयान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T17:08:46+00:00

धर्म योध्दा सुरेश जी को तलवार भेंट करते राष्ट्रनिर्माण के कार्यकर्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T17:09:33+00:00

Deep Aesthetic Shayari : तपिश इतनी थी कि हवा भी जलने लगी... | Heart Touching Shayari | Hindi Poetry #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T17:13:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers