Responsive Scrollable Menu

'अन्याय हो रहा...', वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से रोकने पर भड़के 'भाभीजी' एक्टर, गंभीर-अय्यर पर भड़के

Saanand Verma on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों 15 साल के वैभव सूर्यवंशी छाए हुए हैं. हर कोई ये जानना चाह रहा है कि वैभव का इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू कब होगा. पहले  लग रहा था कि वो भारत और आयरलैंड की सीरीज खेलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वहीं, भारत और इंग्लैंड की टी20 सीरीज के पहले मैच में भी सूर्यवंशी नजर नहीं आए. ऐसे में कई लोगों का गुस्सा निकला है. वहीं, 'भाभी जी घर पर हैं' में अनोखेलाल सक्सेना के रूप में दिखे सानंद वर्मा ने भी गोतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को खरी-खोटी सुनाई है.

सानंद वर्मा ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

'भाभी जी घर पर हैं' में नजर आए एक्टर सानंद वर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर  वैभव सूर्यवंशी का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा- 'लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट में किसी ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हुई है जिसे खेलते हुए देखने के लिए जनता पागल रहती है. इस छोटे से बच्चे वैभव सूर्यवंशी का इंडिया ही नहीं, दुनिया का हर क्रिकेट लवर फैन हो चुका है. लोगों को बस इनके खेल का इंतजार रहता है. इंडिया का आयरलैंड के खिलाफ जो हाल ही में मैच हुआ था, अगर उसमें वैभव को मौका मिल गया होता, तो सबसे कम उम्र के भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड वैभव ने तोड़ दिया होता. 

वैभव के साथ अन्याय हो रहा- सानंद

सानंद ने अपनी बातचीत में वैभव को धोनी और सचिन से कंपेयर किया. उन्होंने कहा- 'धोनी, सचिन के क्रिकेट छोड़ने के बाद मेरे जैसे कई लोगों ने क्रिकेट देखना छोड़ दिया था. लेकिन वैभव की वजह से वही लोग दोगुने उत्साह के साथ क्रिकेट देखने लगे हैं. इस बच्चे को खेलते हुए देखकर लगता है भगवान ने ऐसा खिलाड़ी आज तक पैदा नहीं किया. वैभव ने पहली गेंद में सबके छक्के छुड़ाए. आईपीएल में हर अवॉर्ड जीते. मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं कि वैभव को साधारण क्रिकेटर ना समझें. वैभव को खिलाएं. वैभव के साथ अन्याय हो रहा है.'

ये भी पढ़ें- क्या होता है 'Alpha' का मतलब? आखिर क्यों आलिया भट्ट की फिल्म का नाम इसी पर रखा गया?

गंभीर और श्रेयस के फैसले पर उठाए सवाल

सानंद वर्मा ने वीडियो में आगे कहा- 'आयरलैंड के पहले मैच में गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर ने वैभव को मौका नहीं दिया. नतीजा ये हुआ कि एक कमजोर टीम आयरलैंड से भारत हार गई थी. दूसरे मैच में भी वैभव को मौका नहीं दिया गया. फिर से टीम इंडिया हार गई. आयरलैंड से हारी. कल मैच था इंग्लैंड के साथ. हमने सोचा था देखेंगे वैभव का जलवा, लेकिन फिर से निराशा हाथ लगी. गौतम और श्रेयस को लगा कि इस बच्चे को मत खिलाओ. गौतम को लगता है वैभव इंग्लैंड के खिलाफ खेलने लायक नहीं हुए हैं. इन लोगों को देखकर लगता है ज्यादा गंभीर मत रहो, अच्छे फैसले नहीं ले पाओगे.'

सुनील गावस्कर ने भी उठाए सवाल

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा- ''मुझे समझ नहीं आ रहा कि कोच गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं देना चाहते है. वैभव आईपीएल में टॉप परफॉर्मर में से एक था, उसने एक सीजन में बहुत सारे रन बनाए और सबसे ज्यादा छक्के मारे. वैभव को प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए और क्या करने की जरूरत है? मेरे हिसाब से वह इंग्लैंड सीरीज के पहले मैच से ही टीम में होना चाहिए था'.

ये भी पढ़ें- 'जब उसे मौका मिलेगा तो बहुत देर...' गंभीर और अय्यर के वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने पर सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा

Continue reading on the app

WhatsApp Username Feature: यूजरनेम' फीचर को व्हाट्सएप ने बताया वैकल्पिक, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं होगा पाएगा सर्च

व्हाट्सएप ने अपने नए 'यूजरनेम' फीचर को लेकर एफएक्यू (लगातार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब) जारी किया है, जिसमें सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि 'यूजरनेम' फीचर अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक है.

सोशल मीडिया पर जारी इस एफएक्यू में 'यूजरनेम' फीचर की प्राइवेसी पर व्हाट्सएप ने कहा कि जैसे आप व्हाट्सएप में किसी अनजान का फोन नंबर नहीं खोज सकते, वैसे ही आप यूजरनेम भी नहीं खोज सकते हैं.

प्राइवेसी, सुरक्षा उपाय और अनचाहे संपर्कों पर रोक

साथ ही, अनचाहे संपर्क को रोकने के लिए सभी मौजूदा उपाय लागू रहेंगे, जिनमें अनजान मैसेज भेजने वालों के बारे में जानकारी देने वाली चेतावनियां (जैसे कि क्या वे नया अकाउंट हैं, क्या आप कोई ग्रुप शेयर करते हैं, या वे किस देश में हैं) और ब्लॉक व रिपोर्ट करने की सुविधा शामिल है. इसके अलावा, कंपनी यूजर्स को सलाह दी कि किसी को आपसे संपर्क करने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक यूजरनेम की जोड़ें और ऐसा यूजरनेम चुनें जो व्हाट्सएप पर यूनिक हो.

इंस्टाग्राम-फेसबुक लिंक और मशहूर हस्तियों के नाम का रिजर्वेशन

व्हाट्सएप ने आगे कहा कि अगर कोई यूजरनेम इंस्टाग्राम या फेसबुक पर किसी यूजर के द्वारा उपयोग हो रहा है, तो वह उनके लिए रिजर्व होगा. इसके साथ व्हाट्सएप ने कहा ही कि लोग लोकप्रिय या जाने-माने यूजरनेम रिजर्व करने के बारे में जो दावे कर रहे हैं, वह सच नहीं है, सिर्फ असली अकाउंट के मालिक ही मशहूर सार्वजनिक हस्तियों के नाम रिजर्व कर सकते हैं.

हमने इस साल के आखिर में यूजरनेम लॉन्च होने से पहले ही रिजर्वेशन की सुविधा शुरू कर दी है, क्योंकि हमें लगता है कि लोग इस बात को लेकर काफी उत्साहित होंगे कि वे व्हाट्सएप पर कौन सा यूजरनेम चाहते हैं. हम इसमें जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं और लोगों की राय भी सुन रहे हैं, ताकि जब इसे इस साल के आखिर में लॉन्च किया जाए, तो यह बिल्कुल सही हो.

यह भी पढ़ें: WhatsApp के 'यूजरनेम' वाले नए फीचर पर भारत सरकार ने लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब

भारत सरकार का निर्देश और रोल-आउट पर लगी रोक

भारत सरकार ने व्हाट्सएप पर आने वाले नए यूजरनेम फीचर के रोल-आउट पर फिलहाल पूरी रोक लगा दी है.सरकार ने व्हाट्सएप को निर्देश दिया था कि वे तीन दिनों के भीतर यूजरनेम फीचर के बारे में जानकारी दें और सरकार के साथ बातचीत पूरी होने तक इसे लॉन्च न करें.

स्रोत--आईएएनएस

डिस्कलेमर- हेडिंग, सबहेड और समरी को छोड़कर पूरी स्टोरी न्यूज एजेंसी IANS की है.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय टीम की कप्तानी: 'दबाव नहीं, चुनौती है', नए कप्तान का बेबाक बयान!

भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान ने अपनी जिम्मेदारी को चुनौती मानते हुए स्वीकार किया है। इंग्लैंड और आयरलैंड के मैचों के लिए रणनीति, खिलाड़ियों के साथ तालमेल और वरिष्ठों की सलाह पर चर्चा की। जानें कैसे वह टीम को निडर और आक्रामक बनाना चाहते हैं। Thu, 2 Jul 2026 19:15:42 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam:आरोपों के घेरे में लगातार, रडार पर क्यों हैं गोपाल राव? | Gopal Rao |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:45:14+00:00

Mahua के खिलाफ 'मारो मारो' के नारे | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:36:08+00:00

Ketan Murder Case LIVE Update: "केतन को मारने वाला..." | Siya Goyal Confession | Pune Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:39:26+00:00

ViralVideo | विदेशियों से 75 करोड़ की ठगी, 119 गिरफ्तार | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:39:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers