Responsive Scrollable Menu

नास्तिक Urfi Javed पहुंचीं कामाख्या मंदिर: माथे पर तिलक और लाल चुनरी में शेयर की तस्वीरें; चौंके फैंस!

Urfi Javed Visits Kamakhya Temple: अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका नया इंस्टाग्राम पोस्ट है। उर्फी ने असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी ये तस्वीरें ऐसे समय सामने आई हैं, जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने धर्म परिवर्तन और नाम बदलने की खबरों को गलत बताया था।

मंदिर में किए दर्शन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह हरे रंग का सूट पहने, सिर पर गुलाबी दुपट्टा, कंधे पर लाल चुनरी और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह मंदिर के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह दीया जलाती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उर्फी ने लिखा, "गुवाहाटी में मौजूद कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किए।"

फैंस ने किए दिलचस्प सवाल
उर्फी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी। एक यूजर ने लिखा, "कोई नाराजगी नहीं, लेकिन आप तो नास्तिक थीं ना?"

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "असम से आपको ढेर सारा प्यार।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "मां कामाख्या सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।"

धर्म परिवर्तन उड़ी थी अफवाहें
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि उर्फी जावेद ने हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर रीता भारद्वाज रख लिया है। यह दावा तेजी से वायरल हुआ था। हालांकि, उर्फी ने इन खबरों को तुरंत खारिज कर दिया था।

उर्फी ने दिया था करारा जवाब

Uorfi Javed Slams Journalist

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ कहा था कि उन्होंने न तो धर्म बदला है और न ही अपना नाम। उन्होंने यह भी कहा था कि वह किसी भी धर्म को नहीं मानती और खुद को नास्तिक मानती हैं। मीडिया से बातचीत में भी उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया था।
उर्फी ने कहा था, "मैं बहुत पहले ही धर्म छोड़ चुकी हूं। मैं किसी भी धर्म को नहीं मानती। लोग अपने मन से कहानियां बना रहे हैं।"

यह भी पढ़े- 'मैंने न नाम बदला, न धर्म', पत्रकार के दावों पर भड़की उर्फी जावेद; कहा- फेक न्यूज मत फैलाइए

Continue reading on the app

Xiaomi 17T से लेकर OnePlus N6 तक, जून 2026 में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जून 2026 में लॉन्च हुए इन नए फोन्स पर जरूर नजर डालें. जून में अलग-अलग बजट में कई मॉडल लॉन्च हुए हैं, जिनमें दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट प्रोसेसर जैसी खूबियां मिलती हैं.

The post Xiaomi 17T से लेकर OnePlus N6 तक, जून 2026 में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG 1st T20: Vaibhav Suryavanshi का इंतजार बढ़ा, Sanju Samson पर मैनेजमेंट ने फिर जताया भरोसा

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का आगाज हो गया है, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से श्रृंखला गंवाने के बाद माना जा रहा था कि भारतीय टीम प्रबंधन पहले टी20 में 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज को अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका देगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और टीम ने एक बार फिर अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया हैं।

चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार पिच पर अच्छी घास मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम ने संतुलित संयोजन के साथ उतरने का फैसला किया। टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है। वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि अक्षर पटेल हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका भी निभाएंगे।

बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ मिली निराशाजनक हार के बाद भारतीय टीम चयन को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। सबसे ज्यादा सवाल सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह को लेकर उठे थे। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में संजू सैमसन पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों ने वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की मांग की थी। हालांकि टीम प्रबंधन ने पहले मुकाबले में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया और संजू सैमसन को एक और अवसर दिया हैं।

भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। उनके साथ अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती अंतिम एकादश का हिस्सा बने हैं। ईशान किशन विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी हाल के दिनों में बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 2-1 की हार के बाद इंग्लैंड को बड़ा झटका तब लगा जब बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया। गौरतलब है कि बेन स्टोक्स पिछले करीब तीन वर्षों से सीमित ओवरों का क्रिकेट नहीं खेल रहे थे, लेकिन वर्ष 2022 के टी20 विश्व कप फाइनल में उनकी यादगार पारी आज भी इंग्लैंड के प्रशंसकों को याद हैं।

अब इंग्लैंड की टी20 टीम की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में है। टेस्ट क्रिकेट से सीधे टी20 प्रारूप में लौटे हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल के सामने बहुत कम समय में खुद को नए प्रारूप के अनुसार ढालने की चुनौती है। टीम के मुख्य प्रशिक्षक ब्रेंडन मैकुलम भी टेस्ट श्रृंखला समाप्त होने के तुरंत बाद खिलाड़ियों के साथ जुड़ गए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में भारत से सेमीफाइनल हारने वाली टीम की तुलना में केवल दो बदलाव किए हैं। साकिब महमूद और ल्यूक वुड को अंतिम एकादश में जगह मिली है, जबकि जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है और जेमी ओवरटन चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। इंग्लैंड की टीम में फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, ल्यूक वुड और साकिब महमूद शामिल हैं।

भारत के लिए यह श्रृंखला केवल जीत हासिल करने का मौका नहीं बल्कि अगले टी20 विश्व कप की तैयारियों का भी अहम हिस्सा मानी जा रही है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को मौका देने और सही टीम संयोजन तैयार करने पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी को कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का अवसर मिलेगा, यह सवाल अभी भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
Thu, 02 Jul 2026 21:41:01 +0530

  Videos
See all

धर्म योध्दा सुरेश जी को तलवार भेंट करते राष्ट्रनिर्माण के कार्यकर्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T17:09:33+00:00

Deep Aesthetic Shayari : तपिश इतनी थी कि हवा भी जलने लगी... | Heart Touching Shayari | Hindi Poetry #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T17:13:46+00:00

UP Election 2027: कांग्रेस ने सपा से मांग ली आधी सीटें? राजेंद्र पाल गौतम का बड़ा बयान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T17:08:46+00:00

Ram Gopal Yadav On Ram Mandir Donation Controversy: 'राम मंदिर चंदे में 20,000 करोड़ का घोटाला' #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T17:08:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers