Responsive Scrollable Menu

आईटी सिटी हैदराबाद में भी बसा है 'मिनी राजस्थान'! ऊंटों के इस अनोखे संसार की कहानी कर देगी हैरान

Rajasthani Community in Hyderabad: हैदराबाद का ओल्ड मलकपेट इलाका आधुनिक शहर के बीच राजस्थान की जीवंत संस्कृति की अनोखी झलक पेश करता है. यहां दशकों से राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र से जुड़े रेबारी (रायका) समुदाय के परिवार अपने ऊंटों के साथ रह रहे हैं. शहर की भागदौड़, ऊंची इमारतों और व्यस्त ट्रैफिक के बीच खुले मैदानों में ऊंटों का यह डेरा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कई पीढ़ियां पहले हैदराबाद पहुंचे इन परिवारों ने बदलते समय के बावजूद अपनी पारंपरिक जीवनशैली और ऊंट पालन की विरासत को जीवित रखा है. चंचलगुड़ा और सलीम नगर के आसपास बसे ये परिवार आज भी ऊंटों की देखभाल और उनके दूध की बिक्री से अपना जीवनयापन कर रहे हैं. यह अनोखी बस्ती हैदराबाद की सांस्कृतिक विविधता और राजस्थान की समृद्ध लोक परंपरा का सुंदर उदाहरण बन चुकी है.

Continue reading on the app

आदिवासी किसानों की अब बदलेगी तकदीर, तिल की उन्नत खेती से कम पानी में होगी बंपर कमाई

Sesame Farming: राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में किसान अब पारंपरिक खेती के साथ तिल की उन्नत खेती अपनाकर आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. कृषि विभाग और जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से सियावा गांव के किसानों, खासकर महिला काश्तकारों को उन्नत बीज, नैनो डीएपी, खरपतवारनाशक और वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार तिल कम पानी और कम उपजाऊ भूमि में भी बेहतर उत्पादन देने वाली फसल है. सही तकनीक अपनाकर किसान प्रति एकड़ 4 से 6 क्विंटल तक पैदावार लेकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

ETPL: राहुल द्रविड़ की टीम के कप्तान बने आर अश्विन, दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के पहले सीजन में नई जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। अश्विन को डबलिन गार्डियंस का कप्तान और मेंटॉर बनाया गया। वह इस लीग में सिर्फ टीम की अगुआई ही नहीं करेंगे, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी अपने अनुभव का फायदा पहुंचाएंगे।

39 साल के अश्विन ने आईपीएल 2025 के बाद लीग क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। फिलहाल वह अमेरिका में चल रही मेजर लीग क्रिकेट 2026 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेल रहे। अब उनकी नजर यूरोप की नई टी20 लीग में अपनी छाप छोड़ने पर होगी।

अश्विन यूरोपियन लीग में करेंगे कप्तानी
डबलिन गार्डियंस की खास बात यह है कि इस फ्रेंचाइजी के मालिक भारत के पूर्व कप्तान और टी20 विश्व कप विजेता कोच राहुल द्रविड़ हैं। ऐसे में द्रविड़ और अश्विन की जोड़ी इस नई लीग में काफी चर्चा बटोर रही।

यूरोपियन टी20 लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग का आयोजन क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन की साझेदारी में किया जा रहा। यह यूरोप की पहली आईसीसी से मान्यता प्राप्त मल्टी-कंट्री फ्रेंचाइजी टी20 लीग होगी। इसमें डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की 6 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट 26 अगस्त से 20 सितंबर तक आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड में खेला जाएगा।

लीग में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारे भी खेलते नजर आएंगे। फाफ डु प्लेसी रॉटरडैम डॉकर्स की कप्तानी करेंगे। उनके साथ हेनरिक क्लासेन, डोनोवन फरेरा और एनरिक नॉर्खिया भी इसी टीम का हिस्सा होंगे। मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ और टिम डेविड एम्स्टर्डम फ्लेम्स के लिए खेलेंगे, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे मिचेल ओवेन रॉटरडैम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स के लिए एक साथ खेलेंगे। सैंटनर टीम के कप्तान भी होंगे। वहीं फिन एलन ग्लासगो कॉस्मिक की ओर से मैदान में उतरेंगे। माइकल ब्रेसवेल एम्स्टर्डम के लिए खेलेंगे, जबकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स पुर्तगाल की ओर से यूरोपीय स्थानीय खिलाड़ी के रूप में ग्लासगो टीम का हिस्सा होंगे।

ड्राफ्ट में आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंद्रा सबसे चर्चित नाम रहे। उन्हें रॉटरडैम ने पहले राउंड में चुना। हाल ही में बेलफास्ट में भारत के खिलाफ उन्होंने संजू सैमसन, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों के विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा था। इसके अलावा कर्टिस कैंफर, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैरेथ डेलानी और ब्रैड करी भी ड्राफ्ट के प्रमुख चयन रहे। नई लीग में अनुभवी सितारों और उभरते खिलाड़ियों का यह मिश्रण यूरोपीय क्रिकेट को नई पहचान देने की कोशिश करेगा।

Thu, 02 Jul 2026 14:07:02 +0530

  Videos
See all

PM Modi और जापान की PM Sanae Takaichi ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T08:45:37+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें | Top News | CM Dhami | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T08:45:14+00:00

फर्जी पहचान का डर, धोखाधड़ी ..WhatsApp Username फीचर पर लगाई रोक | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T08:42:35+00:00

Ram Mandir Chanda Chori Kand: चंदा चोरों के गांव-गांव पहुंची पुलिस, घर, ज़मीन की Exclusive पड़ताल #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T08:43:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers