आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर बड़ा अपडेट, वेडिंग वन्यू से गेस्ट लिस्ट तक जानें सारी डिटेल्स
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Details: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जी हां, पिछले कुछ महीनों से उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ रिश्ते की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. आमिर ने अपने रिश्ते को पब्लिक करने के बाद ये भी हिंट दिया था कि वो गौरी के साथ अपने रिश्ते को एक नया नाम देना चाहते हैं. तभी से दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं इसके बाद आमिर खान ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वो तीसरी शादी करने जा रहे हैं. अब इस बीच आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इतना ही नहीं गौरी स्प्रैट और आमिर खान की शादी के वेन्यू और गेस्ट की लिस्ट सामने आ गई है. तो चलिए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.
मुंबई स्थित घर में होगी शादी
आपको बता दें कि एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को मुंबई स्थित आमिर खान के घर पर शादी करेंगे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया है. किसी बड़े इवेंट या डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय दोनों अपने घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. बताया जा रहा है कि शादी की सभी लीगल फॉर्मलिटीज और जरूरी रस्में दिन के पहले हिस्से में पूरी की जाएंगी. इसके बाद परिवार के बीच एक छोटा-सा सेलिब्रेशन रखा जाएगा. आमिर और गौरी दोनों ही इस खास दिन को बिना किसी दिखावे के अपने सबसे करीबी लोगों के साथ मनाना चाहते हैं.
आमिर के बच्चे भी बनेंगे इस खास दिन का हिस्सा
रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान के बच्चे भी इस शादी में मौजूद रहेंगे और इस नए सफर की शुरुआत के गवाह बनेंगे. आमिर हमेशा से अपने परिवार के बेहद करीब रहे हैं और वो चाहते हैं कि उनकी जिंदगी के इस जरूरी मौके पर उनके बच्चे और परिवार के सदस्य उनके साथ रहें. सूत्रों का कहना है कि परिवार ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और सभी सदस्य इस नए अध्याय को लेकर काफी खुश हैं.
शादी में शामिल होंगे सिर्फ करीबी लोग
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया है. इस इवेंट में करीब 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई गई है. इनमें दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और बेहद खास दोस्त शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार, आमिर और गौरी ने कई करीबी मेहमानों को खुद जाकर शादी का इनविटेशन दिया है. दोनों चाहते हैं कि उनकी शादी मीडिया की चकाचौंध से दूर, सिर्फ अपनों की मौजूदगी में संपन्न हो.
फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को नहीं भेजा गया न्योता
सबसे दिलचस्प बात ये सामने आई है कि इस निजी इवेंट के लिए फिल्म इंडस्ट्री से किसी भी एक्टर, निर्देशक या निर्माता को इन्वाइट नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने अपनी शादी को पूरी तरह फैमिली इवेंट रखने का फैसला किया है. यही वजह है कि बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों की बजाय इस शादी में सिर्फ परिवार और चुनिंदा करीबी लोगों की मौजूदगी रहेगी. हालांकि शादी के बाद किसी अलग रिसेप्शन या सेलिब्रेशन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
IND vs ENG: 8 साल बाद इंग्लैंड के इस मैदान पर T20I खेलने उतरेगी टीम इंडिया, जानें यहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड
IND vs ENG T20 Head to Head in Manchester: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20I मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला मैच रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया जो बारिश की वजह से बेनतीजा रहा. अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. आपको बता दें कि मैनचेस्टर में टीम इंडिया 8 साल बाद टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेगी, तो चलिए जानते हैं कि ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत बनाम इंग्लैंड का टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है.
ओल्ड ट्रैफर्ड में कैसा है भारत बनाम इंग्लैंड का टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड?
टीम इंडिया का मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में टी20 रिकॉर्ड अच्छा रहा है. हालांकि इस मैदान पर भारतीय टीम ज्यादा टी20 मैच नहीं खेली है. टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में अब तक सिर्फ 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया को 1 मैच में जीत और एक मैच में हार मिली है. यानी इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड 50-50 रहा है.
मैनचेस्टर में अपने पहले टी20 में टीम इंडिया को मिली थी हार
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच साल 2011 में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे. भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली थी, जबकि सुरेश रैना ने 33 और राहुल द्रविड़ ने 31 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने 19.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस तरह टीम इंडिया को इस मैदान पर अपने पहले ही मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
मैनचेस्टर में अपने दूसरे टी20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराया
हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में वापसी करते हुए अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड को हराया था. भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में दूसरा और आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2018 में खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 18.2 ओवरों में ही सिर्फ 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. भारत की ओर से केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया था, वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 5 विकेट लेने का कारनामा किया था.
भारत बनाम इंग्लैंड का पहला टी20I मैच रहा बेनतीजा
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे. भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 68 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा ने 59 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे आखिरी में 42 रनों की तूफानी पारी खेलकर नाबाद रहे. टीम इंडिया की पारी खत्म होने के बाद बारिश तेज होने लगी और काफी इंतजार के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. इस तरह इंग्लैंड की टीम एक भी गेंद नहीं खेल पाई और मैच बेनतीजा रहा.
यह भी पढ़ें: 'अन्याय हो रहा...', वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से रोकने पर भड़के 'भाभीजी' एक्टर, गंभीर-अय्यर पर भड़के

News Nation