Sridevi Biography Empress: श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी लॉन्च, प्रियंका चोपड़ा ने बुक कवर की दिखाई झलक
Sridevi Biography Empress: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की जिंदगी और उनके शानदार फिल्मी सफर पर बायोग्राफी बुक रिलीज होने जा रही है। श्रीदेवी की बायोग्राफी बुक का नाम एम्प्रेस है जिसको लेकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा अपडेट दिया है। 13 अगस्त को श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर किताब की पहली झलक दिखाई। साथ ही दिवंगत अभिनेत्री को याद करते हुए बताया कि यह किताब जल्द ही लॉन्च होने जा रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया श्रीदेवी की बायोग्राफी का कवर
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रीदेवी की बायोग्राफी का कवर साझा किया। किताब का नाम 'एम्प्रेस: द डेफिनेटिव बायोग्राफी ऑफ श्रीदेवी' (Empress: The Definitive Biography of Sridevi) बताया गया है। कवर पर अमिताभ बच्चन का श्रीदेवी की प्रतिभा को लेकर दिया गया एक खास कोट भी नजर आता है। इस किताब को मशहूर अभिनेता, निर्देशक-प्रोड्यूसर धीरज कुमार ने लिखा है।
किताब की तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, “आप जैसा कोई नहीं। आपकी बहुत याद आती है। स्वर्ग में जन्मदिन की बधाई।”। उन्होंने पोस्ट में श्रीदेवी और किताब के नाम का हैशटैग भी इस्तेमाल किया। प्रियंका की इस पोस्ट को श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर किया।
2023 में हुई थी श्रीदेवी की बायोग्राफी की घोषणा
श्रीदेवी की आधिकारिक बायोग्राफी को लेकर प्रकाशक वेस्टलैंड बुक्स ने साल 2023 में घोषणा की थी। किताब का नाम 'Sridevi: The Life of a Legend' रखा गया था। इसे लेखक धीरज कुमार लिख रहे हैं।
यह किताब श्रीदेवी के लंबे फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी और उनके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को भी सामने लाने का दावा करती है। श्रीदेवी ने 1980 और 1990 के दशक में भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में अपनी खास पहचान बनाई थी।
श्रीदेवी की जिंदगी को किताब के जरिए दर्ज करने की जिम्मेदारी लेखक धीरज कुमार को दिए जाने पर बोनी कपूर ने भी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने बताया था कि धीरज कुमार श्रीदेवी के करीबी थे और अभिनेत्री उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती थीं।
श्रीदेवी की याद आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में
श्रीदेवी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी' और 'हिम्मतवाला' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने उन्हें भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों की कतार में खड़ा किया।
24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। वह 54 वर्ष की थीं। वह एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं, जहां उनका निधन हुआ। उनकी अचानक हुई मौत की खबर ने पूरे फिल्म जगत और उनके करोड़ों प्रशंसकों को गहरा सदमा दिया था।
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, माना पैसे लेकर प्रमोट किए थे कुछ खास तरह के कंटेंट
पीएम मोदी का पोस्ट हटाने पर सरकार ने नकेल कसी तो फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी मेटा के मालिक ने माफी मांग ली. बुधवार को सरकार और META के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें मेटा अधिकारियों ने सरकार को बताया कि खुद जुकरबर्ग ने खेद जताया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18







