सड़क-पुल और 31 बस डिपो, गांवों के लिए ₹51923 करोड़ की सौगात… बिहार को चमकाने के लिए सरकार का नया प्लान
'सिया पॉइंट' ने बढ़ाया लोहागढ़ किले का क्रेज, हर दूसरा इंसान पूछ रहा यही सवाल! 25% बढ़ा टूरिजम
Siya Point in Lohagad Fort: महाराष्ट्र की ऐतिहासिक धरोहर और छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज की शान का प्रतीक माना जाने वाला लोहागढ़ किला इन दिनों खूब चर्चाओं में है. हालांकि, इसकी खूबसूरती भी कुछ कम नहीं है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस समय यह किला किसी और वजह से चर्चा में है. कुछ ही दिन पहले रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की सनसनीखेज हत्या के बाद यह ऐतिहासिक किले पर पर्यटक का नजरिया पूरी तरह बदल गया है. एक समय की बात है जब यह किला मावलों की शौर्य गाथाएं दर्शाता था, वहां अब पर्यटक मर्डर स्पॉट की तलाश हो रही है. केतन अग्रवाल के मर्डर के बाद पर्यटक यहां सिया पॉइंट को ढूंढ रहे हैं, जहां से सिया गोयल ने केतन को नीचे फेंका था.
क्या है यह पूरा मामला?
महाराष्ट्र के एक कपल केतन और सिया की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी. केतन और सिया लोहागढ़ किला घूमने गए हुए थे, जहां पर केतन खाई से नीचे गिर गए थे और उनकी मौत हो गई थी. शुरुआत में यह मामला कुछ और था. मगर धीरे-धीरे इस केस की परतें खुली तो पता लगा कि सिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर केतन की हत्या की है. सिया और उनके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने सोची-समझी साजिथ के तहत केतन को करीब 400 फीट गहरी खाई से धकेल दिया था. इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद लोगों ने उस स्थल को सिया पॉइंट नाम दे दिया. इन दिनों किले पर जो भीड़ आ रही है, वह गाइडों से सिर्फ यही पूछ रही हैं कि- सिया पॉइंट किधर है?
वर्किंग डेज में भी Weekend जैसी भीड़!
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले वीकेंड पर यानी कि शनिवार-रविवार को किले में भीड़ होती थी. करीब 4 से 5 हजार पर्यटक यहां घूमने आया करते थे. मगर केतन की हत्या की बाद से ही रोजाना यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं. वर्किंड डे पर इस तरह की भीड़ अचानक होने लगी है. कई लोग तो सिर्फ सिया पॉइंट को देखने ही यहां आ रहे हैं. लोहागढ़ किले की लोकप्रियता बढ़ने से चिंता भी बढ़ गई है. क्योंकि अब इस किले को लोग ऐतिहासिक नहीं बल्कि मर्डर स्पॉट की तरह देख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
लोहागढ़ किला मर्डर के अलावा, सोशल मीडिया पर भी ट्रोलिंग का शिकार बन चुका है. सिया और केतन के जोक्स के साथ लोहागढ़ किला भी जोक्स का हिस्सा बन रहा है. इससे किले की छवि खराब हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक पवित्र ऐतिहासिक स्थल था लेकिन इस घिनौने हत्याकांड के बाद दुर्भाग्यवश देश की इस धरोहर को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है.
कितना पुराना है लोहागढ़ किला?
लोहागढ़ किला लोनावला के करीब स्थित है. यह समुद्र तल से काफी ऊंचा है. इसकी कुल ऊंचाई लगभग 1033 मीटर बताई जाती है. मानसून में यह किला चारों ओर से बादलों से ढक जाता है. इतनी ऊंचाई पर किले से शहर रा नजारा बेहद खूबसूरत लगता है. कहा जाता है कि यह किला लगभग 2000 साल पुराना है. इस किले पर मराठा और यादव राजवंश ने राज किया है.
लोहागढ़ किला की वास्तुकला
लोहागढ़ का किला अपनी बेजोड़ बनावट और मजबूत दरवाजों के लिए मशहूर है. इस किले के चार विशाल प्रवेश द्वार है. इनका नाम गणेश दरवाजा, नारायण दरवाजा, हनुमान दरवाजा और महा दरवाजा है. इस किले की रचना बिच्छू के डंक जैसी है. युद्ध के समय दुश्मनों पर यहां से नजर रखी जाती थी. किले की तलहटी में प्राचीन बौद्ध गुफाएं भी हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















