IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने खेली जाएगी टेस्ट सीरीज, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान
IND vs SL: भारतीय टीम अगले महीने अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. बीसीसीआई ने इस टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का आज, 2 जुलाई को ऐलान कर लिया है. यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगा. इसलिए यह सीरीज भारत और श्रीलंका दोनों के लिए काफी अहम होगा.
15 अगस्त से शुरू होगा भारत का श्रीलंका दौरा
भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 15 अगस्त से शुरू होगा. यानी दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक चलेगा. यह मुकाबला गॉले में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा. यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. ये दोनों टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे. टीम इंडिया इस वक्त विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में नीचे है. ऐसे में भारतीय टीम के पास एक शानदार मौका होगा कि वह श्रीलंका को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति को बेहतर करे. इस दौरे पर शुभमन गिल ही टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे.
भारत के श्रीलंका टेस्ट दौरे का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त, गॉल
- दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त, कोलंबो
Mark your calendars ????️
— BCCI (@BCCI) July 2, 2026
Presenting #TeamIndia's schedule for the two-match Test series against Sri Lanka, starting August 15 ????#SLvIND pic.twitter.com/FoUEaUb3Qe
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर बड़ा अपडेट, वेडिंग वन्यू से गेस्ट लिस्ट तक जानें सारी डिटेल्स
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Details: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जी हां, पिछले कुछ महीनों से उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ रिश्ते की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. आमिर ने अपने रिश्ते को पब्लिक करने के बाद ये भी हिंट दिया था कि वो गौरी के साथ अपने रिश्ते को एक नया नाम देना चाहते हैं. तभी से दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं इसके बाद आमिर खान ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वो तीसरी शादी करने जा रहे हैं. अब इस बीच आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इतना ही नहीं गौरी स्प्रैट और आमिर खान की शादी के वेन्यू और गेस्ट की लिस्ट सामने आ गई है. तो चलिए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.
मुंबई स्थित घर में होगी शादी
आपको बता दें कि एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को मुंबई स्थित आमिर खान के घर पर शादी करेंगे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया है. किसी बड़े इवेंट या डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय दोनों अपने घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. बताया जा रहा है कि शादी की सभी लीगल फॉर्मलिटीज और जरूरी रस्में दिन के पहले हिस्से में पूरी की जाएंगी. इसके बाद परिवार के बीच एक छोटा-सा सेलिब्रेशन रखा जाएगा. आमिर और गौरी दोनों ही इस खास दिन को बिना किसी दिखावे के अपने सबसे करीबी लोगों के साथ मनाना चाहते हैं.
आमिर के बच्चे भी बनेंगे इस खास दिन का हिस्सा
रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान के बच्चे भी इस शादी में मौजूद रहेंगे और इस नए सफर की शुरुआत के गवाह बनेंगे. आमिर हमेशा से अपने परिवार के बेहद करीब रहे हैं और वो चाहते हैं कि उनकी जिंदगी के इस जरूरी मौके पर उनके बच्चे और परिवार के सदस्य उनके साथ रहें. सूत्रों का कहना है कि परिवार ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और सभी सदस्य इस नए अध्याय को लेकर काफी खुश हैं.
शादी में शामिल होंगे सिर्फ करीबी लोग
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया है. इस इवेंट में करीब 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई गई है. इनमें दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और बेहद खास दोस्त शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार, आमिर और गौरी ने कई करीबी मेहमानों को खुद जाकर शादी का इनविटेशन दिया है. दोनों चाहते हैं कि उनकी शादी मीडिया की चकाचौंध से दूर, सिर्फ अपनों की मौजूदगी में संपन्न हो.
फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को नहीं भेजा गया न्योता
सबसे दिलचस्प बात ये सामने आई है कि इस निजी इवेंट के लिए फिल्म इंडस्ट्री से किसी भी एक्टर, निर्देशक या निर्माता को इन्वाइट नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने अपनी शादी को पूरी तरह फैमिली इवेंट रखने का फैसला किया है. यही वजह है कि बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों की बजाय इस शादी में सिर्फ परिवार और चुनिंदा करीबी लोगों की मौजूदगी रहेगी. हालांकि शादी के बाद किसी अलग रिसेप्शन या सेलिब्रेशन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















