Responsive Scrollable Menu

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार शमी और तुलसी का पौधा साथ रखना चाहिए या नहीं?

Vatu Tips for tulsi and shami plant: तुलसी का पौधा सात्विक और देव-ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जबकि शमी का संबंध शनि देव से माना गया है। आइए जानते हैं कि क्या वास्तु के अनुसार शमी और तुलसी का पौधा एक साथ एक गमले में लगाया जा सकता है या नहीं।

Continue reading on the app

आय से अधिक संपत्ति मामले में टीएमसी पार्षद अब ईडी के भी दायरे में

आय से अधिक संपत्ति मामले में टीएमसी पार्षद अब ईडी के भी दायरे में

Continue reading on the app

  Sports

KSCA T20: पिता की झलक बेटे में, समित द्रविड़ की बल्लेबाजी ने लूटी महफिल; 360 डिग्री बल्लेबाजी का वीडियो वायरल

Samit Dravid viral video: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन यानी केएससीए टी20 ट्रॉफी में अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। उनकी बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। समित ने एक बार फिर दिखाया कि उनके खेल में भी पिता राहुल द्रविड़ जैसी तकनीक और धैर्य की झलक साफ दिखाई देती।

हुबली के केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स की ओर से खेलते हुए 20 साल के समित ने 23 गेंदों में 32 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 शानदार चौके लगाए। बैकफुट कट, लॉफ्टेड ड्राइव और दमदार पुल शॉट्स ने काफी प्रभावित किया। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह बना। 

राहुल के बेटे समित ने शानदार पारी खेली
समित ने रोहन पाटिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की अहम साझेदारी की, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद रोहन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 38 गेंदों में 64 रन बनाए। उन्होंने प्रवीण दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। प्रवीण ने भी सिर्फ 28 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली।

समित द्रविड़ ने 32 रन की पारी खेली
आखिरी ओवरों में शिवराज ने केवल 7 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन तक पहुंचा दिया। हुबली टाइगर्स की ओर से वैभव शर्मा ने 3 विकेट लिए, जबकि अभिषेक अहलावत ने 2 सफलताएं हासिल कीं।

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुबली टाइगर्स ने आखिर तक हार नहीं मानी। अनीश्वर गौतम ने 23 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि शिवकुमार रक्षित ने 30 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। सबसे ज्यादा प्रभावित मैनवंथ कुमार ने किया, जिन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। अभिषेक मनोहर ने भी 15 गेंदों में 21 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

आखिरी गेंद पर हुबली को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 7 विकेट पर 201 रन ही बना सकी और बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने मुकाबला 2 रन से अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में निश्चित राव ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि विद्वत कावेरेप्पा ने 2 विकेट झटके।

यह बेंगलुरु ब्लास्टर्स की 7 मैच में छठी जीत रही। टीम अब 12 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर मजबूती से बनी हुई। दूसरी ओर, हुबली टाइगर्स को इस सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा। समित द्रविड़ की बल्लेबाजी ने जरूर यह संकेत दे दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य में एक और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज मिल सकता।

Thu, 02 Jul 2026 14:50:14 +0530

  Videos
See all

Delhi News: दिल्ली में भट्टी गैंग की साजिश डिकोड, 4 गिरफ्तारी, बड़ा खुलासा! | Shahzad Bhatti #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:10:01+00:00

MP News: कागजों में अस्पताल... फिर भी 87 लोगों का स्टाफ ! | Indore News | Top Updates | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:16:51+00:00

Monsoon 2026: मानसून ने दी दस्तक...झमाझम बारिश से दिल्ली-NCR का बदला मौसम | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:12:56+00:00

Iran America War Update : अमेरिका-ईरान फिर आए आमने-सामने | Trump | Middle East | Breaking News |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:12:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers