Responsive Scrollable Menu

Rajasthan: गोमाता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प... Tonk का युवा 1000 KM कांवड़ यात्रा पर |

Rajasthan: गोमाता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प... Tonk का युवा 1000 KM कांवड़ यात्रा पर | #Tonk #Rajasthan #KanwarYatra #Kedarnath #ShivBhakt #Bholenath ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

Explainer: 'Alpha' की रिलीज से पहले जानिए सबकुछ, एडवांस बुकिंग से लेकर बजट और स्टारकास्ट तक

Alpha Movie Explainer: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) की मचअवेटेड फिल्म अल्फा आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है. YRF Spy Universe की पहली फीमेल-लीड स्पाई फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.  दमदार एक्शन, बड़े स्टार्स, हाई बजट होने की वजह से इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो अल्फा देखने के लिए एक्साइटेड है तो पहले जान लीजिए फिल्म से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की पूरी कहानी फिलहाल मेकर्स ने सीक्रेट रखी है, लेकिन इसके ट्रेलर से साफ है कि ये एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी भारतीय खुफिया एजेंसी की दो ट्रेंड एजेंट बनी हैं और दोनों एक ऐसे मिशन पर निकलती हैं, जो देश की सुरक्षा से जुड़ा है. इस मिशन के दौरान उन्हें कई दुश्मनों, खतरनाक ऑपरेशन और बड़े ट्विस्ट का सामना करना पड़ता है. फिल्म में बॉबी देओल विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं और उन्हीं को रोकने के लिए आलिया और शरवरी आती हैं. 

बेहद दमदार है अल्फा का ट्रेलर 

अल्फा के ट्रेलर की बात करे तो इसमें आलिया के एक्शन ने फैंस का दिल जीत है. शायद ही बॉलीवुड में इससे पहले किसी फिमेल एक्ट्रेस को ऐसा करते हुए देखा गया होगा. वहीं, शरवरी भी कई दमदार स्टंट करती नजर आईं. ट्रेलर में हेलीकॉप्टर स्टंट, कार चेज, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट, बड़े विस्फोट और हाई-टेक गैजेट्स की झलक देखने को मिली. विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया. 

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol) विलेन के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor), रोनित रॉय (Ronit Roy) और शिशिर शर्मा (Shishir Sharma) भी अहम रोल में दिखेंगे. वहीं, फिल्म में ऋतिक का कैमियो भी है, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली. इसके अलावा भी  YRF Spy Universe से जुड़े कुछ बड़े सितारों को कैमियो  में देखा जा सकता है. हालांकि मेकर्स ने इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

ये भी पढ़ें- Explainer: क्या शरवरी बन सकती हैं अगली आलिया भट्ट? 'Alpha' की रिलीज से पहले जानिए दोनों का सफर

किसने बनाई है 'Alpha'?

बता दें, अल्फा का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं. वहीं,  फिल्म को यशराज फिल्म्स (YRF) ने प्रोड्यूस किया है, जो पिछले कुछ सालों में भारत की सबसे सफल स्पाई फ्रेंचाइजी बना चुका है. इससे पहले YRF की स्पाई यूनिवर्स में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्में आ चुकी हैं. ये पहली बार है जब इस यूनिवर्स में महिला स्पाई की एंट्री होने जा रही है.

करोड़ों का है अल्फा का बजट

आलिया भट्ट की अल्फा के बजट की बात करे तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये  लगभग 300 से 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें बड़े एक्शन सीक्वेंस, इंटरनेशनल शूटिंग, वीएफएक्स और स्टारकास्ट पर बड़ी रकम खर्च की गई है. यही वजह है कि ये साल की सबसे महंगी हिंदी फिल्मों में गिनी जा रही है. हालांकि मेकर्स की ओर से इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

किसने कितनी फीस की चार्ज?

फिल्म में स्टार्स की फीस को लेकर कभी भी कुछ ऑफिशियल नहीं किया जाता है. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर दावे जरूर किए जाते हैं. अब एशियानेट न्यूज के अनुसार,आलिया ने इस फिल्म के लिए सबसे महंगी फीस 25 करोड़ रुपये चार्ज किए है. बॉबी देओल और अनिल कपूर को फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं, शरवरी को उनके रोल के लिए  3 करोड़ रुपये मिले हैं.  ऋतिक रोशन इस फिल्म में एक कैमियो रोल में दिखाई देंगे, ऐसे में उनकी फीस को लेकर अमाउंट सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- क्या होता है 'Alpha' का मतलब? आखिर क्यों आलिया भट्ट की फिल्म का नाम इसी पर रखा गया?

एडवांस बुकिंग कैसी रही?

वहीं, अल्फा की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग (Alpha Advance Booking Collection) ने अच्छा माहौल बना दिया है।.कई बड़े शहरों में पहले दिन के कई शो तेजी से भरते नजर आ रहे हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है. मल्टीप्लेक्स में खासकर IMAX और प्रीमियम फॉर्मेट के शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फा ने 2 जुलाई दोपहर तक करीब 18 हजार टिकट एडवांस में  बेचे और करीब 2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

फिल्म का नाम क्यों रखा गया अल्फा?

दरअसल, अल्फा एक ग्रीक एल्फाबेट है जिसका मतलब सबसे पहला, सबसे आगे और सबसे ताकतवर होता है. इस शब्द को नई शुरुआत और लीडर की पहचान भी माना जाता है. ऐसे में आलिया भट्ट की फिल्म का नाम अल्फा इसलिए रखा गया, क्योंकि ये YRF की स्पाई यूनिवर्स  की पहली महिला एजेंट फिल्म है, इस फिल्म के तहत मेकर्स ने ये मैसेज देने की कोशिश की है, अब स्पाई यूनिवर्स की कमान सिर्फ पुरुष किरदारों तक सीमित नहीं है.

क्या बॉक्स ऑफिस पर बनेगा रिकॉर्ड?

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो ये पहले वीकेंड में शानदार कमाई कर सकती है. हालांकि हाई बजट होने की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ लगानी होगी. इसकी सफलता काफी हद तक दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ पर भी निर्भर करेगी. वहीं, दूसरी ओर अल्फा के साथ सिनेमाघरों में नागबंधन, राव बहादुर, बेबी डू डाई डू भी रिलीज हो रही है. ऐसे में दर्शकों को ध्यान अपनी ओर खिंचना मुश्किल हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Alpha Starcast: अल्फा के लिए आलिया भट्ट को मिली बॉबी देओल से 317% ज्यादा फीस, जानिए बाकी स्टारकास्ट ने कितना किया चार्ज?

ये भी पढ़ें- Alpha गर्ल Sharvari ने 7 साल तक दिए थे ऑडिशन, झेले कई रिजेक्शन, फिर ऐसे लगी फिल्मों की लाइन

Continue reading on the app

  Sports

सात बहनों का इकलौता भाई...5 महीने पहले हुई थी शादी, पहले बच्चे का चेहरा देखे बिना फुटबॉलर को मौत के घाट उतार दिया गया

Saleem Al-Ashqar killed in Gaza: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच फुटबॉल जगत से झकझोर देने वाली खबर आई है. इजरायली सेना की गोलीबारी में खान यूनिस सर्विसेज क्लब के 32 वर्षीय फिलिस्तीनी गोलकीपर सलीम खादर अल-अश्कर की मौत हो गई. महज 5 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे सलीम अपने पहले बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया छोड़ गए. वह सात बहनों के इकलौते भाई थे. अक्टूबर 2023 से जारी गाजा संघर्ष में अब तक 567 फुटबॉलरों सहित 1,009 फिलिस्तीनी खिलाड़ियों की जान जा चुकी है. Thu, 2 Jul 2026 23:07:12 +0530

  Videos
See all

Kedarnath | बारिश के बीच गूंजा हर हर महादेव | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T21:30:07+00:00

Jaipur में गद्दे की दुकान में लगी आग | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T21:20:02+00:00

Weather Update: 3 बजते ही मानसून ने पकड़ी रफ्तार! | IMD Alert | Heavy Rain | Monsoon 2026 | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T21:30:13+00:00

Aaradhya Bachchan के साथ Aishwarya Rai की प्यारी बॉन्डिंग | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T21:10:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers