Paper Bag Reuse: पेपर बैग से मिनटों में करें घर की स्मार्ट ऑर्गेनाइजिंग, बिना खर्च मिलेगा कमाल का रिजल्ट
Paper Bag Organization: घर में पड़े पुराने पेपर बैग सिर्फ सामान लाने के काम नहीं आते। जानिए पेपर बैग से घर की स्मार्ट ऑर्गेनाइजिंग के 4 आसान और इको-फ्रेंडली तरीके।
'अन्याय हो रहा...', वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से रोकने पर भड़के 'भाभीजी' एक्टर, गंभीर-अय्यर पर भड़के
Saanand Verma on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों 15 साल के वैभव सूर्यवंशी छाए हुए हैं. हर कोई ये जानना चाह रहा है कि वैभव का इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू कब होगा. पहले लग रहा था कि वो भारत और आयरलैंड की सीरीज खेलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वहीं, भारत और इंग्लैंड की टी20 सीरीज के पहले मैच में भी सूर्यवंशी नजर नहीं आए. ऐसे में कई लोगों का गुस्सा निकला है. वहीं, 'भाभी जी घर पर हैं' में अनोखेलाल सक्सेना के रूप में दिखे सानंद वर्मा ने भी गोतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को खरी-खोटी सुनाई है.
सानंद वर्मा ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
'भाभी जी घर पर हैं' में नजर आए एक्टर सानंद वर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर वैभव सूर्यवंशी का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा- 'लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट में किसी ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हुई है जिसे खेलते हुए देखने के लिए जनता पागल रहती है. इस छोटे से बच्चे वैभव सूर्यवंशी का इंडिया ही नहीं, दुनिया का हर क्रिकेट लवर फैन हो चुका है. लोगों को बस इनके खेल का इंतजार रहता है. इंडिया का आयरलैंड के खिलाफ जो हाल ही में मैच हुआ था, अगर उसमें वैभव को मौका मिल गया होता, तो सबसे कम उम्र के भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड वैभव ने तोड़ दिया होता.
वैभव के साथ अन्याय हो रहा- सानंद
सानंद ने अपनी बातचीत में वैभव को धोनी और सचिन से कंपेयर किया. उन्होंने कहा- 'धोनी, सचिन के क्रिकेट छोड़ने के बाद मेरे जैसे कई लोगों ने क्रिकेट देखना छोड़ दिया था. लेकिन वैभव की वजह से वही लोग दोगुने उत्साह के साथ क्रिकेट देखने लगे हैं. इस बच्चे को खेलते हुए देखकर लगता है भगवान ने ऐसा खिलाड़ी आज तक पैदा नहीं किया. वैभव ने पहली गेंद में सबके छक्के छुड़ाए. आईपीएल में हर अवॉर्ड जीते. मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं कि वैभव को साधारण क्रिकेटर ना समझें. वैभव को खिलाएं. वैभव के साथ अन्याय हो रहा है.'
ये भी पढ़ें- क्या होता है 'Alpha' का मतलब? आखिर क्यों आलिया भट्ट की फिल्म का नाम इसी पर रखा गया?
गंभीर और श्रेयस के फैसले पर उठाए सवाल
सानंद वर्मा ने वीडियो में आगे कहा- 'आयरलैंड के पहले मैच में गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर ने वैभव को मौका नहीं दिया. नतीजा ये हुआ कि एक कमजोर टीम आयरलैंड से भारत हार गई थी. दूसरे मैच में भी वैभव को मौका नहीं दिया गया. फिर से टीम इंडिया हार गई. आयरलैंड से हारी. कल मैच था इंग्लैंड के साथ. हमने सोचा था देखेंगे वैभव का जलवा, लेकिन फिर से निराशा हाथ लगी. गौतम और श्रेयस को लगा कि इस बच्चे को मत खिलाओ. गौतम को लगता है वैभव इंग्लैंड के खिलाफ खेलने लायक नहीं हुए हैं. इन लोगों को देखकर लगता है ज्यादा गंभीर मत रहो, अच्छे फैसले नहीं ले पाओगे.'
सुनील गावस्कर ने भी उठाए सवाल
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा- ''मुझे समझ नहीं आ रहा कि कोच गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं देना चाहते है. वैभव आईपीएल में टॉप परफॉर्मर में से एक था, उसने एक सीजन में बहुत सारे रन बनाए और सबसे ज्यादा छक्के मारे. वैभव को प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए और क्या करने की जरूरत है? मेरे हिसाब से वह इंग्लैंड सीरीज के पहले मैच से ही टीम में होना चाहिए था'.
???? Sunil Gavaskar angry at Shreyas Iyer & Gautam Gambhir ????
— Central Cricket (@arshdeep3444) July 1, 2026
????️I don't understand why coach Gautam Gambhir and Shreyas Iyer don't want to give Vaibhav Suryavanshi a chance. Vaibhav was one of the top performers in the IPL, scoring plenty of runs and hitting the most sixes in a… pic.twitter.com/mS3LGLG1mS




Asianetnews
News Nation



















