A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Garuda Purana Tips: ये 4 आदतें बना सकती हैं आपको कंगाल, आज ही छोड़ें

हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में शामिल गरुड़ पुराण केवल जीवन और मृत्यु के रहस्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मनुष्य के आचरण, व्यवहार और दैनिक जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें भी बताई गई हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति की कुछ आदतें उसके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकती हैं, जबकि कुछ गलत आदतें धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियों और दरिद्रता का कारण बन जाती हैं। गरुड़ पुराण के आचार कांड में ऐसी कई बातों का उल्लेख मिलता है, जिनका पालन करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

गरुड़ पुराण के अनुसार, सूर्योदय के बाद तक सोते रहना एक ऐसी आदत है जो व्यक्ति की प्रगति में बाधा बन सकती है। माना जाता है कि सुबह का समय ऊर्जा, अनुशासन और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। जो लोग देर तक सोते रहते हैं, उनमें आलस्य बढ़ता है और वे अवसरों का लाभ नहीं उठा पाते। इसी तरह भोजन का अनादर करना और अन्न को व्यर्थ फेंकना भी अशुभ माना गया है। शास्त्रों में अन्न को देवतुल्य बताया गया है और उसका सम्मान करना समृद्धि का आधार माना जाता है।

इसके अलावा साफ-सफाई की अनदेखी करना भी जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। गंदे कपड़े पहनना, घर को अस्वच्छ रखना और आसपास अव्यवस्था फैलाना मानसिक तनाव और नकारात्मकता को बढ़ावा देता है। धार्मिक दृष्टि से भी स्वच्छता को सुख-समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। कहा जाता है कि जहां साफ-सफाई रहती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि दूसरों के प्रति ईर्ष्या, क्रोध और मन में कड़वाहट रखना व्यक्ति के सुख को नष्ट कर सकता है। जिस घर में हमेशा विवाद, कलह और तनाव का माहौल रहता है, वहां शांति और उन्नति टिक नहीं पाती। इसलिए प्रेम, सहयोग और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि व्यक्ति इन बुरी आदतों से दूरी बनाकर अनुशासित, स्वच्छ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाता है, तो उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग खुल सकता है।

Continue reading on the app

बेटी की शादी में नाचे तारक मेहता:शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की निजी समारोह में शादी; नहीं पहुंचे जेठालाल

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का किरदार निभा चुके शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी हो गई है। यह शादी मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में निजी तरीके से हुई। शादी के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद यह जानकारी मिली है। इन वीडियो में शैलेश लोढ़ा अपनी बेटी की शादी के फंक्शन में गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इन वीडियो को देखने के बाद शैलेश से जेठालाल के बारे में पूछ रहे हैं। बेटी की शादी में शैलेश लोढ़ा ने किया डांस स्वरा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें शैलेश लोढ़ा लाइव बैंड के साथ गाना गाते और मनोरंजन करते दिख रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में वे परिवार के सदस्यों के साथ डांस करते नजर आए। शादी के इस फंक्शन में कव्वाली गायक कैफी और हमजा शबरी ने परफॉर्म किया था। उन्होंने ही सोशल मीडिया पर इस शादी के वीडियो शेयर किए हैं। शादी पूरी तरह से प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए। पेशे से लेखिका हैं स्वरा लोढ़ा शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लाइमलाइट और एक्टिंग की दुनिया से दूर रहती हैं। वे पेशे से एक लेखिका हैं। स्वरा ने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर एक किताब भी लिखी है। शैलेश की पत्नी डॉ. स्वाति लोढ़ा भी मैनेजमेंट गुरु और लेखिका हैं। यूजर्स ने पूछा- जेठालाल शादी में नहीं आए क्या सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो सामने आने के बाद फैंस शैलेश लोढ़ा की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मुख्य किरदार जेठालाल (दिलीप जोशी) के बारे में पूछना शुरू कर दिया। शो में जेठालाल और तारक मेहता की दोस्ती को काफी पसंद किया जाता था। इसलिए लोग कमेंट्स में पूछ रहे हैं कि क्या जेठालाल इस शादी में शामिल नहीं हुए। 14 साल बाद इस वजह से छोड़ा था शो शैलेश लोढ़ा ने साल 2022 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ दिया था। वे 14 साल तक इस शो से जुड़े रहे। एक इंटरव्यू में शैलेश ने शो छोड़ने की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि प्रोड्यूसर असित मोदी ने उनसे गलत तरीके से बात की थी। जब शैलेश सब टीवी के एक स्टैंड अप शो 'गुड नाइट इंडिया' का हिस्सा बने, तो असित मोदी ने उन्हें फोन किया और असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया। यह बात उनसे बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने शो छोड़ दिया। बाद में शो में उनकी जगह सचिन श्रॉफ को लिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: 'वो पैंट उतार देता...' लाइव शो में रवि शास्त्री ने पार की हद, वैभव सूर्यवंशी के सवाल पर मर्यादा भूले

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका नहीं देने के फैसले पर सवाल उठाए। उनका मानना है कि टीम मैनेजमेंट ने बड़ी गलती की और वैभव को प्लेइंग-11 में जरूर शामिल करना चाहिए था। शास्त्री का कहना है कि अगर वह आयरलैंड के खिलाफ खेलते तो विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते।

वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह मिली थी। हालांकि उन्हें अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, जबकि वैभव पूरे समय बेंच पर बैठे रहे।

वैभव को आयरलैंड में मौका मिलना था: शास्त्री
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बातचीत में रवि शास्त्री ने टीम सेलेक्शन पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'अरे, उसे आयरलैंड के खिलाफ खिलाना चाहिए था। विकेट धीमी थी, मैदान छोटा था। वह गेंदबाजों की जमकर धुनाई करता। उसे वहां जरूर मौका मिलना चाहिए था।'

'वैभव को बेंच पर बैठाना सही नहीं'
शास्त्री ने आगे कहा कि इंग्लैंड में उसे मौका मिलेगा या नहीं, इस पर उन्हें भरोसा नहीं है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वैभव को जितनी जल्दी हो सके भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि आईपीएल में इस युवा बल्लेबाज ने लगभग हर बड़े तेज गेंदबाज के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की और शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे खिलाड़ी को लगातार बेंच पर बैठाना सही फैसला नहीं है।

शास्त्री ने वैभव को भारत का 'एक्स-फैक्टर' बताया। उनका कहना है कि सिर्फ 15 साल की उम्र में वह बिना किसी दबाव के खेलते। अगर शुरुआती दो-तीन ओवर में उनका बल्ला चल गया तो वह टीम को विस्फोटक शुरुआत दिला सकते हैं, जिसका फायदा मध्यक्रम आसानी से उठा सकता। इंग्लैंड दौरे पर भारत को अभी चार और टी20 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि वैभव सूर्यवंशी को आखिर कब भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है।

दिलचस्प बात यह है कि भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। यह पहली बार था जब आयरलैंड ने भारत के खिलाफ कोई टी20 सीरीज जीती। इसके बावजूद शास्त्री अपने बयान से पीछे नहीं हटे और उन्होंने दोहराया कि वैभव टीम के लिए बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।

वैभव हाल ही में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान रहे थे। उन्होंने फाइनल में 175 रन की यादगार पारी खेली थी। इसके बाद आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की और ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

Thu, 02 Jul 2026 14:26:14 +0530

  Videos
See all

West Bengal Politics: TMC तो भ्रष्टाचार की पार्टी है, कटमनी की पार्टी है- जगन्नाथ सरकार #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:10:31+00:00

Delhi News: दिल्ली में भट्टी गैंग की साजिश डिकोड, 4 गिरफ्तारी, बड़ा खुलासा! | Shahzad Bhatti #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:10:01+00:00

Iran America War Update : अमेरिका-ईरान फिर आए आमने-सामने | Trump | Middle East | Breaking News |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:12:20+00:00

Monsoon 2026: मानसून ने दी दस्तक...झमाझम बारिश से दिल्ली-NCR का बदला मौसम | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:12:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once