भास्कर अपडेट्स:TMC बागी गुट आज चुनाव आयोग से मिलेगा, नई कार्यकारिणी को मान्यता देने की मांग
तृणमूल कांग्रेस (TMC) का बागी गुट गुरुवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) से मिलेगा। 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पार्टी में हुए संगठनात्मक बदलावों और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (NWC) को मान्यता देने की मांग करेगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने बताया कि चुनाव आयोग ने गुरुवार दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है। बनर्जी ने कहा कि 22 जून को कोलकाता में हुई प्रतिनिधि बैठक में नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसकी जानकारी चुनाव आयोग को कोलकाता और नई दिल्ली, दोनों जगह भेजी गई थी। इसके बाद आयोग से मिलने का समय मांगा गया था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC के 80 में से 58 विधायक ममता बनर्जी के नेतृत्व से अलग हो गए थे। इसके बाद बागी गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना और 30 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 5.3 तीव्रता के भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था, जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। भूकंप रात करीब 11:27 बजे आया। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक जम्मू-कश्मीर या अफगानिस्तान में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 185 किलोमीटर की गहराई में था। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। आर्मी चीफ बने धीरज सेठ ने पिता को किया सैल्यूट, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पैर छूकर लिया आशीर्वाद; भाई ने भी सलामी दी नई दिल्ली में बुधवार को नए सेना प्रमुख जनरल धीरज कुमार सेठ ने साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले अपने पिता और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. सेठ को सैल्यूट किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनका परिवार भी मौजूद था। जनरल सेठ के छोटे भाई और भारतीय नौसेना में रियर एडमिरल रवनीश सेठ ने भी उन्हें सैल्यूट कर बधाई दी। के.एम. सेठ 1997 में एडजुटेंट जनरल के पद से रिटायर हुए थे। उस समय धीरज सेठ भारतीय सेना में कैप्टन थे। इसी दिन लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने भारतीय सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला। वे 1988 में महार रेजिमेंट में कमीशन हुए थे। दिल्ली हाईकोर्ट बोला- पालतू जानवर सिर्फ संपत्ति नहीं, परिवार का हिस्सा भी; कस्टडी तय करते समय जानवर की भलाई सबसे अहम दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि पालतू जानवरों को सिर्फ वस्तु या संपत्ति नहीं माना जा सकता। वे परिवार का हिस्सा होते हैं, इसलिए उनकी कस्टडी तय करते समय मालिक का भावनात्मक जुड़ाव और जानवर की भलाई सबसे अहम होनी चाहिए। जस्टिस गिरीश कठपालिया ने तीन पालतू कुत्तों की कस्टडी से जुड़े मामले में यह टिप्पणी की। अदालत ने निचली अदालत का फैसला रद्द करते हुए तीनों कुत्तों को उन्हें गोद लेने वाले मालिकों को सौंपने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में सिर्फ कानूनी मालिकाना हक नहीं, बल्कि जानवर का हित और उसके साथ बने रिश्ते को भी महत्व दिया जाना चाहिए। गुजरात में 19 विदेशी तस्करों को 20-20 साल की सजा; ₹575 की हेरोइन पाकिस्तान से तस्करी कर लाए थे गुजरात के भुज की विशेष NDPS अदालत ने ₹575 करोड़ की हेरोइन तस्करी के तीन मामलों में 18 पाकिस्तानी और एक अफगान नागरिक को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर ₹2-2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामला 2020 से 2022 के बीच कच्छ के जखाऊ तट के रास्ते पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी का है। गुजरात ATS और भारतीय तटरक्षक बल ने तीन अलग-अलग कार्रवाई में 115 किलो हेरोइन जब्त की थी। अदालत ने कहा कि आरोपी सुनियोजित साजिश के तहत भारत में नशा फैलाकर देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। 'एअर इंडिया ने मुंबई-लंदन रूट पर बोइंग 787-9 विमान उतारा एअर इंडिया ने मुंबई-लंदन रूट पर अपना बिल्कुल नया और आधुनिक बोइंग 787-9 विमान उतार दिया है, जिसमें पहली बार 'प्रीमियम इकोनॉमी' क्लास की सुविधा शुरू की गई है। अब यात्रियों के पास बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास चुनने का ऑप्शन होगा। 296 सीटों वाले इस नए विमान में आम आदमी की सुविधा से जुड़ी कई खास बातें हैं- हर सीट पर मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने के लिए USB और AC पावर आउटलेट दिए गए हैं और यात्री अपने खुद के ब्लूटूथ हेडफोन को फ्लाइट के एंटरटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट करके 3000 घंटे से ज्यादा की फिल्मों और गानों का मजा ले सकते हैं। साथ ही फ्लाइट में खाना, आरामदायक बिस्तर और नए डिजाइन वाली ट्रैवल किट भी मिलेगी। एयर इंडिया भारत के अलग-अलग शहरों से UK (लंदन और बर्मिंघम) के लिए हर हफ्ते ऐसी 57 नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स चलाती है।
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 50
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 50
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_image" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_name" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "id" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 59
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 59
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "saved" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 60
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 60
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






















