Responsive Scrollable Menu

किशोर कुमार को टक्कर नहीं दे पाए थे मोहम्मद रफी और आशा भोसले, इस गाने को सिंगर ने बना दिया था अमर

आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसको 3 सिंगर्स ने अलग-अलग गाया और वो 3 सिंगर्स थे मोहम्मद रफी, आशा भोसले और किशोर कुमार।

Continue reading on the app

Stock Market Rally: सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी में 150 अंक की तेजी, ऑटो और मीडिया सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी

Stock Market Rally: सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी में 150 अंक की तेजी, ऑटो और मीडिया सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs WI: 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटा न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज दौरे पर पेसर को मिल सकता डेब्यू

NZ vs WI: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियां तेज कर दी। इसी रणनीति के तहत वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 जुलाई से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया गया। माना जा रहा है कि उन्हें इस दौरे पर वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता। सेलेक्टर्स अब उन खिलाड़ियों को आजमाने की योजना पर काम कर रहे, जो अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे विश्व कप में टीम का हिस्सा बन सकते।

इस सीरीज में नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर की वापसी हुई। उन्होंने आईपीएल की वजह से बांग्लादेश दौरा नहीं खेला था। उस दौरे पर टॉम लैथम की कप्तानी में न्यूजीलैंड की युवा टीम को 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। अब सैंटनर एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे।

मिचेल-चैपमैन की हुई वापसी
टीम में डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज जैकब डफी की भी वापसी हुई है। डफी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान पितृत्व अवकाश पर थे। वहीं, विकेटकीपर मिचेल हे भी टीम में लौटे हैं। उन्हें दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है, क्योंकि डेवॉन कॉनवे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद परिवार के साथ समय बिताने के लिए इस दौरे से बाहर हैं।

3 खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
दूसरी ओर, बांग्लादेश दौरे का हिस्सा रहे मोहम्मद अब्बास, आदि अशोक, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, विल ओ'रूर्के और ब्लेयर टिकनर इस बार टीम में जगह नहीं बना सके। ओ'रूर्के, काइल जैमिसन और मैट हेनरी को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में लगातार खेलने के बाद आराम दिया गया है, जबकि टिकनर टखने की सर्जरी कराएंगे। स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्रा भी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में खेलने के कारण उपलब्ध नहीं रहेंगे।

न्यूजीलैंड के चीफ सेलेक्टर गैविन लार्सन का मानना है कि वेस्टइंडीज के अलावा भारत और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज 2027 विश्व कप टीम तय करने में बेहद अहम साबित होंगी। उन्होंने कहा कि विश्व कप अब ज्यादा दूर नहीं और टीम के पास ज्यादा वनडे मुकाबले भी नहीं हैं। ऐसे में हर खिलाड़ी के लिए खुद को साबित करने का यह बड़ा मौका होगा।

लार्सन ने बताया कि मैथ्यू फिशर लंबे समय से सेलेक्टर्स की नजर में थे। चोट से उबरने के बाद अब वह पूरी तरह फिट और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। वहीं ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क की भी उन्होंने जमकर तारीफ की।

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच पहले तीन वनडे मुकाबले गयाना के प्रोविडेंस में 11, 13 और 16 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद आखिरी दो मैच 19 और 21 जुलाई को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में होंगे।

New Zealand squad for ODI series in the West Indies: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।

Wed, 01 Jul 2026 10:35:15 +0530

  Videos
See all

Pakistan Afghanistan War LIVE Updates: Taliban का बदला शुरू! Karachi बना निशाना! | Munir | Kabul #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T05:40:01+00:00

Ram Mandir Donation Probe। Devkinandan Thakur। राम मंदिर चढ़ावा ‘कांड’ पर देवकीनंदन ठाकुर क्या बोले? #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T05:30:52+00:00

Akhilesh Birthday Celebration: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाए 53 Push-Ups! shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T05:44:59+00:00

India Japan Deal News: भारत-जापान का मेगा प्लान, दुश्मन की बढ़ेगी टेंशन! PM Modi | GD Bakshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T05:34:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers