Responsive Scrollable Menu

Kangana Ranaut: 'खुद को बड़ा समझते हो तो आए ही क्यों?' कंगना रनौत ने Lock Upp 2 में राम कपूर की लगाई क्लास

Kangana Ranaut In Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'Lock Upp: सच या सजा' में इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पूर्व होस्ट कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके निशाने पर सबसे ज्यादा टीवी अभिनेता राम कपूर रहे। कंगना ने राम के रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई।

कंगना ने पूछा तीखा सवाल

शो के पांचवें एपिसोड में कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स के प्रदर्शन का जायजा लेने पहुंचती हैं। राम कपूर से बात करते हुए वह कहती हैं, "अगर तुम्हें गेम को गंभीरता से नहीं लेना था और तुम्हें लगता है कि तुम इस जेल के लिए बहुत बड़े हो, तो यहां आए ही क्यों? अपना ये फूहड़पन दिखाने के लिए?" कंगना का यह अंदाज देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह जाते हैं।

राम कपूर ने दी सफाई
कंगना की बात का जवाब देते हुए राम कपूर कहते हैं, "जब सही वक्त आएगा, तब मैं अपना सच यहां मौजूद सभी लोगों से बेहतर तरीके से सामने रखूंगा।" इस पर कंगना उन्हें बीच में रोकते हुए कहती हैं, "अगर गेम में सुधार करना चाहते हो, तो अपना बचाव मत करो।"  

पहले भी विवादों में रहे राम

राम कपूर शुरुआत से ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले उन्होंने शादी और बेवफाई पर ऐसा बयान दिया था, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी। आकांक्षा चमोला के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था कि अगर आप अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं, तो एक गलती रिश्ता खत्म करने की वजह नहीं बननी चाहिए।

राम ने कहा था, "शादी एक लंबा सफर है। इसमें अच्छे और बुरे दोनों दौर आते हैं। अगर किसी कमजोर पल में गलती हो जाए और आप अपने परिवार के बिना नहीं रह सकते, तो समय के साथ सब ठीक हो सकता है। मेरे लिए प्यार में कोई भी बात अंतिम फैसला नहीं होती।"

जबरदस्ती किस करने पर भी हुए ट्रोल

पिछले एपिसोड में राम कपूर ने कंटेस्टेंट वरुण यादव को जबरदस्ती किस कर दिया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और कई लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए।

इन कंटेस्टेंट्स पर मंडरा रहा खतरा
इस हफ्ते सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला एलिमिनेशन से सुरक्षित हो चुके हैं। वहीं श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, माधुरी ग्रोवर पर शो से बाहर होने का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़े-  'शुरू से ही होता आया है...' Govinda के अफेयर पर बोलीं Sunita Ahuja, कहा- 'बच्चों के लिए जीती हूं'

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video:'तू भागा क्यों नहीं...' ईशान के रन आउट पर भड़के अभिषेक शर्मा, गावस्कर ने बताया किसकी गलती

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से भले ही बेनतीजा रहा, लेकिन मैच के दौरान ईशान किशन का रनआउट सबसे बड़ी चर्चा बन गया। खास बात यह रही कि टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में नंबर-1 बनने के कुछ घंटे बाद ही ईशान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके रनआउट पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय रखी और गलती ईशान किशन की बताई।

भारतीय पारी के दौरान ईशान किशन ने तेजी से पहला रन लेने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद अभिषेक शर्मा ने रन लेने से साफ इनकार कर दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल नहीं बन पाया और ईशान वापस लौटने की कोशिश में रनआउट हो गए। वह सिर्फ 2 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए।

ईशान किशन के रन आउट पर विवाद
इस रन आउट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि आखिर गलती किसकी थी। कई लोगों ने अभिषेक शर्मा को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन सुनील गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान साफ कहा कि इसमें अभिषेक की कोई गलती नहीं थी।

गावस्कर ने कहा, 'इस फॉर्मेट में हर बल्लेबाज जल्दी से जल्दी खाता खोलना चाहता है। लेकिन यह अभिषेक शर्मा की गलती नहीं थी। पूरी तरह ईशान किशन की ही गलती थी।'

अभिषेक के साथ बहस स्टम्प माइक में रिकॉर्ड
रन लेने से इनकार करते हुए अभिषेक शर्मा की आवाज भी स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई। उन्होंने ईशान से कहा कि क्या कर रहा है? लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और ईशान रनआउट हो गए।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन ठोक दिए। उनकी तूफानी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

बारिश के कारण मैच रद्द हुआ
आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने भी तेज बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के जड़कर भारत का स्कोर 189 तक पहुंचाया। हालांकि भारतीय पारी खत्म होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत कवर बिछा दिए, लेकिन बारिश लगातार जारी रही। खिलाड़ी रात 9 बजे (स्थानीय समय) तक इंतजार करते रहे, जो पांच ओवर का मैच कराने की अंतिम समय सीमा थी। 

आखिरकार अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया और दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर मुकाबले को बेनतीजा घोषित कर दिया। बारिश की वजह से दर्शकों को भारत की गेंदबाजी देखने का मौका नहीं मिल सका, जबकि ईशान किशन का रनआउट पूरे मैच की सबसे चर्चित घटना बन गया।

Thu, 02 Jul 2026 11:04:30 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Sacm: चढ़ावा चोरों पर लग सकता है गैंगस्टर- सूत्र | UP Police | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T07:45:44+00:00

ISI की साजिश नाकाम! Delhi Police Special Cell ने 4 आतंकियों को दबोचा | Breaking News | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T07:46:12+00:00

Ram Mandir Chanda Chori Kand पर Arvind Kejriwal का केंद्र सरकार और PM Modi पर निशाना #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T07:47:15+00:00

Ram Mandir Donation Scam News Updates: राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ी खबर | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T07:47:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers