Explainer: 'Alpha' की रिलीज से पहले जानिए सबकुछ, एडवांस बुकिंग से लेकर बजट और स्टारकास्ट तक
Alpha Movie Explainer: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) की मचअवेटेड फिल्म अल्फा आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है. YRF Spy Universe की पहली फीमेल-लीड स्पाई फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दमदार एक्शन, बड़े स्टार्स, हाई बजट होने की वजह से इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो अल्फा देखने के लिए एक्साइटेड है तो पहले जान लीजिए फिल्म से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की पूरी कहानी फिलहाल मेकर्स ने सीक्रेट रखी है, लेकिन इसके ट्रेलर से साफ है कि ये एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी भारतीय खुफिया एजेंसी की दो ट्रेंड एजेंट बनी हैं और दोनों एक ऐसे मिशन पर निकलती हैं, जो देश की सुरक्षा से जुड़ा है. इस मिशन के दौरान उन्हें कई दुश्मनों, खतरनाक ऑपरेशन और बड़े ट्विस्ट का सामना करना पड़ता है. फिल्म में बॉबी देओल विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं और उन्हीं को रोकने के लिए आलिया और शरवरी आती हैं.
बेहद दमदार है अल्फा का ट्रेलर
अल्फा के ट्रेलर की बात करे तो इसमें आलिया के एक्शन ने फैंस का दिल जीत है. शायद ही बॉलीवुड में इससे पहले किसी फिमेल एक्ट्रेस को ऐसा करते हुए देखा गया होगा. वहीं, शरवरी भी कई दमदार स्टंट करती नजर आईं. ट्रेलर में हेलीकॉप्टर स्टंट, कार चेज, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट, बड़े विस्फोट और हाई-टेक गैजेट्स की झलक देखने को मिली. विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol) विलेन के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor), रोनित रॉय (Ronit Roy) और शिशिर शर्मा (Shishir Sharma) भी अहम रोल में दिखेंगे. वहीं, फिल्म में ऋतिक का कैमियो भी है, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली. इसके अलावा भी YRF Spy Universe से जुड़े कुछ बड़े सितारों को कैमियो में देखा जा सकता है. हालांकि मेकर्स ने इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या शरवरी बन सकती हैं अगली आलिया भट्ट? 'Alpha' की रिलीज से पहले जानिए दोनों का सफर
किसने बनाई है 'Alpha'?
बता दें, अल्फा का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं. वहीं, फिल्म को यशराज फिल्म्स (YRF) ने प्रोड्यूस किया है, जो पिछले कुछ सालों में भारत की सबसे सफल स्पाई फ्रेंचाइजी बना चुका है. इससे पहले YRF की स्पाई यूनिवर्स में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्में आ चुकी हैं. ये पहली बार है जब इस यूनिवर्स में महिला स्पाई की एंट्री होने जा रही है.
करोड़ों का है अल्फा का बजट
आलिया भट्ट की अल्फा के बजट की बात करे तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लगभग 300 से 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें बड़े एक्शन सीक्वेंस, इंटरनेशनल शूटिंग, वीएफएक्स और स्टारकास्ट पर बड़ी रकम खर्च की गई है. यही वजह है कि ये साल की सबसे महंगी हिंदी फिल्मों में गिनी जा रही है. हालांकि मेकर्स की ओर से इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.
किसने कितनी फीस की चार्ज?
फिल्म में स्टार्स की फीस को लेकर कभी भी कुछ ऑफिशियल नहीं किया जाता है. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर दावे जरूर किए जाते हैं. अब एशियानेट न्यूज के अनुसार,आलिया ने इस फिल्म के लिए सबसे महंगी फीस 25 करोड़ रुपये चार्ज किए है. बॉबी देओल और अनिल कपूर को फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं, शरवरी को उनके रोल के लिए 3 करोड़ रुपये मिले हैं. ऋतिक रोशन इस फिल्म में एक कैमियो रोल में दिखाई देंगे, ऐसे में उनकी फीस को लेकर अमाउंट सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें- क्या होता है 'Alpha' का मतलब? आखिर क्यों आलिया भट्ट की फिल्म का नाम इसी पर रखा गया?
एडवांस बुकिंग कैसी रही?
वहीं, अल्फा की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग (Alpha Advance Booking Collection) ने अच्छा माहौल बना दिया है।.कई बड़े शहरों में पहले दिन के कई शो तेजी से भरते नजर आ रहे हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है. मल्टीप्लेक्स में खासकर IMAX और प्रीमियम फॉर्मेट के शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फा ने 2 जुलाई दोपहर तक करीब 18 हजार टिकट एडवांस में बेचे और करीब 2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.
फिल्म का नाम क्यों रखा गया अल्फा?
दरअसल, अल्फा एक ग्रीक एल्फाबेट है जिसका मतलब सबसे पहला, सबसे आगे और सबसे ताकतवर होता है. इस शब्द को नई शुरुआत और लीडर की पहचान भी माना जाता है. ऐसे में आलिया भट्ट की फिल्म का नाम अल्फा इसलिए रखा गया, क्योंकि ये YRF की स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला एजेंट फिल्म है, इस फिल्म के तहत मेकर्स ने ये मैसेज देने की कोशिश की है, अब स्पाई यूनिवर्स की कमान सिर्फ पुरुष किरदारों तक सीमित नहीं है.
क्या बॉक्स ऑफिस पर बनेगा रिकॉर्ड?
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो ये पहले वीकेंड में शानदार कमाई कर सकती है. हालांकि हाई बजट होने की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ लगानी होगी. इसकी सफलता काफी हद तक दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ पर भी निर्भर करेगी. वहीं, दूसरी ओर अल्फा के साथ सिनेमाघरों में नागबंधन, राव बहादुर, बेबी डू डाई डू भी रिलीज हो रही है. ऐसे में दर्शकों को ध्यान अपनी ओर खिंचना मुश्किल हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Alpha गर्ल Sharvari ने 7 साल तक दिए थे ऑडिशन, झेले कई रिजेक्शन, फिर ऐसे लगी फिल्मों की लाइन
5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते हैं, उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं, मांसपेशियां विकसित होती हैं, और दिमाग सीखने की क्षमता को तेजी से बढ़ाता है। इस उम्र में दिया गया सही पोषण बच्चे के पूरे जीवन की सेहत और मानसिक क्षमता की नींव रखता है। लेकिन आज के समय में बच्चों की खाने की आदतों में जंक फूड शामिल हो गया है। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि इस उम्र में बच्चों की डाइट कैसी होनी चाहिए ताकि उनका विकास सही दिशा में हो सके।
बच्चों के शरीर को बढ़ने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत प्रोटीन की होती है। प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं को बनाने और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। अगर बच्चे की डाइट में दालें, दूध, दही, पनीर, अंडा, सोया, चना या चिकन जैसे स्रोत शामिल किए जाएं, तो उनका शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है। रिसर्च बताती है कि जिन बच्चों को नियमित रूप से पर्याप्त प्रोटीन मिलता है, उनकी ग्रोथ और शारीरिक ताकत दूसरों की तुलना में ज्यादा बेहतर होती है।
इसके साथ ही कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं। इस उम्र में हड्डियां तेजी से मजबूत होती हैं, इसलिए दूध, दही, पनीर और रागी जैसे खाद्य पदार्थ जरूरी हैं। धूप में कुछ समय बिताना भी शरीर में विटामिन डी बनाने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और भविष्य में कमजोरी या दर्द जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।
बच्चों के दिमाग और इम्यून सिस्टम के लिए फल और सब्जियां बेहद जरूरी हैं। इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल और फाइबर शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। जो बच्चे रोज अलग-अलग फल और सब्जियां खाते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और वे कम बीमार पड़ते हैं। साथ ही उनका ध्यान और सीखने की क्षमता भी बेहतर रहती है।
ऊर्जा के लिए साबुत अनाज जैसे गेहूं, ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस और मल्टीग्रेन फूड्स बहुत उपयोगी होते हैं। ये धीरे-धीरे ऊर्जा छोड़ते हैं, जिससे बच्चे लंबे समय तक एक्टिव रहते हैं और उनकी एकाग्रता बनी रहती है। एक्सपर्ट्स बच्चों को रिफाइंड आटे की बजाय साबुत अनाज देने की सलाह देते हैं।
दिमाग के विकास के लिए हेल्दी फैट भी जरूरी माना जाता है। बादाम, अखरोट, मूंगफली और बीजों में मौजूद पोषक तत्व बच्चों की याददाश्त और सीखने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
इसके अलावा पानी पीना भी उतना ही जरूरी है। शरीर का सही संतुलन बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी जरूरी होता है, क्योंकि यह पाचन, ऊर्जा और दिमागी कार्यों को बेहतर रखता है। वहीं मीठे और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, इसलिए इन्हें सीमित रखना चाहिए।
--आईएएनएस
पीके/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















